Jammu Kashmir: CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
- भारत
- 1 min read
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि..
उन्होंने बताया कि जवान जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी इलाके में तैनात ‘सड़क खोलने वाले दल’ का हिस्सा था, जब उसने खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी प्रवीण पाटिल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उसके इस कदम के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)