दुबई से मुंबई आ रही IndiGo फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद हड़कंप

IndiGo flight Emergency Landing: सोमवार को दुबई से मुंबई जा रही एक इंडिगो की एक फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं निकलने की खबर मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IndiGo flight Emergency Landing
राजकोट में इंडिगो विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग | Image: ANI

IndiGo flight Emergency Landing: सोमवार, 27 जुलाई को दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट ने कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कार्गो होल्ड एरिया (सामान रखने वाले हिस्से) में धुआं निकलने की खबर मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल एक्टिव

इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलके ही राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट अधिकारी तुरंत ही हरकत में आ गए, जिसके बाद रवने पर इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोरा ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जांच में जुटी एयरपोर्ट अधिकारी टीम

इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मालूम चल जाएगा कि कार्गो होल्ड एरिया धुआं निकलने का कारण क्या रहा होगा। हालांकि, अभी तक एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वित्तीय अनियमिताओं की जांच के लिए गठित SIT में शामिल करना होगा फोरेंसिक ऑडिटर, SC ने UP सरकार को दिए निर्देश
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड