IRCTC Railway Ticket Booking: छठ पूजा में घर जाने के लिए टिकट काटने और रिजर्वेशन करने में आ रही दिक्कत? IRCTC ने बताया कारण

मंगलवार, 10 नवंबर की सुबह IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग पूरी तरह से ठप हो गया था, जिसके बाद त्योहारों में घर जाने वाले सैकड़ों लोगों ने शिकायत की। इसके बाद IRCTC ने सफाई देते हुए बताया कि लाखों यूजर्स के लॉगिन करने से सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IRCTC Railway Ticket Booking website
छठ पूजा रिजर्वेशन में आ रही परेशानी? IRCTC ने बताया कारण | Image: X

IRCTC Railway Ticket Booking: मंगलवार (10 नवंबर) की सुबह IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग पूरी तरह से ठप हो गया था, जिसके बाद त्योहारों के सीजन में ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

कई यूजर्स वेबसाइट पर लॉगिन तक नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने शिकायत करनी शुरू कर दी, जिसे लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। IRCTC ने बताया कि त्योहारों में रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है, जिसके चलते रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो जाता है और बुकिंग करने में परेशानी होती है।

IRCTC ने बताया वेबसाइट क्यों हुई थी धीमी?

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने बयान जारी करते हुए बताया कि त्योहारों, छुट्टियों और बुकिंग के व्यस्त समय के दौरान - खासकर दिवाली और छठ पूजा के समय - रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है।

इस दौरान लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए लॉग इन करने की कोशिश करते हैं, जिससे ऑनलाइन रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो जाता है। वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर एक साथ इतने सारे लोगों के लॉग इन करने की कोशिशों के कारण, कुछ यूजर्स को लॉग इन करने में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा।

Advertisement

सामान्य हुई ई-टिकटिंग सर्विस-IRCTC

शिकायत के बाद IRCTC ने सफाई देते हुए बताया कि 10/11/2026 को IRCTC की रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट काम नहीं कर रही थी। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल इस दौरान चालू था, लेकिन पोर्टल पर एक साथ बहुत अधिक लोगों के लॉग इन करने की वजह से, यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में कुछ देरी का सामना करना पड़ा। आगे कहा गया कि ये दिक्कतें कुछ समय के लिए ही थीं और अब सभी माध्यमों से ई-टिकटिंग सेवा सामान्य रूप से काम कर रही है।

यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए IRCTC तत्पर

IRCTC ने अपने बयान में यह भी कहा कि यात्रियों को सुरक्षित और आसान तरीके से टिकट बुकिंग के लिए लगातार तकनीकी अपग्रेड किया जा रहा है। IRCTC ने कहा "IRCTC लगातार तकनीकी अपग्रेड, बुनियादी ढांचे में सुधार और प्रक्रियाओं को सरल बनाने का काम करता रहता है, ताकि लाखों यात्रियों को टिकट बुकिंग का एक सुरक्षित, कुशल और आसान अनुभव मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'उन्हें भारत से कोई प्यार नहीं, असली चेहरा सामने आ गया...', सोनिया गांधी की किताब पर गिरिराज सिंह भड़के, लगाए गंभीर आरोप
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड