भारतीयों को जल्द पाकिस्तान छोड़ने की सलाह, पाकिस्तानियों के सभी वीजा रद्द, जल्द से जल्द भारत छोड़े

भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द भारत लौटने के लिए कहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The majority of Pakistani nationals holding Indian visas now have just 72 hours to exit the country.
पाकिस्तानियों के सभी वीजा रद्द | Image: File

पाकिस्तान के खिलाफ भारत लगातार कड़े फैसले ले रहा है। पहले 5 बड़े प्रतिबंध लगाए और अब भारत ने सभी पाकिस्तानियों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी है, सभी मौजूदा वीजा को भी रद्द कर दिए गया है। इसके अलावा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। भारत के कड़े संदेश के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में 1500 प्वाइंट्स की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 48 घंटों में भारत छोड़ने के लिए कहा है। भारत ने पाकिस्तान के सभी वीजा रद्द कर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनाना भी शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए विदेशी राजदूतों को बुलाया गया है। सरकार की तरफ से सभी राजदूतों को पाकिस्तान की कायरता के बारे में बताया जाएगा। 

भारतीय को पाकिस्तान छोड़ने की सलाह

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है। वर्तमान हालत को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है।

पाकिस्तान एयरस्पेस बंद

वहीं, गुरुवार को भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई थी। पाकिस्तान ने भारत के स्वामित्व वाली या भारत द्वारा संचालित सभी एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। भारत द्वारा अटारी सीमा को बंद करने की घोषणा के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारत से सीमा पार पारगमन के लिए वाघा सीमा को बंद करने की घोषणा की। 

Advertisement

व्यापार के लिए वाघा सीमा बंद

इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार के लिए वाघा सीमा को बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के माध्यम से किसी भी तीसरे देश से भारत के साथ सभी व्यापार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। भारतीयों के लिए सार्क वीजा निलंबित कर भारतीय सैन्य राजनयिकों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया, इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों की संख्या घटाकर 30 कर दी है और भारतीयों को जारी किए गए सार्क एसवीई-वीजा भी रद्द कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Pahalgam: स्वर्ग जैसा माहौल था, 5 मिनट में सब खत्म...हम दलदल में कूदे, 7-8 KM जंगल में पैदल चले, चश्मदीद की आंखों देखी 
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड