Delhi: कोहरे की चादर में लिपटी राजधानी, धुंध से बढ़ी यात्रियों की परेशानी,IndiGo ने जारी की एडवाइजरी
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते कोहरे को देखते हुए एयरलाइन कंपनी IndiGo ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की। कोहरे की वजह से IGI एयरपोर्ट पर कई विमान लेट से उड़ान भर रही
- भारत
- 3 min read

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और स्मॉग की मार शुरू हो गई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के साथ-साथ लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण हवाई उड़ान भी प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।
राजधानी दिल्ली कोहरे के चादर में लिपटी गई है। कोहरे की मार ट्रेन और हवाई यात्रियों पर पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेन लेट चल रही है। वहीं, IGI एयरपोर्ट से भी उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भर रही है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयरलाइन कंपनी IndiGo ने यात्रा संबंधी परामर्श जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ानों में देरी हो सकती है।
IndiGo ने की यात्रा एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने X हैंडल पर यात्रा सलाह जारी की है। पोस्ट में लिखा है- कोहरे के कारण दिल्ली में दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिसके कारण यातायात धीमा हो सकता है और उड़ानों में देरी हो सकती है। हम आपको सलाह देते हैं कि यात्रा शुरू करने से पहले अतिरिक्त समय लें और उड़ान की स्थिति की जांच करें। सुरक्षित यात्रा करें!
दिल्ली-NCR में GRAP 4 लागू
इससे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 के पार जाने के बाद सोमवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण IV को लागू करने का निर्देश दिया था, जो 'गंभीर+' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को शाम 4 बजे तक दिल्ली का दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) तेजी से बढ़कर 441 हो गया और शाम 7 बजे तक यह और बढ़कर 457 हो गया। इस गंभीर उछाल के कारण GRAP उप-समिति की एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई।
Advertisement
10-12वीं छोड़ सभी स्कूल बंद
इसके साथ ही दिल्ली-NCR में लगी पाबंदियां और सख्त हो जाएंगी। बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लग जाएगी। साथ ही राजधानी में 10वीं और 12वीं क्लास को छोड़कर सभी स्कूल बंद होंगे। CAQM द्वारा ग्रैप 4 लागू करने का आदेश जारी करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से कई निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 10-12वीं छोड़ सभी स्कूल बंद, Work From Home की सलाह...GRAP 4 में दिल्ली-NCR में क्या पाबंदियां लगी?