टीवी तोड़ा, शराब के नशे में बेटी के सामने पत्नी को पीटा... परेशान अनु मीणा ने की खुदकुशी, इंजीनियर पति की हैवानियत से कांपा जयपुर

जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस ने एक नया और खौफनाक मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति गौतम मीणा पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं, जिसने इस पूरे मामले में सनसनी मचा दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur Woman Domestic Abuse
Jaipur Woman Domestic Abuse | Image: Instagram

जयपुर में लगातार हो रहे पारिवारिक झगड़ों और प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा नामक महिला ने मौत को गले लगा लिया। इस खौफनाक कदम के बाद अनु के दो मासूम बच्चे 10 वर्षीय माहिर और 8 वर्षीय समायरा हमेशा के लिए अनाथ हो गए हैं। दोनों बच्चे अपने ही घर में रोज होने वाले इस नरक के चश्मदीद गवाह थे।

शराब, मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला

अनु की शादी 2015 में लोक निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गौतम मीणा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही गौतम ने शराब के नशे में अनु को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मासूम माहिर ने रोते हुए बताया, 'पापा अक्सर मम्मी को पीटते थे। एक दिन उन्होंने घर आकर टीवी तोड़ा और मम्मी पर हमला कर दिया।' बेटी समायरा ने भी बताया कि घर हो या कोई सामाजिक समारोह, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

वीडियो कॉल पर लगाई फांसी

बीती 7 अप्रैल को प्रताड़ना की सारी हदें पार हो गईं। अनु ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपने पति को वीडियो कॉल किया और लाइव कॉल के दौरान ही फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सबूतों ने खोली पति की क्रूरता की पोल

घटना के बाद बेटे माहिर को मां के फोन से कई ऐसे वीडियो मिले, जो गौतम की हैवानियत को बयां करते हैं। एक वीडियो में गौतम कार के अंदर अनु और उसके परिवार को भद्दी गालियां देता नजर आ रहा है। अनु के भाई नीरज ने बताया कि गौतम हर बार मारपीट के बाद माफी मांग लेता था, जिससे उन्हें लगा कि हालात सुधर जाएंगे। आरोप है कि अनु की मौत के बाद भी गौतम को कोई पछतावा नहीं है और वह धड़ल्ले से जेल जाने की बात कह रहा है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो को कब्जे में ले लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - 'हम मिले न मिले, बस आप बस श्रीजी के चरणों पर ध्यान लगाओ'...संत प्रेमानंद महाराज गए एकांतवास पर,धारण किया मौन व्रत
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड