अपडेटेड 9 September 2023 at 14:51 IST
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे केसांग ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, कैमरे में कैद किया खास पल
इंडोनेशिया राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज महल का दौरा किया।
- भारत
- 2 min read

Indonesian Delegation Visited Taj Mahal: देश की राजधानी दिल्ली पहली बार बहुप्रतीक्षित जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रही है। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व की महाशक्तियां शिरकत करने पहुंच चुकी हैं। 9 और 10 सितंबर को यहां G-20 का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज का दीदार किया।
खबर में आगे पढ़ें...
- भारत कर रहा जी20 की मेजबानी
- इडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे ने पत्नी संग किया ताज का दीदार
- कपल ने ताजमहल के सामने क्लिक कराई तस्वीर
जी-20 सम्मेलन के लिए भारत आए विदेशी मेहमान दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य भी नजर आए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग ने पत्नी एरिना गुडोनो के साथ ताज के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई। साथ ही भारत में बिताई इन यादों को तस्वीरों में कैद किया।
उत्तर प्रदेश: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज महल का दौरा किया। pic.twitter.com/xB0D6K70Xl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2023
ताजमहल की खूबसूरती ने मोहा कपल का मन
जब कपल ताजमहल देखने पहुंचा, तब सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों ने संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। इस दौरान गाइड ने उन्हें हर चीज की बारीकी से जानकारी दी। कपल ताजमहल घूम कर बहुत खुश हुए। दोनों का चेहरा साफ तौर पर बता रहा था कि ताजमहल की खूबसूरती ने उनका मन मोह लिया है।
Advertisement
विदेशी मेहमानों के भारत और खासकर दिल्ली के चर्चित धरोहर के दीदार करने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने किया मेहमानों का स्वागत
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का शानदार आगाज हो गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत किया।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 September 2023 at 14:49 IST