अपडेटेड 3 March 2023 at 21:51 IST

Interesting Fact About Bats: क्या आपने कभी सोचा कि आखिर चमगादड़ उल्टा क्यों सोते हैं?

चमगादड़ के पैरों की नसें कुछ इस तरह विकसित होती हैं। उनका वजन उन्हें अपने पंजों को मजबूती से पकड़ने में मदद करता है।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

आपने हमेशा चमगादड़ (bats hang upside) को रात के आसमान में उड़ते देखा होगा. आसमान में उड़ने वाले चमगादड़ सत्साना जानवर होते हैं। आपने अक्सर बिजली के तारों, छतों या पेड़ों पर चमगादड़ों को उल्टा लटकते हुए देखा होगा। इन चमगादड़ों की सबसे बड़ी और अनोखी बात यह है कि ये उल्टा लटकते हैं। 

चमगादड़ का नाम लेते ही उल्टे लटके चमगादड़ आपकी आंखों के सामने आ जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चमगादड़ हमेशा उल्टा ही क्यों लटकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको चमगादड़ से जुड़ी कुछ अहम और दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

क्यों लटकते हैं चमगादड़ उल्टा?

चमगादड़ उल्टा इसलिए लटकते हैं क्योंकि वे आसानी से उल्टा उड़ सकते हैं। दरअसल, चमगादड़ दूसरे पक्षियों की तरह जमीन से उड़ नहीं सकते। उनके पंख आकाश में उड़ने के लिए पर्याप्त लिफ्ट प्रदान नहीं कर सकते। इसके अलावा, उनके पिछले पैर छोटे और अविकसित हैं, इसलिए वे दौड़ते हुए भी रफ्तार नहीं पकड़ पाते है।

Advertisement

सोते समय चमगादड़ क्यों नहीं गिरते?

हमने चमगादड़ को उल्टा लटकते हुए देखा है। लेकिन, चमगादड़ भी उल्टा सोते हैं। फिर सवाल उठता है कि उल्टा सोते समय संतुलन के कारण ये कैसे नहीं गिरते? एक खबर के मुताबिक ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पैरों की नसें कुछ इस तरह विकसित होती हैं। उनका वजन उन्हें अपने पंजों को मजबूती से पकड़ने में मदद करता है।

Advertisement

चमगादड़ को पक्षियों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया 

बेशक चमगादड़ के पंख होते हैं और वह पक्षियों की तरह आसमान में उड़ता है। लेकिन असल में ये पक्षी नहीं बल्कि उड़ने वाले जानवर हैं। दरअसल, चमगादड़ बिना अंडे दिए सीधे बच्चों को जन्म देती हैं और यहां तक ​​कि अपने बच्चों को स्तनपान भी कराती हैं। अतः ये पक्षियों की श्रेणी में नहीं आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: होली में रंग लगाते समय रहें सावधान; वर्ना भुगतना पड़ेगा बुरा अंजाम

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 3 March 2023 at 21:22 IST