BREAKING: इन्फ्लुएंसर रोहिंशा शर्मा ने की सुसाइड की कोशिश, अस्पताल में भर्ती... VIDEO में किसपर लगाए हैरासमेंट और मेंटल टॉर्चर के आरोप

जम्मू की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहिंशा शर्मा ने सुसाइड करने की कोशिश की है। इससे पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो भी शेयर किया, जसमें वो किसी पर हैरासमेंट और मेंटल टॉर्चर के गंभीर आरोप लगा रही हैं। जाने क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Rohinsha Sharma Suicide Attempt: जम्मू में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोहिंशा शर्मा ने आत्महत्या कर खुद को खत्म करने की कोशिश की, गनीमत रही कि मौके पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कल रात (27 मई) की बताई जा रही है। रोहिंशा शर्मा फिलहाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू में भर्ती हैं और उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रोहिंशा ने लास्ट वीडियो में क्या कहा?

सुसाइड की कोशिश से पहले रोहिंशा शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लगातार हो रहे हैरासमेंट और मेंटल टॉर्चर का आरोप लगाया है। रोहिंशा ने कहा कि वे अब इस दबाव और इमोशनल परेशानी में नहीं रह सकतीं। उन्होंने अपील की कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो उनके परिवार को परेशान न किया जाए।

किस-किस पर लगाए आरोप? 

वीडियो में रोहिंशा ने प्रशांत गुप्ता, प्रिक्षित गुप्ता और रिया समेत कुछ लोगों के नाम लिए और उन्हें अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने जम्मू साइबर क्राइम के DSP रोहित पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। रोहिंशा ने दावा किया कि उनके वकील के पास सभी सबूत, FIR और दस्तावेज मौजूद हैं।

तलाकशुदा महिलाओं को न्याय नहीं मिलता- रोहिंशा 

रोहिंशा ने कहा कि भारत में खासकर अकेले रहने वाली तलाकशुदा महिलाओं को न्याय नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि, 'लड़की को इंसाफ तभी मिलता है जब वो मर जाए। फिलहाल पुलिस ने रोहिंशा के वीडियो और आरोपों पर संज्ञान लिया है। मामले जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की तथ्य जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: गुजरात में इबोला का संदिग्ध मरीज, कांगो से आए शख्स में दिखे लक्षण

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड