कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी में रिपब्लिक रिपोर्टर पर हमला क्यों? कैमरे में कैद हुई बदसलूकी, VIDEO
कोलकाता में जाधव यूनिवर्सिटी के गुंडों ने रिपब्लिक रिपोर्टर पर हमला किया। छात्रों ने फीमेल रिपोर्टर को रजिस्ट्रार के ऑफिस में बंद कर दिया।
- भारत
- 3 min read

Jadhav University Chaos: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जाधवपुर यूनिवर्सिटी में जारी बवाल के बीच रिपब्लिक बांग्ला की टीम वहां पर पहुंची। रिपोर्ट कवर करने के दौरान रिपब्लिक बांग्ला की फीमेल रिपोर्टर के साथ वहां के कुछ छात्रों ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं, गुंडी दिखाने के बाद छात्रों ने रजिस्ट्रार के ऑफिस में रिपब्लिक बांग्ला की फीमेल रिपोर्टर और कैमरा पर्सन को बंद कर दिया।
रिपब्लिक बांग्ला की रिपोर्टर पिंकी को रजिस्ट्रार के ऑफिस में बंद कर वीडियो फुटेज डिलीट करने के लिए कहा जा रहा था। पिंकी ने बताया कि जिस कमरे में उन्हें बंद किया गया, वो कोई प्राइवेट प्लेस नहीं है। ये अरबिंदो भवन है। यह एक खुली जगह है। उन्हें किस बात का डर है। इसके साथ रिपब्लिक बांग्ला के एक अन्य पत्रकार भास्कर को भी उसी कमरे में बंद कर दिया गया।
क्या ममता सरकार में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सच दिखाने की आजादी है?
वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी कैंपस से रिपब्लिक बांग्ला की रिपोर्टर हृदिता को लाइव कवरेज के दौरान छात्रों के झुंड ने भगाने की कोशिश की। हालांकि, बाद में वो फिर से यूनिवर्सिटी के अंदर गई, और यूनिवर्सिटी के अंदर इस तरह से गुंडई करने वालों को घेरा। पत्रकारों अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए इस तरह के हमले करना एक सवाल खड़ा करता है कि क्या पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार में प्रेस को अपना काम करने की आजादी है या नहीं? क्या ममता सरकार के राज में मीडिया सच नहीं दिखा सकता।
यूनिवर्सिटी के दीवारों पर लिखा था फिलिस्तीनी नारा
अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के पास 10 मार्च, सोमवार को दीवार पर ये नारे काले रंग से लिखे गए थे। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसके पीछे कौन लोग या संगठन हैं। इसे लेकर काफी विवाद हो रहा था। छात्रों का एक संगठन कैंपस में प्रदर्शन कर रहा था जिसके कवरेज के लिए रिपब्लिक बांग्ला की टीम पहुंची थी। रिपब्लिक चैनल को देखकर वहां मौजूद छात्र दलाल-दलाल का नारा लगाने लगे।
Advertisement
क्यों मचा है विश्वविद्यालय में बवाल?
दरअसल, विश्वविद्यालय में बीते 1 मार्च को वामपंथी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार और उनके साथ चल रहे एक अन्य वाहन से कथित तौर पर दो छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद से विश्वविद्यालय में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। हालांकि, विश्वविद्यालय में सोमवार को अधिकांश कक्षाएं और परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार हुईं ही। साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर भी छात्रों और शिक्षकों में नाराजगी देखी गई।
इसे भी पढ़ें: BREAKING: कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों की गुंडई, रिपब्लिक की रिपोर्टर पर हमला, रजिस्ट्रार ऑफिस में रोककर रखा