Maharashtra: उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई के पास उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में हुई दो राउंड फायरिंग में हरीश गजवानी नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती पुलिस जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने स्टेशन परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो राउंड गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में इस खौफनाक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और यात्रियों में भारी दहशत फैल गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही उल्हासनगर के डीसीपी सचिन गोरे सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पंचनामा कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए इंटरमीडिएट अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस फरार हमलावर की तलाश कर रही है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - PM मोदी लद्दाख को देंगे 3350 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, लेह एयरपोर्ट टर्मिनल का भी करेंगे उद्घाटन
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड