BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF के जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 जवान घायल, सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की घटना सामने आई है। आतंकियों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की है। इस हमले में 2 CRPF जवान के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
कुलगाम आतंकी हमले में 2 जवान शहीद
कुलगाम आतंकी हमले में 2 जवान शहीद | Image: Republic

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की घटना सामने आई है। आतंकियों ने अखरान के पास जवानों पर फायरिंग की है। इस हमले में 2 CRPF जवान के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2.15 बजे आतंकी बाइक पर सवार होकर आए थे और CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार आरोपी हमले के बाद फरार हो गए। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरावबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड