प्राइवेट पार्ट पर चोट, सफेद लिक्‍विड और सूजन...जयपुर के अपार्टमेंट में छात्रा की मौत का रहस्‍य गहराया, 13वीं मंजिल पर कैसे पहुंचा चश्‍मा और चप्पल?

जयपुर में प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके की एक सोसाइटी में, साइकिल चलाने के लिए घर से निकली 15 साल की लड़की रहस्यमयी मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। अब छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur apartment mysterious-death-class-12-girl
जयपुर के अपार्टमेंट में छात्रा की मौत का रहस्‍य गहराया | Image: AI

जयपुर की एक हाई-सिक्योरिटी अपार्टमेंट सोसायटी में 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, केस और पेचीदा होता जा रहा है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। इधर छात्रा के परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी का रिश्तेदार MLA होने के कारण पुलिस दवाब में काम कर रही है।

राजस्थान के जयपुर में प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके की एक सोसाइटी में, साइकिल चलाने के लिए घर से निकली 15 साल की लड़की रहस्यमय हालात में मृत पाई गई थी। लड़की 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा शुक्रवार, 5 जून शाम साइकिल चलाने के लिए घर से निकली थी। जब वह घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पास के इलाकों में उसे खोजना शुरू किया।

कहां मिला था छात्रा का शव?

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार छात्रा करीब 7:20 बजे साइकिल के साथ सोसायटी परिसर में दाखिल हुई थी, अगले दिन सुबह उसका शव बी-ब्लॉक के पोर्च की छत पर मिला। जांच के दौरान 13वीं मंजिल से उसकी चप्पल और चश्मा बरामद होने के बाद रहस्य और गहरा गया है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट पर चोट मिले

छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आई गायनोकोलॉजी रिपोर्ट ने जांच एजेंसियों के सामने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में हाइमन फटा हुआ होने, निजी अंगों में सफेद स्राव, लालिमा और सूजन जैसी चिकित्सकीय टिप्पणियों का उल्लेख किया गया है, मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि इन निष्कर्षों की विस्तृत फोरेंसिक जांच और लैब रिपोर्ट के साथ ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा

Advertisement

13वीं मंजिल पर कैसे पहुंचा चश्‍मा और चप्पल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों, 21 लिफ्ट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले इस अपार्टमेंट में छात्रा 13वीं मंजिल तक कैसे पहुंची? और उसके बाद आखिर उसके साथ क्या हुआ? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों ने मामले में गंभीर अपराध की आशंका जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना सभी एंगल से जांच कर रही है। मामले की जांच अब एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े को सौंपी गई है,  उनका कहना है कि केस की फाइल प्राप्त हो चुकी है और मेडिकल, फोरेंसिक, सीसीटीवी तथा अन्य सभी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच आखिर इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई कब सामने लाती है। परिजन से इसे हत्या बता रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब मैं आजाद हूं...,' इस्तीफे के बाद सुष्मिता देव की आई पहली प्रतिक्रिया

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड