LIVE BLOG

अपडेटेड 9 July 2024 at 23:59 IST

PM मोदी को पुतिन ने रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

दो दिवसीय रूस दौरे के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे गए है। वह ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi with Putin
PM Modi with Putin | Image: X

9 July 2024 at 23:59 IST

पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया

मॉस्को से पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच चुके हैं। वह यहां ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे। 41 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।


9 July 2024 at 23:22 IST

मनोहर लाल खट्टर का बयान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "केंद्र के विभाग नीतियां बनाते हैं लेकिन उसे लागू करना काम राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। एक मंत्री के रूप में, मैं बिजली के संबंध में नई सरकार के सीएम से बात करूंगा कि बिजली की समस्या हल करें...हरियाणा में, हम 10 साल से शासन कर रहे हैं, हम आने वाले 5 साल तक शासन करेंगे, जैसे केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी है वैसे हरियाणा में भी बहुमत की सरकार फिर से बनेगी। हम इस तैयारी में है। "


Advertisement

9 July 2024 at 23:20 IST

पीएम मोदी के स्वागत के लिए ऑस्ट्रिया तैयार

ऑस्ट्रिया में भारतीय प्रवासी के युवा सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए वियना पहुंचे। एक बच्चे कबीर मित्तल ने पीएम नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रिया आगमन से पहले उनके लिए कविता पढ़ी।


9 July 2024 at 23:19 IST

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 79 पहुंची

आज सात और लोगों की मृत्यु के साथ असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 79 हो गई है।


Advertisement

9 July 2024 at 21:20 IST

मॉस्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए प्रस्थान करते हुए।


9 July 2024 at 20:37 IST

'कांग्रस की आदत है झूठी गारंटी देना...'

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना में कांग्रेस ने अलग-अलग वादे किए और 6 गारंटी देने का वादाकर कांग्रेस सत्ता में आई। लेकिन 7 महीने के बाद भी अभी तक कोई योजना लागू नहीं हुई है। सिर्फ मुख्यमंत्री गांव-गांव घूमते हैं इसलिए बीजेपी उनसे पूछना चाहती है कि आपकी गारंटी झूठी गारंटी है ये वोटो के लिए गारंटी थी ये काम करने की गारंटी नहीं थी, कांग्रस की आदत है झूठी गारंटी देना...इसलिए तेलंगाना की जनता आज कांग्रेस के ऊपर आक्रोश है आने वाले दिनों में हम सत्ता में आएंगे.."


9 July 2024 at 20:36 IST

'मां को मिलना चाहिए न्याय'

वर्ली हिट-एंड-रन मामला में पीड़िता कावेरी नखवा की बेटी अमृता नखवा ने कहा, "मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए। मैं चाहती हूं कि उसे (मिहिर शाह) फंसी की सजा हो। वह (पीड़िता) बहुत दर्द में थी, मैंने उन्हें अस्पताल में अपनी आंखों से देखा था।''


9 July 2024 at 20:35 IST

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने क्या कहा?

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल, इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी। दोनों नेताओं के बीच चर्चा का एजेंडा मुख्य रूप से आर्थिक था। इसमें राजनीतिक क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग से संबंधित तत्व भी शामिल थे, व्यापक रूप से व्यापार, पूंजी संबंध, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को कवर करने वाले आर्थिक जुड़ाव का एक बड़ा क्षेत्र, रक्षा और सुरक्षा भी चर्चा का एक अन्य तत्व था और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर स्थिति का बड़ा विकास। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय जुड़ाव और ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय समूहों की स्थिति की भी समीक्षा की।"


9 July 2024 at 18:48 IST

PM मोदी को रूस का सबसे बड़ा सम्मान

PM मोदी को रूस के सबसे बड़ा सम्मान ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू से सम्मानित किया गया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने रूस का आभार जताया और कहा कि ये सम्मान भारत का सम्मान है।


9 July 2024 at 17:26 IST

ड्राइवर की बढ़ाई हिरासत

हिट एंड रन केस में सीवरी कोर्ट ने ड्राइवर राजऋषि बिदावत की पुलिस हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ाई।
 


9 July 2024 at 16:22 IST

आज का युग युद्ध का नहीं- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है। युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। हमें वार्ता के जरिए ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे।


9 July 2024 at 16:17 IST

भारत-रूस में तेल व्यापार से बाजार में स्थिरता- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस में तेल व्यापार से बाजार में स्थिरता है। पेट्रोल-डीजल को लेकर आपका सहयोग सराहनीय है। आपने भारतीयों को महंगे तेल की मार से बचाया है। 


