पाकिस्तान की हिरासत में भारतीय मछुआरे की मौत, दो साल में आठवीं मौत

कराची जेल में सजा पूरी होने के बाद भी बंद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Fisherman Dies In Karachi Jail, Eighth Death In Two Years
Indian Fisherman Dies In Karachi Jail, Eighth Death In Two Years | Image: PTI/ Representational

कराची जेल में सजा पूरी होने के बाद भी बंद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मछुआरे की पहचान बाबू के रूप में हुई है और बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में जान गंवाने वाला आठवां भारतीय मछुआरा है। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘बाबू को 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी सजा पूरी होने और उसकी भारतीय राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बावजूद उसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा नहीं किया।’’

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि अपनी सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत लगातार पाकिस्तान के समक्ष कैदियों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड