LIVE BLOG

जनगणना में शामिल होगी जाति जनगणना, मेघालय-असम को जोड़ने वाली हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे परियोजना को मिली मंजूरी

India News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत बड़े एक्शन की तैयारी में है। भारत और पाक तनाव के बीच पीएम मोदी आज CCPA और CCS की बैठक हुई। वहीं दूसरी ओर पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार छठवें दिन LoC पर कई जगह गोलीबारी की है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव | Image: ani

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। अब भारत आतंकवाद के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में है। देश की राजधानी दिल्ली बैठकों का दौर जारी है। मंगवलार, 29 अप्रैल को तीन बैठकें हुईं। पहली बैठक पैरा मिलिट्री चीफ की रही। इसके बाद दूसरी बैठक पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई जिसमें तीनों सेना के प्रमुख और रक्षा मंत्री शामिल रहे। इसके बाद तीसरी बैठक पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच हुई। वहीं आज फिर पीएम मोदी ने CCPA और CCS की बैठक की। दूसरी ओर पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार छठवें दिन LoC पर कई जगह गोलीबारी की है। 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। 
 


सभी लोगों को लाभ मिलेगा- जाति जनगणना पर बोले पशुपति पारस

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर कहा, "यह स्वागत योग्य है...कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना कराने की स्वीकृति दी गई है...यह देश के लोगों की काफी पुरानी मांग थी...इससे सभी लोगों को लाभ मिलेगा।"
 


वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ AIMPLB का विरोध प्रदर्शन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के तहत AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने आवास की लाइटें बंद कीं। (AIMPLB) ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए आज रात 9 बजे से 9.15 बजे तक 'लाइटें बंद' करने का अभियान शुरू किया।
 


Advertisement

जाति जनगणना पर CM मोहन का बयान

जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, " आजादी के बाद देश के किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया यह सबसे बड़ा फैसला है इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कई मायनों में अनूठी है... जिस तरह से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में फैसले लिए हैं - यह युग परिवर्तन का समय है। अतीत की घटनाओं से उत्पन्न देश की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस फैसले से समरसता, सुशासन और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत होती है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के फैसले का पूरा समर्थन करता हूं... कांग्रेस, राहुल गांधी और उसका विरोध करने वाले सभी लोगों को उनकी दोहरी नीतियों के कारण हर मामले में हार का सामना करना पड़ा है। आज वे कह रहे हैं कि जाति जनगणना उनकी मांग के अनुसार हुई है। इससे पहले उनके पिता और दादा की सरकारें थीं... लेकिन वे फैसला नहीं कर पाए। अब वे यह दावा कैसे कर रहे हैं? जनता सब जानती है। कांग्रेस हमेशा से बेनकाब रही है।"
 


सपा के होर्डिंग पर भड़के अर्जुन राम मेघवाल

सपा के होर्डिंग विवाद पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा "होर्डिंग में बाबा साहब का आधा चेहरा और आधा चेहरा अखिलेश यादव का दिखाकर बाबा साहब अंबेडकर का वे (सपा) अपमान कर रहे हैं। वे ऐसा करके दलित समाज का वोट एकत्रित करना चाहते हैं तो अखिलेश यादव भ्रम में जी रहे हैं क्योंकि 1952  के पहले राष्ट्रीय चुनाव में बाबा साहब को हारने का काम कांग्रेस ने किया...और अब अखिलेश कांग्रेस के साथ है तो दलित समाज कैसे अखिलेश के साथ होगा...इस देश में जब ओबीसी आरक्षण की बात आई तो एक और मुद्दा सामने आया। अखिलेश यादव और उनके परिवार के सदस्य ओबीसी आरक्षण के पैरोकार रहे हैं। लेकिन ओबीसी आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध करने वाले राजीव गांधी जी थे... हम इस पोस्टर की कड़ी निंदा करते हैं..."
 


Advertisement

वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर ओवैसी का बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से जो बत्ती गुल करके विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था, वो बहुत कामयाब रहा...सभी लोगों ने इसमें साथ दिया है। यह विरोध करने का एक ही मकसद है कि हम मोदी सरकार को यह पैगाम देना चाहते हैं कि उन्होंने जो वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 बनाया है, वो वक्फ बोर्ड को बर्बाद करता है, वक्फ की संपत्ति को खत्म करता है...यह कानून असंवैधानिक है...यह विरोध प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक मोदी सरकार इस बिल को वापस नहीं लेगी..."


जिन जातियों को पीछे रखा गया उन्हें फायदा मिलेगा: ओम प्रकाश राजभर

जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "पीएम मोदी को हम धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने वो काम किया है जो काम कांग्रेस पार्टी और सपा-बसपा नहीं कर पाई...अब इसे कोई रोक नहीं सकता। ये राष्ट्रीय जनगणना के साथ जाति जनगणना होगी...इसका फायदा उनको है जिनकी अब तक गिनती नहीं होती थी। जिन जातियों को अभी तक पीछे रखा गया उन्हें इसका फायदा मिलेगा।"
 


जाति जनगणना कराने का फैसला स्वागत योग्य: संजय झा

जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "केंद्र सरकार का देश भर में जाति जनगणना कराने का फैसला स्वागत योग्य है। हमारी पार्टी इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करती है। बिहार में हमारे नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा इस बात को उठा रहे थे कि जाति जनगणना होना चाहिए। बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने जाति सर्वेक्षण कराया है और उसके आंकड़े प्रकाशित किए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सकारात्मक कार्रवाई की गई। विपक्ष इस पर बयानबाजी कर रहे हैं हमने देखा है कि जहां भी उनकी सरकार रही है, उन्होंने जाति सर्वेक्षण तो दूर, कोई भी आंकड़ा प्रकाशित नहीं किया। जब भी उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला, उन्होंने सामाजिक-आर्थिक आंकड़े प्रकाशित नहीं किए..."
 


सपा के पोस्टर विवाद पर भाजपा सांसद रवि किशन का पलटवार

सपा के पोस्टर विवाद पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "हम निरंतर धरना देते रहेंगे जब तक अखिलेश यादव और सपा लिखित रूप से समस्त दलित समाज से माफी नहीं मांगते। वोट बैंक की राजनीति के लिए उन्होंने अपनी तुलना बाबा साहब अंबेडकर से करनी की कोशिश की। इससे घोर अपमान बाबा साहब का नहीं हो सकता।"
 


समाज में विभाजन पैदा करना चाहती ती कांग्रेस- राजीव रंजन (ललन) सिंह

जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक फैसला है और हम इस साहसी कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। कांग्रेस पार्टी कभी भी इस बारे में गंभीर नहीं थी। 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में इसका आश्वासन दिया था और एक उपसमिति का गठन किया गया था जिसने इसकी सिफारिश भी की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जाति जनगणना के बजाय सामाजिक और आर्थिक स्थितियों का सर्वेक्षण किया - यहां तक ​​कि उस रिपोर्ट को भी सार्वजनिक नहीं किया गया, वह अभी भी उनके लॉकर में है। कांग्रेस पार्टी कुछ दिनों से सिर्फ राजनीतिक लाभ और दिखावे के लिए जाति जनगणना की मांग कर रही थी, वे समाज में विभाजन पैदा करना चाहते थे..."


बहुजन सरोकारों की जीत हुई है: RJD नेता मनोज कुमार झा

जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "जाति जनगणना को लेकर आज वही बात सच हुई जो लालू जी के साथ-साथ उस दौर में जो तमाम लोग कह रहे थे आज उसकी परिणति हुई है , बहुजन सरोकारों की जीत हुई है...अब सरकार से आग्रह होगा इसको उपकरण की तरह इस्तेमाल नत कीजिए। आंकड़े लाए और आंकड़ो के आधार पर प्रतिनिधित्व, हिस्सेदारी, भागीदारी सुनिश्चित कीजिए।"


जाति जनगणना पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने की घोषणा पर कहा, "हमें ऐसी किसी जनगणना या सर्वे से कोई दिक्कत नहीं है, जिससे समाज के बारे में बेहतर जानकारी मिले लेकिन सिर्फ जातिगत जनगणना हो जाने मात्र से देश में सुधार नहीं होगा बल्कि गणना के आधार पर जो निष्कर्ष निकलकर आए और सरकार उस पर काम करेगी तब सुधार होगा।"


गृह मंत्रालय में अमित शाह की बैठक शुरू

गृह मंत्रालय में सिंदु जल संधि को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक शुरू हो गई है।


SP बहुत लंबे समय से जाति जनगणना कराने की मांग कर रही थी: रविदास मेहरोत्रा

समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने की घोषणा पर कहा, "समाजवादी पार्टी बहुत लंबे समय से जाति जनगणना कराने की मांग कर रही थी। आज सरकार ने उस मांग को स्वीकार कर लिया है। यह देश के दलितों और पिछड़े वर्गों की जीत है..."
 


जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य: CM नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है। जाति जनगणना कराने की हम लोगों की मांग पुरानी है। यह बेहद खुशी की बात है कि केन्द्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय किया है। जाति जनगणना कराने से विभिन्न वर्गों के लोगों की संख्या का पता चलेगा जिससे उनके उत्थान एवं विकास के लिए योजनाएं बनाने में सहूलियत होगी। इससे देश के विकास को गति मिलेगी। जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन तथा धन्यवाद।"
 


जाति जनगणना पर क्या बोले चिराग पासवान?

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल किए जाने की घोषणा पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं...मुझे लगता है कि हमारी एक जो लंबे समय से इच्छा और मांग थी, आज हर देशवासी की उस इच्छा को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा करने का कार्य किया है...आज एक बार फिर से साबित हो गया है कि हमारी सरकार हर उस फैसले को लेगी जो जनता के हित में हो, गरीबों के हित में हो..."


पहलगाम हमले में मारे गए शुभम को 'शहीद' का दर्जा देने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा, "हमारी एक ही मांग है और हमने राहुल गांधी से भी यही कहा है कि शुभम को 'शहीद' का दर्जा दिया जाना चाहिए...राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को आगे ले जाएंगे और इसके लिए पीएम को पत्र लिखेंगे..."


दिल्ली से 400 यात्री की पहली टीम हज के लिए जा रही

हज यात्रियों पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं हज यात्रियों को शुभकामनाएं देने आया हूं। आज दिल्ली से 400 यात्री की पहली टीम हज के लिए जा रही है....तो मैंने उनको शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद है कि उनकी हज यात्रा सफल हो। हज कमेटी के चेयरपर्सन और उनकी टीम ने व्यवस्था बहुत अच्छी की है....इस यात्रा के लिए जो भी व्यवस्था करनी चाहिए थी वो हमने किया है ताकि लाखों हज यात्रियों की तमन्ना पूरी हो.."


गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आज कपाट खुले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "चारधाम यात्रा आज से शुरु हो गई है। आज अक्षय तृतीया का शुभ दिवस है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आज कपाट खुल गए हैं। मुझे भी आज दोनों स्थानों पर दर्शन और पूजन करने का सौभाग्य मिला है...श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं...सबकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है..."
 


पहलगाम हमले पर क्या बोले शिखर धवन?

पहलगाम हमले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, "बहुत दुख हुआ। मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार ने इसपर कार्रवाई की योजना बनाई होगी। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं..."


जनगणना में शामिल होगा जाति गणना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।"


मेघालय-असम को जोड़ने वाली हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजना को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं- सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बहुत बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे जो मेघालय और असम को जोड़ता है उसे मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रुपए है.."


पहलगाम: शुभम द्विवेदी से मिलने पहुंचे बिहार के राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "इस दुख को शब्दों में भी व्यक्त नहीं किया जा सकता है...लेकिन इस शहादत ने पूरे देश में एक नई चेतना पैदा की है। मुझे विश्वास है कि इस शहादत के नतीजे में ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे आतंकवाद का सफाया होगा और फिर कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा..."
 


शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "(पहलगाम हमले में) जान गंवाने वाले लोगों के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और उसमें हमें चर्चा करनी चाहिए..."


BJP तय नहीं कर पा रही है कि निशाना किसको बनाए: जयराम रमेश

भाजपा सांसद संबित पात्रा के रावलपिंडी गठबंधन वाले बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "बीजेपी तय नहीं कर पा रही है कि निशाना किसको बनाए, कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाए या आतंकवादी को या पाकिस्तान को बनाए। आज इस स्थिति में निशाना एक ही होना चाहिए, आतंकवादियों के खिलाफ हमें लड़ना चाहिए और पाकिस्तान को सही जवाब देना चाहिए। वे कांग्रेस पार्टी को जबरदस्ती निशाना बना रहे हैं। हम 22 तारीख से कह रहे थे कि सर्वदलीय बैठक हो। दो दिन बाद सर्वदलीय बैठक हुई  लेकिन पीएम बैठक में मौजूद नहीं थे...पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान है और उसको जवाब देना हमारा फर्ज है। कांग्रेस सरकार के साथ है...राहुल गांधी और खरगे जी ने पीएम को पत्र लिखाकर संसद का विशेष सत्र बुलाने को कहा लेकिन इसका जवाब नहीं आया....संवेदनशील समय में राष्ट्र के मुद्दों को लेकर हम सबको एक होना चाहिए, एकजुटता की जरूरत है हमने ऐसे समय में कभी राजनीति नहीं की जैसे बीजेपी कर रही है.."
 


उत्तराखंड में बदलाव की हवा है- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हम संविधान और उसकी मूल भावना को बचाने के लिए देशभर के राज्यों में अभियान चला रहे हैं। पिछले 70-75 सालों में सभी लोगों और सरकारों ने संविधान की भावना को बचाने का काम किया है। अब इन कुछ सालों में संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है... मैं यहां बदलाव की हवा देख रहा हूं। उत्तराखंड में डेढ़ साल बाद चुनाव हैं... यहां बदलाव की हवा है।" पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा, "...पूरा विपक्ष सरकार के साथ है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए... हमने मांग की है कि एकजुटता का संदेश देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए..."


सीएम मान के बयान पर भड़के अनिल विज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा को और पानी देने से इनकार करने वाले बयान पर राज्य के मंत्री अनिल विज ने कहा, "देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है... युद्ध के समय सभी को एकता दिखानी चाहिए। देश का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। ऐसे समय में आपसी विवाद नहीं बढ़ाने चाहिए। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इस समय इसकी जिम्मेदारी ज्यादा है। मेरा मानना ​​है कि भगवंत मान को इस समय अपना बयान वापस ले लेना चाहिए..."


कांग्रेस के नेता हल्की टिप्पणियां कर रहे- जयराम ठाकुर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं के बयानों पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस प्रकार से हल्की टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि हर नागरिक देश और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। कांग्रेस नेताओं के बयानों से ऐसा लगता है कि वे भारत के साथ नहीं, बल्कि पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई बिना सिर वाली तस्वीर उनकी नीचता की सोच का बहुत बड़ा उदाहरण है। यह राहुल गांधी की सहमति के बिना नहीं हुआ होगा, क्योंकि उस व्यक्ति की सोच इस तरह की है। हिमाचल प्रदेश के एक मंत्री ने जिस तरह के बयान दिए हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है। वो हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि वो मंत्रिमंडल में रहने के लायक हैं या नहीं इस बात को सुनिश्चित करें।


जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हुआ है- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर के बयान पर कहा कि जिस दिन पूरा देश शोक में था, उस दिन जयराम ठाकुर नाच रहे थे। वे उन लोगों पर ऊंगली उठा रहे हैं जिन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया है, जिन्होंने देश को मजबूती प्रदान की। जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है, वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता, वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने राज्य के संसाधनों को लुटाया है, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।


देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है- अनिल विज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा को और पानी देने से इनकार करने वाले बयान पर राज्य के मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। युद्ध के समय सभी को एकता दिखानी चाहिए। देश का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। ऐसे समय में आपसी विवाद नहीं बढ़ाने चाहिए। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इस समय इसकी जिम्मेदारी ज्यादा है। मेरा मानना ​​है कि भगवंत मान को इस समय अपना बयान वापस ले लेना चाहिए। 


गर्मियों में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती पानी- सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर गर्मियों में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती पानी की होती है। पूरी दिल्ली में सीवरेज सिस्टम दुरुस्त हो, यमुना की सफाई हो, ये सारे मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं। हमने आज दिल्ली की सभी जरूरतों का संज्ञान लिया है। यहां 30-30 साल पुरानी सीवर पाइपलाइन हैं, दिल्ली देश की राजधानी है, इस सिस्टम पर नहीं चल सकती, कभी नहीं सोचा गया कि इस पाइपलाइन को बदलने की जरूरत है। हमने इन सब चीजों पर अधिकारियों से बात की है, हम इस पर काम करेंगे। हमारा लक्ष्य उन सभी कॉलोनियों में चरणबद्ध तरीके से सीवरेज सिस्टम पहुंचाना है, सभी घरों को इससे जोड़ना है। हर घर में नल से पानी पहुंचे, इस पर हम काम करेंगे। पूरी दिल्ली में पानी का समान वितरण किया जाएगा।


आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हुआ- सीएम धामी

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट आज खुल गए हैं। यह यात्रा एक उत्सव की तरह है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम चाहते हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और बिना किसी परेशानी के हो। हम हर बार की तरह लोगों की यात्रा आसान बनाने के लिए काम करेंगे।
 


सीएम माझी ने 'अखी मुथी अनुकूला' क्रिया की


ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर धान के खेतों में हल चलाने के बाद बीज बोने की औपचारिक क्रिया 'अखी मुथी अनुकूला' की।


खाद्य उद्योग तकनीकी नवाचार लेकर आ रही- बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने NRAI खाद्य सबमिट पर कहा कि भारत में खाद्य उद्योग सिर्फ भूख मिटाने का एक जरिया नहीं है यह एक तकनीकी नवाचार भी लेकर आ रही है, इसके लिए NRAI को बहुत बधाई।


