भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश: प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dharmendra Pradhan
Union minister Dharmendra Pradhan | Image: PTI

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बन गया है।

मंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास प्रदर्शनी ‘आईइनवेन्टिव’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

आईइनवेन्टिव शिक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे पहली बार 2022 में आईआईटी-दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसमें सिर्फ आईआईटी के प्रदर्शन शामिल थे।

प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया और वैश्विक स्टार्ट-अप अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान संबंधों को मजबूत करने की मांग की।

Advertisement

मंत्री ने कहा, “भारत 2025 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बनकर उभरा है, जिसका संयुक्त मूल्यांकन 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक है। तमिलनाडु हमेशा से नवाचार, उद्यमशीलता और उत्कृष्टता की भूमि रही है और इसने भारत को कुछ सबसे प्रतिभाशाली उद्यमी, नवोन्मेषक, वैज्ञानिक और शोधकर्ता दिए हैं जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

उद्घाटन समारोह में शामिल शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ, आईइनवेन्टिव नवाचार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड