G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 20 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैठक के दौरान विदेश मंत्री द्वारा कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।

Follow : Google News Icon  
Jaishankar, EAM, Dedollarisation, BRICS Summit
एस. जयशंकर | Image: ANI

विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 20 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। बैठक के दौरान विदेश मंत्री द्वारा कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका इस प्रभावशाली समूह का वर्तमान में अध्यक्ष है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला के निमंत्रण पर जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में भाग लेने के लिए 20 और 21 फरवरी 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग की यात्रा करेंगे।’’

Advertisement

एफएमएम में मंत्री की भागीदारी जी20 देशों के साथ भारत के जुड़ाव को ‘‘मजबूत’’ करेगी और इस महत्वपूर्ण मंच पर ‘‘ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत’’ करेगी। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड