BIG BREAKING: जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर, अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, एनकाउंटर में JCO शहीद

जम्‍मू-कश्‍मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) कुलदीप चंद शहीद हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jammu Kashmir akhnoor sector loc terrorist Indian army encounter jco Kuldeep chand martyred infiltration
जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर, अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम | Image: Republic/PTI

जम्‍मू-कश्‍मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC)  पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक  एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) कुलदीप चंद शहीद हो गए। लेकिन सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। जेसीओ सब कर्नल रैंक का पोस्‍ट होता है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल इलाके में एक अग्रिम वन क्षेत्र में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई जो काफी देर तक जारी रही।

भारतीय सेना की ओर से शहीद जेसीओ को श्रद्धांजलि दी गई है। व्हाइट नाइट कोर की ओर से किए सोशल मीडिया पोस्ट में बहादुर सब-कर्नल कुलदीप चंद के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं। बता दें कि शहीद जेसीओ कुलदीप चंद पंजाब के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था। इसी क्षेत्र में 11 फरवरी को आतंकवादियों द्वारा किए गए एक विस्फोट में एक कैप्टन सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे तथा एक अन्य घायल हो गया था।

किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर; जैश कमांडर सैफुल्लाह का भी खात्मा

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते कई दिनों से जारी मुठभेड़ में सेना ने जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंक पर बड़ा प्रहार किया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल से किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सेना ने ड्रोन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। आतंकवादियों की ओर से रूक-रूककर फायरिंग की गई थी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मारे गए तीन आतंकी पाकिस्तानी मूल के है। 

इसे भी पढ़ें- तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA के पास है एक 'रहस्‍यमयी गवाह', जब होगा आमना-सामना तब 'राजदार' को देख थर्रा उठेगा मुंबई का गुनहगार
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड