Prabowo Subianto: भारत पहुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो

Prabowo Subianto: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत पहुंचे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indonesian President Prabowo Subianto To Be Chief Guest For Republic Day 2025
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो | Image: AP

Prabowo Subianto: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्र प्रमुख के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे।

सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हैं।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।’’

सुबियांतो की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement

वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

इंडोनेशिया से 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। यह पहली बार होगा कि इंडोनेशियाई मार्चिंग और बैंड दस्ता विदेश में राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेगा।

पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में मजबूती आई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जिस दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया।

पिछले साल 19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की थी।

भारत और इंडोनेशिया एक सहस्राब्दी से अधिक पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों के साथ घनिष्ठ समुद्री पड़ोसी हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में केवल दो लिंग होंगे, पुरुष और महिला: ट्रंप

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड