भारत में लगे CCTV कैमरों की फीड जा रही थी पाकिस्तान में, सरकार हुई अलर्ट, 1 अप्रैल से ऐसी सभी चीनी कंपनियों पर बैन

भारत सरकार लगातार चीन के उत्पादों पर रोक लगा रही है। चीनी ऐप्स, खिलौनों और कई उत्पादों के बाद अब सरकार चीनी CCTV कैमरों को भी सख्ती से बंद करने जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CCTV banned
CCTV banned | Image: Republic world

भारत सरकार लगातार चीन के उत्पादों पर रोक लगा रही है। चीनी ऐप्स, खिलौनों और कई उत्पादों के बाद अब सरकार चीनी CCTV कैमरों को भी सख्ती से बंद करने जा रही है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अप्रैल से सभी चीनी कंपनियों के CCTV कैमरे देश में बैन हो जाएंगे। बता दें कि चीनी कंपनी Hikvision दुनिया की सबसे बड़ी CCTV कैमरा की कंपनियों में से एक है। भारत में भी सीसीटीवी बाजार का एक बहुत बड़ा हिस्सा Hikvision के पास है। इसके साथ ही TP-Link और Dahua जैसे 2 अन्य बड़ी चीनी कंपनियों का बाजार भी अब खत्म होने जा रहा है।     

क्यों लगने जा रही है रोक 

रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी के सीसीटीवी कैमरे भारतीय सुरक्षा के मानकों पर खरे नहीं उतरते। इन डिवाइस में चीनी चिप लगी होती है जिससे हैकिंग और डेटा लीक की समस्या का खतरा अधिक बना रहता है। गौरतलब है कि एक रिपोर्ट से यह भी पता चला कि देश के कुछ रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फीड पाकिस्तान में जा रही थी। इस खबर से सुरक्षा एजेंसी के साथ भारत सरकार भी सतर्क हो गई जिसके बाद यह फैसला उठाया जा रहा है।

Uploaded image

MeitY ने 2024 में नए नियम बनाए थे 

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने साल 2024 में CCTV कैमरों के लिए नए नियम बनाए थे। इन नियम के तहत कंपनियों को यह बताना अनिवार्य होगा कि वो अपने डिवाइस में किस कंपनी का चिप लगा रहे हैं।  

Advertisement

स्वदेशी कंपनियों को मिलेगा मौका 

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और 'वोकल 4 लोकल' अभियान के तहत सरकार अब स्वदेशी कंपनियों को बड़ा मौका देगी। भारत में पिछले कुछ वर्षों से देसी कंपनी CP Plus ने अपना बड़ा बाजार भी बना लिया है। इसके साथ ही Qubo, Prama, Matrix जैसी देसी कंपनियां भी लगातार अपना बाजार बढ़ाने में लगी है। कुछ समय पहले Bharti Airtel ने भी अपने CCTV कैमरा पेश किए थे।   

इसे भी पढ़ें- बेहद मजबूत है Hyundai की ये कॉम्पैक्ट SUV, क्रैश टेस्ट में पाई बड़ी सफलता, 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिलने पर नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड