Rain Alert: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट... कश्मीर, दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान में बढ़ी गर्मी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Rain Alert: IMD ने 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर कश्मीर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। दिल्ली-NCR में भी गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Weather Update
12 राज्यों में बारिश का अलर्ट | Image: IMD

India Weather Update: भारत में मौसम बदलने की नई जानकारी सामने आई है। कई राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के मुताबिक कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में धूप भी तेजी रहेगी लेकिन कई राज्यों में तेज बारिश और तूफान भी देखने को मिलेगा। फिलहाल, IMD ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ जगहों पर ओले गिरने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

IMD ने अगले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक रहेगी।

कश्मीर में टूटा तापमान का रिकॉर्ड

कश्मीर घाटी में इन दिनों असामान्य गर्मी पड़ रही है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 10 डिग्री ज्यादा है। यह फरवरी महीने का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6 डिग्री का रिकॉर्ड था, जो आज टूट गया।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल में आसमान साफ रहने वाला है। इससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। आज शिमला में अधिकतम 18 डिग्री, साथ ही ऊना और कांगड़ा में भी तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR और राजस्थान में बढ़ रही गर्मी

राजस्थान में कल कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन आज दक्षिण-पूर्वी इलाकों में सिर्फ हल्के बादल छाए रहे। दिल्ली-NCR में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्मी अब झुलसाने लगी है।  IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में केरल में भी भारी बारिश दर्ज की गई। अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भी बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Keralam: बदल गया केरल राज्य का नाम, सरकार ने 'केरलम' नाम पर लगाई मुहर

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड