Indian Railways की अनोखी पहल, महिला RPF कर्मियों को उपलब्ध कराएगा ‘मिर्च स्प्रे’

RPF की महिला कर्मियों को ‘मिर्च स्प्रे’ के रूप में एक और हथियार मुहैया कराने का फैसला किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
railways
railways | Image: Republic

India Railway News: भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कर्मियों को ‘मिर्च स्प्रे’ के रूप में एक और हथियार मुहैया कराने का फैसला किया है। शुक्रवार को एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह गैर-घातक किन्तु प्रभावी उपकरण महिला आरपीएफ कर्मियों को चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कदम उठाया महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कदम यह दिखाता है कि भारतीय रेलवे महिला समानता और सुरक्षा के मामलों में गंभीर है और अपनी सेवाओं में महिलाओं को ज्यादा अधिकार और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: 'होली एक बार, जुमे साल में 52 बार', संभल CO के बयान पर अखिलेश यादव भी भड़के; कहा- भेदकारी BJP के राज में...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड