BREAKING: जयपुर से बड़ी खबर, पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत; कई झुलसे

राजस्थान के जयपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। खोनागोरियान इलाके में यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जयपुर के खो-नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से जोरदार धमाके हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रशासन ने अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने जान बचाने के लिए भागते नजर आए। घटना की जानकारी मिलती है पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गए। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों और हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आई है। घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिहायशी इलाके में चल रहा था पटाखा फैक्ट्री

घटना जयपुर शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर खो-नागोरियान के रिहायशी इलाके में हुई। यह फैक्ट्री एक मात्र 100 वर्ग गज के मकान में अवैध रूप से संचालित हो रही थी। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। चार लोग किसी तरह संकरे रास्ते से निकलकर गली में पहुंचे, जहां वे तड़पते रहे। उनके शरीर के चितथे उड़ गए थे।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

शहर से दूरी होने के कारण दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने में करीब 40 मिनट की देरी हुई। तब तक स्थानीय लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। प्रशासन ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Video: घर में पानी की टंकी के अंदर तैरते मिले 27 सांप के बच्चे, देखें
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड