Indian Currency: भारतीय नोटों पर छपे हैं ये 6 हिस्टोरिकल मोन्यूमेंट्स, कभी गौर किया आपने!
Indian Currency Note पर आपको देश की संस्कृति और खूबसूरत विरासत को साफ देखने को मिलता है।
- भारत
- 2 min read

Indian Currency Note: भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा जारी की गई भारतीय करेंसी पर देश के ऐतिहासिक घरोहरों की झलक साफ नजर आती है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ पीछे की तरफ छपी किसी एक मोन्यूमेंट्स की तस्वीर कहां और किस की हैं।
आरबीआई समय के साथ नोटों के रंग रूप में बदलाव करता है लेकिन एक चीज है जो कभी नहीं बदलती वो है नोटों के पीछे ऐतिहासिक इमारतों की तस्वीर छापना। भारतीय नोटों पर आपको देश की संस्कृति और खूबसूरत विरासत को साफ देखने को मिलता है, फिर चाहे वो नोट पुराने हों या फिर आज के दौर के हमारे देश में नोट के पीछे ऐतिहासिक इमारतें छपवाने का चलन काफी पुराना है।
नोटों पर छपी हैं भारतीय धरोहरों की तस्वीरें
दरअसल, इंडियन करेंसी पर महात्मा गांधी के अलावा छपी भारतीय धरोहरों की तस्वीरें इन्हें एक अलग पहचान देती हैं। ये आपको 10 रुपए से लेकर 2000 तक के नोटों तक पर देखने को मिलेगी। तो चलिए आपको आज रूबरू करवाते हैं करेंसी के पीछे छपी इन तस्वीरों से।
10 रुपए के नए नोट पर ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साल 2018 में जारी किए गए 10 रुपए के नए नोट पर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर है, तो वहीं दूसरी तरफ ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर छापा गया है।
Advertisement
20 रुपए के नोट पर एलोरा की गुफाओं की झलक
आरबीआई द्वारा जारी किए गए 20 रुपए के नए नोट में एलोरा की गुफाओं की झलक देखने को मिलती है। यह नक्काशीदार गुफाएं भारत की संस्कृति का अहम हिस्सा हैं, यही वजह है कि भारत की मुद्रा में इसे छापा गया है।
50 रुपए के नोट पर हम्पी की फोटो
साल 2017 में जारी किए गए 50 रुपए के नए नोटों पर हम्पी की फोटो छपी हुई है। इस शहर में लगभग 250 प्राचीन स्मारक और मंदिर मौजूद हैं। 1500 ईसवी में, हम्मी शहर विजयनगर साम्राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाता था, उस दौर में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर हुआ करता था जिसे सन 1986 में यूनेस्को द्वारा भारत में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
Advertisement
100 रुपए के नोट पर रानी की वाव स्मारक
100 रुपए के नोटों पर पहले जहां कंचनजंगा छपा हुआ करता था, वहीं अब इनमें गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव स्मारक छपा नजर आता है। यह एक प्रसिद्ध बावड़ी है, जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में सोलंकी रानी उदयमती ने करवाया था।
देश में पहली बार छपा 200 का नोट
2017 में पहली बार 200 का नोट जारी किया गया जिसमें मध्य प्रदेश का सांची स्तूप छपा नजर आता है, जो कि एक प्रसिद्ध बौद्ध स्मारक है। इस स्मारक का निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा किया गया था।
500 रुपए के नोट पर लाल किले की छाप
500 की नोट को बिल्कुल अलग अंदाज में तैयार किया गया है। इस नई मुद्रा में लाल किले की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है, जो देश की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है।
भारत में पहली बार छपा 2000 का नोट
साल 2016 में पहली बार आए 2000 रुपये के नोट पर चंद्रयान की तस्वीर छपी है। बता दें कि चंद्रयान (Chandrayaan) भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का एक बड़ा प्रोजेक्ट है।