अपडेटेड 27 February 2024 at 12:23 IST

Paytm: नौकरी जाने के डर से पेटीएम बैंक कर्मचारी ने दी जान, घर के अंदर फांसी से लटकती मिली लाश

मृतक गौरव गुप्ता इंदौर में पेटीएम में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

Follow : Google News Icon  
SoftBank arm trims stake in Paytm
पेटीएम कर्मचारी ने लगाई फांसी | Image: Paytm

Paytm Employee Suicide: ऐसे समय में जब पेटीएम अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहा है, फिनटेक कंपनी के एक कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने के डर से फांसी लगा ली। मृतक गौरव गुप्ता इंदौर में पेटीएम में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

गौरव की शादी को लगभग आठ साल हो चुके थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी मोहिनी और उनकी सात और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। अधिकारी फिलहाल घटनास्थल पर मिले एक सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं, जिससे उनकी मौत के आसपास की परिस्थितियों को समझने की मदद मिल सके।

अधिकारियों से बात करते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव कुछ दिनों से नौकरी की वजह से डिप्रेशन में थे। गौरव को अपनी नौकरी खोने का डर था। अधिकारियों को संदेह है कि इसी डर के कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। गौरव के परिजन शव लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित अवसाद का अनुभव कर रहा है या किसी संकट से गुजर रहा है, तो रिपब्लिक टीवी आपसे आत्महत्या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने का आग्रह करता है। नीचे मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन और आत्महत्या रोकथाम संपर्क विवरण दिए गए हैं।

Advertisement

आसरा 
91-9820466726
समय: 24*7
भाषाएँ: अंग्रेजी, हिंदी

संजीवनी (दिल्ली)
011 24311918, 011 24318883
सोम-शुक्र (सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक)

Advertisement

फोर्टिस स्ट्रेस हेल्पलाइन (दिल्ली)
+918376804102
समय: 24X7

ये भी पढ़ें- Paytm को लगा बड़ा झटका, फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा


 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 11:50 IST