इंस्‍टाग्राम पर हुई दोस्‍ती, ब्रिटिश महिला को दिल्ली बुला होटल में किया रेप; चिल्लाते हुए भागी तो रिसेप्‍शन पर हुई छेड़खानी

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
British woman raped, molested in Delhi hotel; two arrested
इस्‍टाग्राम पर रील बनाते हुई दोस्‍ती, ब्रिटिश महिला को दिल्ली बुला किया रेप; चिल्लाते हुए भागी तो रिसेप्‍शन पर हुई छेड़खानी | Image: Pixabay

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर आरोपी की दोस्‍ती ब्रिटिश महिला से हुई थी। बातचीत के बाद वो उससे मिलने भारत आई थी। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान कैलाश के रूप में हुई है।

महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग को इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, "दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।"

इंस्‍टाग्राम पर रील बनाने के दौरान हुई थी दोस्‍ती

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था। महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी। महिला ने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और इसके बजाय उसे दिल्ली आने को कहा। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला ने ही रूम बुक करवाया था।

Advertisement

रिसेप्‍शन पर हुई छेड़खानी

शुरुआत में सब ठीक था लेकिन थोड़ी देर बाद युवक जबरदस्ती करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वहीं महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता होटल रिसेप्शन पर पहुंची। इस दौरान एक अन्य युवक ने मदद के बहाने उससे छेड़छाड़ की और लिफ्ट से वापस कमरे तक ले जाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Delhi: होली से पहले BJP-AAP आमने सामने, आतिशी ने CM रेखा पर साधा निशाना

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड