बांग्लादेश के साथ मिलकर ISI रच रहा भारत में सीरियल ब्लास्ट की साजिश!, निशान पर इन 2 राज्यों समेत कई मेट्रो सिटी

नए साल में भारत में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा आतंकी अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के हाथ लगी आतंकी हमले की साजिश की महत्वपूर्ण जानकारी लगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Terror
Representative image | Image: PTI

जतिन शर्मा

नए साल में भारत में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा आतंकी अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के हाथ लगी आतंकी हमले की साजिश की महत्वपूर्ण जानकारी लगी है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली और पंजाब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकियों के निशाने पर हैं।

खुफिया विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत में 2025 में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रच रही है।आईएसआई और पाकिस्तान में मौजूद इस्लामिक टेरर ऑर्गनाइजेशन भारत में सिलसिले वार तरीके से बम ब्लास्ट करने की फिराक में है। खुफिया विभाग के मुताबिक इस्लामिक टेरर ऑर्गनाइजेशन बांग्लादेश की मदद से भारत में आतंकी हमले करना चाहते हैं।

बांग्लादेश और POK वेस्ड टेरर एलीमेंट भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की फिराक में है।

खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर

Advertisement

खुफिया विभाग के मुताबिक,  बांग्लादेश के आतंकी संगठन पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिलकर नई दिल्ली, पंजाब, और मेट्रो शहरों के अति व्यस्तम इलाकों को निशाना बना सकते है। खुफिया विभाग के इस महत्वपूर्ण अलर्ट के बाद देश की तमाम इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है और दिल्ली और पंजाब पर विशेष फोकस रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना जैसी बीमारी फिर मचाएगा तबाही?चीन में Covid19 जैसा HMPV वायरस मिला

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड