अपडेटेड 16 May 2025 at 10:04 IST
Indian Tourists का यू-टर्न, हर साल इतने भारतीय घूमते थे तुर्किये, जानिए खूबसूरत मुल्क से क्यों छिड़ा बहिष्कार का मुद्दा? - PHOTOS
हर साल लाखों भारतीय सैलानी तुर्किये की तरफ रुख करते थे, साल 2024 में भी 3 लाख 30 हजार से ज्यादा भारतीय तुर्किए में छुट्टियां मनाने गए।
- भारत
- 3 min read

Boycott Turkey Tourism: हर साल लाखों भारतीय सैलानी तुर्किये की तरफ रुख करते थे, साल 2024 में भी 3 लाख 30 हजार से ज्यादा भारतीय तुर्किये में छुट्टियां मनाने गए। जहां एशिया और यूरोप मिलते हैं, इतिहास और खूबसूरती का संगम होता है ऐसे मुल्क से अब भारत पूरी तरह से किनारा कर रहा है। 2025 में तस्वीर बदली हुई लग रही है क्योंकि तुर्किये को लेकर भारत में बढ़ती राजनीतिक और वैश्विक संबंधों में तनाव के कारण, अब वहां टूरिज्म पर भी असर दिखने लगा है।
जानिए तुर्किये की वो 5 मशहूर जगहें जहां भारतीय सैलानियों की मौजूदगी हमेशा दिखाई देती थी, लेकिन अब जिस तरह से भारतीय कारोबारियों ने तुर्किये का विरोध किया है, उसके बाद यकीनन भारतीय पूरी तरह तुर्किये का बहिष्कार कर रहे हैं।
Istanbul: एशिया और यूरोप को जोड़ता शहर
तुर्किये की राजधानी नहीं, सबसे पॉपुलर और सांस्कृतिक रूप से सबसे समृद्ध शहर है। वहीं, हागिया सोफिया, ब्लू मस्जिद और बॉसफोरस का पानी वाला रास्ता इसे बेहद खास बनाता हैं। पर्यटकों के लिए ये शहर इतिहास, खरीदारी और खान-पान का कॉम्बो है।
अब क्यों चर्चा में?
Istanbul तुर्किये की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र माना जाता है, वहीं, हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुए तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए तुर्किये से मंगवाए गए ड्रोनों का इस्तेमाल किया था। बता दें कि पाकिस्तान के लिए अत्याधुनिक समझे जाने वाले ये ड्रोन भारत में फुस्स निकले, भारत के डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर ड्रोन के हमले नाकाम कर दिए।
Advertisement
Cappadocia: बैलून टूर (गुब्बारे)
रंग-बिरंगे हॉट एयर बलून, अनोखे रॉक फॉर्मेशन और अंडरग्राउंड सिटीज के लिए मशहूर Cappadocia पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। कपल्स के लिए ये एक रोमांटिक गेटअवे है। अक्सर Instagram पर भी इस जगह की तस्वीरें छाई रहती हैं। अब देखना होगा कि क्या इस 'ड्रीम डेस्टिनेशन' की चमक भारतीय पर्यटकों के लिए फीकी पड़ जाएगी।
Ephesus: प्राचीनता की कहानी
Ephesus एक ऐतिहासिक नगर है जो रोमन साम्राज्य की याद दिलाता है। यहां का Library of Celsus और Great Theatre सैलानियों को समय में पीछे ले जाते हैं। भारत के युवा इतिहासप्रेमी और आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स के बीच ये जगह खास है। लेकिन वर्तमान की राजनीति अब भारतीयों के लिए इस अतीत के सौंदर्य को ढक सकती है।
Advertisement
Pamukkale: सफेद झीलों की जादुई दुनिया
Pamukkale का मतलब है 'कॉटन कैसल' यह जगह अपनी टेरेस शेप्ड हॉट स्प्रिंग्स के लिए मशहूर है। हेल्थ टूरिज्म और प्राकृतिक सौंदर्य चाहने वाले भारतीय यहां बड़ी संख्या में पहुंचते थे। ट्रैवल एजेंसियों की रिपोर्ट बता रही है कि इस जगह के पैकेज में गिरावट आ रही है।
Antalya: समुद्र, सूरज और सुकून से भरा
तुर्की का कोस्टल पैराडाइज Antalya, जो हनीमून कपल्स, फैमिली वेकेशन्स और लग्जरी ट्रैवल के लिए फेवरेट जगहों में से एक है। लेकिन जब बात देशहित की हो, तो पर्यटक भी सोचने लगे हैं कि, क्या हमारी छुट्टियां भी हमारी चेतना से जुड़ी होनी चाहिए?
भारत V/S तुर्किये: क्यों गहराता जा रहा है विवाद?
तुर्किये द्वारा कश्मीर और भारत के आंतरिक मामलों पर बार-बार टिप्पणी करने से भारत में नाराजगी है। अब सिर्फ सरकार नहीं आम नागरिक और व्यापारी भी तुर्किये के प्रति असंतोष जताने लगे हैं। जिसमें पर्यटन बहिष्कार की बातें भी शामिल हैं।
क्या Indian Tourists अब तुर्किये से दूर रहेंगे?
हालांकि तुर्किये की सरजमीं पर आज भी वही खूबसूरती बसी है, मगर भारतीयों के दिलों में देशप्रेम की भावना ने एक नई दिशा ले ली है। अब टूरिज्म भी सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि एक सोच बन गया है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 May 2025 at 09:14 IST