अपडेटेड 21 June 2024 at 14:57 IST
ऊंची पहाड़ी, बर्फ की चादर और बुलंद हौलसा...LOC पर जब भारतीय सेना ने किया योगाभ्यास,गर्व से भर देगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीर पंजाल की बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों के बीच भारतीय सेना के जाबांजों ने विभिन्न आसन किए।
International Yoga Day 2024: देश की सुरक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने के इनके जज्बे को दुनिया सलाम करती है। बर्फ की ऊंची चोटियों के बीच भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुलंद हौसलों में जंग नहीं लगी।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीनों भारतीय सेनाओं और अर्धसैनिक बलों ने ऊंची बर्फीली चोटियों से लेकर समुद्र तक विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री ने भी इस मौके पर श्रीनगर में योग किया। उन्होंने योग दिवस की देशवासियों को बधाई भी दी।
बर्फ की चादर के बीच सूर्य नमस्कार
सेना के जज्बे को दर्शाती वीडियो देश के कोने -कोने से आ रही है। भारतीय सेना के जवानों ने आज नियंत्रण रेखा के पास पीर पंजाल की ऊंची पहाड़ियों में योगाभ्यास किया। ऐसी ही ऊंची पर्वत श्रृंखला पीर पंजाल से आई। जहां सेना के जाबांज एकजुट होकर वृक्षासन और सूर्य नमस्कार करते दिखे।

Advertisement
मुख्य कार्यक्रम डल झील के किनारे
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर में डल झील के किनारे पर हुआ। जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए। उन्होंने सभी योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने श्रीनगर में लोगों को योग क्रियाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील भी की।
21 जून को योगा डे
हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन की अहमियत को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत 2015 से हुई। इस वर्ष 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मानव शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग को एक उत्तम साधन माना गया।
Advertisement
पहाड़ों से लेकर पानी तक में लोगों ने योगासन कर इसका डंका बजाया। भारतीय सेना के जवानों ने भी 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरी सीमा पर बर्फीली ऊंचाइयों पर योग किया। इसमें पीर पंजाल भी शामिल
रहा।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 21 June 2024 at 14:46 IST