9 July 2024 at 16:14 IST

भारत-रूस के संबंधों पर बोले पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग द्विपक्षीय बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस की मित्रता के कारण मैंने मेरे देश के किसानों को फर्टिलाइजर के मामले में मुसीबत में नहीं आने दिया। इसमें हमारी मित्रता का काफी योगदान है। ढाई दशक से आपसे नाता जुड़ा है। हमें 10 साल में 17 बार मिले हैं। ये अपने आप में हमारे संबंधों की गहराई दिखाता है। 
 


9 July 2024 at 16:10 IST

पीएम मोदी ने की मॉस्को हमले की निंदा

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। पीएम मोदी ने मॉस्को आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए खतरनाक है। 40 साल से भारत आतंकवाद झेल रहा है। आतंकवाद के दर्द को हम समझ सकते हैं। 
 


9 July 2024 at 15:32 IST

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई- ओपी राजभर

हाथरस भगदड़ मामले में SIT की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई है। अगर विपक्ष संतुष्ट नहीं है तो वो लिखकर दे दें कि वह किस जांच एजेंसी से जांच करवाना चाहते हैं। सरकार एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी... जो जांच रिपोर्ट आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"


9 July 2024 at 14:28 IST

शहीद सैनिकों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मास्को में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।


9 July 2024 at 14:00 IST

कठुआ आतंकी हमले पर क्या बोले के.सी. त्यागी?

कठुआ आतंकी हमले पर JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने कहा, "ये पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादी संगठनों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई है। हमारे वीर सैनिक इसका कड़ाई से जवाब देंगे।


9 July 2024 at 12:22 IST

दुनिया कहती है कि भारत सच में बदल रहा है-पीएम मोदी

भारत सिर्फ 10 वर्षों में अपने एयरपोर्ट की संख्या को दोगुना कर देता है तो दुनिया कहती है कि भारत सच में बदल रहा है। जब भारत सिर्फ 10 साल में 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है तो दुनिया को भारत की ताकत का अनुभव होता है...आज भारत डिजिटल पेमेंट्स के नए रिकॉर्ड बना रहा है...: PM मोदी


9 July 2024 at 11:59 IST

भारत वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया

अपने संंबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "आज का भारत अपने तय किए गए लक्ष्य को हासिल करता है। आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चांद के उस हिस्से तक ले जा रहा है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया। आज भारत वो देश है जो दुनिया को डिजिटल लेन-देन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दे रहा है...आज भारत वो देश है जिसके पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। जब आप लोगों ने मुझे 2014 में पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया था, तब सैकड़ों स्टार्टअप थे, आज लाखों स्टार्टअप हैं। आज भारत वो देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फाइल कर रहा है और रिसर्च पेपर प्रकाशित कर रहा है..."


9 July 2024 at 11:53 IST

अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा-PM मोदी

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा 1 महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा..."


9 July 2024 at 11:54 IST

140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी का यहां आने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, मैं बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं..."


9 July 2024 at 11:36 IST

PM मोदी के स्वागत की तैयारी

रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहा है, जहां वह भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।


9 July 2024 at 11:16 IST

थोड़ी देर में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

रूस दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मा में भारतीय से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रूस में रहने वाले भारतीय बड़ी संख्या में मास्को पहुंचे हैं। 


9 July 2024 at 09:39 IST

रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को मिलेगी छुट्टी!

 रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को छुट्टी देगा और उनकी वापसी में मदद करेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के समक्ष यह मामला उठाया: सूत्र


9 July 2024 at 09:34 IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के माचेडी इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। कल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 5 जवानों की जान चली गई थी।


9 July 2024 at 08:33 IST

शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी मंगलवार को भारत-रूस वार्षित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक,राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच दोपहर में बैठक शुरू होगी। इसके पहले दोनों नेता साथ ब्रेकफॉस्ट करेंगे। दोनों की मुलाकात के बाद कई बड़ी घोषणाओं की भी उम्मीद है। 


9 July 2024 at 08:31 IST

पीएम मोदी ने पुतिन का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी वार्ता को लेकर भी उत्सुक हूं, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच मित्रता के बंधन को और मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।


9 July 2024 at 08:26 IST

पुतिन और मोदी की नोवो-ओगारियोवो निवास पर मुलाकात

मास्को के निकट रूस के राष्ट्रपति के नोवो-ओगारियोवो निवास पर व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, एक अनौपचारिक बैठक करेंगे। इस वार्ता में पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण रूसी-भारतीय संबंधों के आगे विकास की संभावनाओं के साथ-साथ वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 08:28 IST