देश के बाद अब दुनिया की बारी... इंडिया स्किल्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में हुनर दिखाएंगे ये 'धुरंधर'
इंडिया स्किल्स 2026 राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब प्रकाश सुथार और पंकज जांगड़ा वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- भारत
- 2 min read

इंडिया स्किल्स 2026 राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब प्रकाश सुथार और पंकज जांगड़ा वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका आयोजन चीन के शंघाई शहर में 22 से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस समारोह में 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 1400 से ज्यादा युवा कुशल पेशेवर के शामिल होने की उम्मीद है, जो 64 कौशल श्रेणी में मुकाबला करेंगे।
दोनों उम्मीदवारों ने पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बता दें कि इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 में युवाओं को हुनर दिखाने मौका मिला है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें 63 कौशल श्रेणियों को शामिल किया गया है। डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग, ग्राफिक डिजाइन, ब्यूटी थेरेपी, कुकिंग और होटल रिसेप्शन समेत विभिन्न कौशल इसमें शामिल हैं।
भारत के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के लिए कुशल कार्यबल की भी आवश्यकता
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स ने कहा, "भारत के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के लिए न केवल बड़े पैमाने और बुनियादी ढांचे की जरूरत है, बल्कि तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम कुशल कार्यबल की भी आवश्यकता है। इंडियास्किल्स 2026 में हमारे पीडब्ल्यूपी प्रशिक्षित उम्मीदवारों की उपलब्धियां और वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में वैश्विक मंच तक उनके पहुंचने से स्पष्ट है कि हम उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षण क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हमें इन युवा पेशेवरों का समर्थन करने पर गर्व है, जो दुनिया के सामने भारत की कुशल कारीगरी का प्रदर्शन करेंगे।"
Advertisement
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद की कौशल्य - द स्किल यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में स्थापित पिडिलाइट वुडवर्किंग एंड प्लंबिंग सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किल्स (पीडब्ल्यूपी) में वुडवर्किंग और प्लंबिंग में उच्च श्रेणी के प्रायोगिक प्रशिक्षण के जरिए पारंपरिक कारीगरी और उद्योग की बदलती जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर ध्यान दिया जाता है।