IRCTC का धमाकेदार केरल टूर पैकेज... 7 दिन तक लग्जरी स्टे, मील्स, फ्लाइट सब फ्री; सिर्फ इतने रुपये में पूरे परिवार के साथ मस्ती

IRCTC ने अमेजिंग केरल टूर पैकेज लॉन्च किया है। जो 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। जानें 7 दिन के पैकेज में क्या क्या मिलेगा? कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम जैसे खास पर्यटन स्थलों घूमने का ये अच्छा मौका है। पूरी डिटेल्स पढे़ं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kerala name change Keralam
IRCTC ने लॉन्च किया अमेजिंग केरल टूर पैकेज | Image: @sreestour

IRCTC Kerala Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC ने यात्रियों को केरल की खूबसूरती करीब से दिखाने के लिए एक नया टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज का नाम ‘अमेजिंग केरल’ है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम समय में दक्षिण भारत की सबसे हसीन जगहें देखना चाहते हैं। पैकेज की पूरी जानकारी IRCTC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दी है।

पैकेज में क्या है खास ?

यह टूर कुल 6 रात और 7 दिन का है। यात्रा की शुरुआत लखनऊ से 22 मार्च 2026 को होगी और 28 मार्च 2026 को खत्म होगी। पैकेज में यात्री कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूम सकेंगे। इन जगहों पर हरी-भरी वादियां, बैकवॉटर, जंगल और समुद्र तट का मजा लिया जा सकता है। यात्रा प्लान पूरी तरह योजनाबद्ध है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी? 

IRCTC ने इस पैकेज में हर जरूरी चीज का इंतजाम किया है। 
लखनऊ से कोच्चि और त्रिवेंद्रम से लखनऊ की फ्लाइट टिकट
तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था
रोजाना का भोजन
लोकल बस और सड़क परिवहन
ट्रैवल इंश्योरेंस  यात्री को अलग से कुछ भी व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरा पैकेज सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए तैयार किया गया है।

पैकेज की कीमतें  

अकेले यात्री के लिए: 78,000 रुपये प्रति व्यक्ति
2 लोगों के साथ: 55,200 रुपये प्रति व्यक्ति
तीन लोगों के साथ: 52,400 रुपये प्रति व्यक्ति  
कीमतें बजट फ्रेंडली हैं क्योंकि इसमें सब कुछ शामिल है।

Advertisement

बुकिंग कैसे करें?

बुकिंग बहुत आसान है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं या लखनऊ के IRCTC कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पैकेज पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है, इसलिए जल्दी बुकिंग की सलाह दी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर भी कॉल किया जा सकता है। यह पैकेज उन परिवारों और घूमने के शौकीनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो बिना झंझट के केरल की सैर करना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: दिल्ली में आग लगने से जिंदा जलकर 6 की मौत

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड