अपडेटेड 19 October 2021 at 16:17 IST
Indian Army Recruitment 2021: कोविड-19 की वजह से इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम स्थगित, जानें नई डेट से संबंधित जानकारी
Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने कोविड-19 (COVID-19) स्थिति के कारण कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2021 को स्थगित कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने कोविड-19 (COVID-19) स्थिति के कारण कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2021 को स्थगित कर दिया है। इंडियन आर्मी सीईई 2021 (Indian Army CEE 2021) परीक्षा का आयजोन 31 अक्टूबर को होने वाला था। यह परीक्षा सोल्जर जनरल ड्यूटी (सोल जीडी), सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (सोल सीएलके/एसकेटी) और सोल्जर ट्रेड्समैन के पदों के लिए आयोजित होने वाली थी। भारतीय सेना सीईटी 2021 (Indian Army CET 2021) की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
Indian Army CEE 2021: भारतीय सेना सीईई 2021 स्थगित
भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए बयान के अनुसार कहा गया है, “सोल जीडी, सोल (टेक), सोल टीडीएन 10 वीं और सोल टीडीएन 8 वीं और सोल (केएलके/ एसकेटी) के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 31 अक्टूबर 2021 का आयोजन कोविड -19 स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है। नई तारीखों की सूचना बाद में दी जाएगी।”
Advertisement
Indian Army CEE 2021: भारतीय सेना भर्ती से संबंधित जानकारी
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों के लिए विभिन्न भर्ती रैलियों का आयोजन किया था। जिसके बाद उम्मीदवारों को उनके आवेदन फॉर्म के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया। भारतीय सेना भर्ती रैलियों में फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 2021 में बैठने के लिए बुलाया। जिस स्थान पर भर्ती शुरू की गई वहां उम्मीदवारों को भारतीय सेना सीईई 2021 एडमिट कार्ड (Indian Army CEE 2021 Admit Card) दिए गए। एडमिट कार्ड में भारतीय सेना सीईई 2021 परीक्षा के स्थान, लिखित परीक्षा की तारीख, समय और उम्मीदवारों के डिटेल्स दिए गए हैं।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: FACT CHECK: क्या सच में हर महीने बेरोजगारों को 3500 रुपये देगी केंद्र सरकार? जानिए वायरल हो रहे इस दावे की सच्चाई
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 October 2021 at 16:16 IST