Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी, UAE से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए SpiceJet के विमान भरेंगे उड़ान

UAE में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पाइसजेट ने बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन कंपनी यूएई से भारत के लिए चार स्पेशल प्लाइट ऑपरेट करेगी, ताकि पैसेंजर्स जल्द से जल्द और सुरक्षित अपने देश लौट सके।

Follow : Google News Icon  
SpiceJet flights to operate from UAE to Delhi, Mumbai and Kochi
UAE से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए SpiceJet के विमान भरेंगे उड़ान | Image: ANI

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। वहां, फैली दहशत और डर के बीच लोगों का अपने-अपने मूल्क में लौटने का सिलसिला जारी है। सैन्य संघर्ष की वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पश्चिम एशिया के सभी बड़े एयरपोर्ट और एयरस्पेस बंद होने से कई विमानन कंपनियां अपनी उड़ानें रद्द या स्थगित कर रही हैं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए हैं। मगर इस बीच विमानन कंपनी SpiceJet ने बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने ऐलान किया कि UAE में फंसे भारतीय यात्रियों के लिए 4 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी।

संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के ड्रोन हमलों के बाद एयरस्पेश को बंद करना पड़ा, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में भारतीय वहां फंस गए। अब UAE में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पाइसजेट ने बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन कंपनी यूएई से भारत के लिए चार स्पेशल प्लाइट ऑपरेट करेगी, ताकि पैसेंजर्स जल्द से जल्द और सुरक्षित अपने देश लौट सके।

फुजैराह से भारत के इन शहरों के लिए विशेष विमान

स्पाइसजेट ने इसकी जानकारी देते हुए अपने X पोस्ट में लिखा है, "स्पाइसजेट अपने घर जा रहे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए विशेष उड़ानें चला रही है।" फुजैराह  एयरपोर्ट से भारत के लिए विशेष उड़ानें संचालित होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए फ्लाइट्स शामिल हैं, जिनमें मुंबई के लिए दो उड़ानें होंगी। ये विशेष उड़ानें फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से घर लौटाने में मदद करेंगी।"

एयरलाइन की वेबसाइट पर मिलेगी डिटेल

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान-इजराइल-यूएस संघर्ष के कारण मध्य पूर्व के कई देशों के एयरस्पेस प्रभावित हुए हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। स्पाइसजेट ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह राहत अभियान शुरू किया है। प्रभावित यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस चेक करें और आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Advertisement

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ रहे हालात पर सरकार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी एयरलाइंस को टिकट रिफंड, रीशेड्यूलिंग और सहायता से जुड़े नियमों का पालन करने और यात्रियों को पारदर्शी जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी, जेद्दा से 10 स्पेशल फ्लाइट चलाएगी IndiGo

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड