अपडेटेड 20 March 2024 at 15:14 IST

Khoya-Paya Portal: क्या खोया-पाया पोर्टल के बारे में सुना? गुमशुदा बच्चों की घर बैठे करें शिकायत

भारत सरकार ने एक खोया-पाया पोर्टल लॉन्च किया है। इस वेब पोर्टल के जरिए किसी भी गुमशुदा बच्चे की रिपोर्ट लिखाई जा सकती है।

Follow : Google News Icon  
khoya paya portal
खोया-पाया पोर्टल | Image: PTI

भारत सरकार ने एक खोया-पाया पोर्टल लॉन्च किया है।  इस वेब पोर्टल के जरिए किसी भी गुमशुदा बच्चे की रिपोर्ट लिखाई जा सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इस जानकारी के अनुसार अगर आपको किसी गुमशुदा बच्चे की रिपोर्ट दर्ज करवानी है तो इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है।

बच्चे की तस्वीर, वीडियो या उससे जुड़े किसी अन्य पहचान के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी जा सकती है। इसके साथ ही बच्चे के मिलने पर इसी पोर्टल के सहारे सूचित भी किया जा सकता है। 

खोया-पाया पोर्टल

2 जून 2015 को तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और केंद्रीय संचार एवं आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक समारोह में संयुक्त रूप से खोया पाया वेब पोर्टल लॉन्च किया।

कोई भी कर सकता है लापता बच्चों की रिपोर्ट

खोया पाया पोर्टल लापता या फिर कहीं पाए गए  गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान के लिए बनाई गई एक नागरिक आधारित वेबसाइट है। इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DeitY) ने तैयार किया है।

Advertisement

पुराने पोर्टल में केवल पुलिस लवाले ही ले सकते थे हिस्सा

मेनका गांधी ने कहा था कि खोया-पाया पोर्टल पूरी तरह से एक अनूठा विचार है और इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास 'ट्रैक चाइल्ड' नाम से एक और पोर्टल भी है जो गृह मंत्रालय का है, लेकिन उस पोर्टल में केवल पुलिस ही पुलिस से संवाद करती है। इसलिए ट्रैक चाइल्ड एक सीमित पोर्टल है, जबकि नए पोर्टल में हर कोई भाग ले सकता है। उन्होंने कहा, “नया खोया-पाया वेब पोर्टल लोगों से लोगों को जोड़ता है और भारत को लापता बच्चों की तलाश में भाग लेने की अनुमति देता है। हम भारत में पहली बार इस तरह के पोर्टल का प्रयास कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: पुरानी रंजिश या तंत्र-मंत्र? बदायूं में बच्चों की हत्या की गुत्थी कैसे सुलझेगी? SP ने दी जानकारी

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 07:58 IST