दुनिया देखेगी कि सेना पाक को कैसे सबक सिखाती है- विज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का काम करने का तरीका ऐसा है, वे अधिकारियों को अपने विवेक से काम करने का मौका देते हैं। इसी तरह उन्होंने सेना को भी अपने विवेक से काम करने का मौका दिया है। पूरी दुनिया देखेगी कि सेना पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाती है।


सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है।

पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।


हमें क्यों सजा दी जा रही?- पाकिस्तानी नागरिक मुफ़्ज़ला

अटारी बॉर्डर के ज़रिए पाकिस्तान लौट रही पाकिस्तानी नागरिक मुफ़्ज़ला ने कहा कि मैं मुज़फ़्फ़राबाद से हूं और मेरी शादी 6 साल पहले बारामुल्ला में हुई थी। मेरे दोनों बच्चे यहीं पैदा हुए। हम यहां लॉन्ग टर्म वीज़ा के ज़रिए कानूनी तौर पर रह रहे थे। हम पिछले 3 सालों से अपना आवेदन दे रहे हैं, लेकिन इसे कभी स्वीकार नहीं किया गया। परसों अचानक हमें देश छोड़ने के लिए कहा गया। पहलगाम में जो हुआ वह एक आतंकवादी गतिविधि थी। इस हमले में निर्दोष लोगों की जान गई है। आतंकवादियों को सज़ा मिलनी चाहिए। हमें क्यों इसकी सज़ा दी जा रही है? हम अपने घर वापस जाना चाहते हैं। 
 


PM आवास पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 LKM पहुंचे।


अमेठी के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी के लिए रवाना हुए। वे रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
 


भयानक अग्निकांड हुआ- सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में लगी आग में 14 शव बरामद होने पर कहा कि भयानक अग्निकांड हुआ है। ऐसा नहीं है कि ये अचानक हुआ, ऐसा बार-बार होता है। खास तौर पर बड़ा बाजार ऐसा इलाका है कि वहां कोई नियम नहीं माना जाता, ऊपर से बिजली के तार लटकते हैं। ऐसी घटनाएं हर बार होती हैं, किसी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके मंत्री अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं। मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुआवजे की घोषणा की है। 
 


मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया सुलभ शौचालय का उद्घाटन

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रघुवीर नगर इलाके में झुग्गियों में रह रहे लोगों के लिए सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
 


सीएम योगी ने किया जनता दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया।


अक्षय तृतीया के मौके पर मथुरा में व्यापक व्यवस्था- SSP

मथुरा SSP श्लोक कुमार ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। उन्हें दर्शन करने में सुविधा हो, इसके लिए यहां पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को 3 जोन और 9 सेक्टर में बांटकर पुलिस की तैनाती की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। व्यापक व्यवस्था की गई है।
 


बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
 


तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में विस्फोट

तमिलनाडु के मुथंडियापुरम गांव के पास एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है। दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


रात करीब 2:30 बजे हुई घटना- SDRF जवान

आंध्र प्रदेश: SDRF के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हुई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे। 
 


वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा, 7 की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के श्री वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा ढह जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई।


भस्म आरती में शामिल हुए रामदेव बाबा

योग गुरु स्वामी रामदेव महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए।


पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है।


PM मोदी CCS और CCPA की करेंगे बैठक

आज एक बार फिर CCS और CCPA की मीटिंग होने जा रही है। जिसमें किसी बड़े प्लान पर मंथन किया जा सकता है। जाहिर है कि इससे पाकिस्तान एक बार फिर सहमा हुआ है। बुधवार को कैबिनेट सुरक्षा कमेटी की बैठक सुबह 11 बजे होगी। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला लिए जाने की उम्मीद है। इस बैठक में तय हो सकता है कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करनी है। CCS की बैठक के बाद CCPA की बैठक होगी।
 


प्रधानमंत्री ने सेनाओं को दी खुली छूट- सूत्र

मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों के साथ हुई अहम बैठक करीब 90 मिनट चली। सूत्रों के मुताबिक आतंक के खिलाफ प्रधानमंत्री ने सेनाओं को खुली छूट दे दी है। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि भारत अब 'आतंकिस्तान' पर बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को एक बार फिर CCS की बैठक होगी। जिसमें पाकिस्तान को लेकर कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इससे पहले भारत ने CCS की बैठक में वो फैसले लिए थे, जिसकी उम्मीद पाकिस्तान ने भारत से कतई नहीं की थी।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड