LIVE BLOG

Live: जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12, CM योगी ने जताई संवेदना

Jalgaon Train Tragedy: महाराष्ट्र के जलगांव के पास हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर के बाद सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

Follow : Google News Icon  
Jalgaon Express Accident
जलगांव ट्रेन हादसा | Image: Republic

Jalgaon Train Tragedy: महाराष्ट्र के जलगांव के पास हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। CM योगी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।


बिल गेट्स से मिले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन के दौरान माइक्रोसॉफ्ट और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। इस बैठक में आंध्र प्रदेश को स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र में बदलने के लिए साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।


हौज खास ACP बोले- 'अफवाहों पर हमारी नजर, जिला स्तर पर टीम तैनात'

दिल्ली: हौज खास ACP हरीश चंद्र ने कहा, 'सुरक्षा को लेकर चुनौतियां हैं और इसी को देखते हुए हम इस मॉल में आए हैं, यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है। सोशल मीडिया के संबंध में, हमारे पास पुलिस थाने और जिला स्तर पर टीम बनी है जो इस पर नजर रखती है और अफवाहों पर नजर रखती है और उनका खंडन करती है।'


Advertisement

'ट्रंप प्रशासन भारत की शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित चाहता था'- जयशंकर

वाशिंगटन डीसी : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘अगर मैं अपनी समग्र राय साझा करूं, तो मैं कहूंगा कि यह बहुत ही उत्सुकतापूर्ण था। यह बहुत स्पष्ट था कि ट्रम्प प्रशासन भारत को शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रखने के लिए उत्सुक था। वे स्पष्ट रूप से द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दूसरी बात, बैठकों में, यह भी स्पष्ट था कि वे संबंधों की नींव पर काम करना चाहेंगे, एक ऐसी नींव जिसे बनाने में प्रथम ट्रम्प प्रशासन ने भी बहुत योगदान दिया था। उस समय राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी ने कई पहल की थीं, और हमने उन्हें कई मायनों में परिपक्व होते देखा है। और तीसरी धारणा, क्वाड के संबंध में, यह प्रबल भावना है कि वर्तमान प्रशासन भी क्वाड को आगे ले जाने तथा इसकी गतिविधियों को तीव्र करने की हमारी इच्छा का प्रतिदान करेगा।’ 


शिंदे बोले- 'जलगांव हादसे की मैंने जानकारी ली, घायलों का इलाज प्राथमिकता'

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, ‘जलगांव में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, कई लोग घायल हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने स्थिति की पूरी जानकारी ली है, मैंने जिला अधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की है। बचाव अभियान जारी है, घायलों का इलाज चल रहा है। हमारी प्राथमिकता घायलों का जल्द से जल्द इलाज कराना है।’


Advertisement

देवेंद्र यादव बोले- 'राहुल गांधी की तबीयत खराब है, न बोलने की सलाह'

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘आज सदर में राहुल गांधी की एक विशाल जनसभा प्रस्तावित थी, लोग राहुल गांधी को सुनना चाहते थे लेकिन उनकी खराब तबीयत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें न बोलने की सलाह दी, जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया। जहां तक ​​अगले कार्यक्रम की बात है तो आज रात तक आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर दिल्ली की जनता के बीच आएं और अपना वक्तव्य रखें।’


विजेंद्र गुप्ता बोले- 'दिल्ली की बागडोर PM को सौंपना चाहते हैं लोग'

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा, 'लोग उत्साहित हैं। लोगों ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है। लोगों ने इस चुनाव को अपने हाथ में ले लिया है। लोग दिल्ली में विकास चाहते हैं, वे दिल्ली की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी को सौंपना चाहते हैं। भ्रष्टाचार को भगाना है, शीश महल बनाने वालों को हटाना है।' 


जलगांव SP महेश्वर- '11 मौतें, 6 घायल.. इसके अलावा कोई गंभीर घायल नहीं'

पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना: अब तक इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, किसी की हालत गंभीर नहीं है: जलगांव SP, डॉ महेश्वर रेड्डी  


महाराष्ट्र के राज्यपाल CP राधाकृष्णन ने हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने ट्वीट किया, "जलगांव के पास एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" 


जलगांव ट्रेन हादसा: हेल्पलाइन नंबर 8957409292 जारी

Jalgaon Express Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा पुष्पक एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के बाद हुआ, जब कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर खड़े थे। तभी दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हेल्पलाइन नंबर 8957409292 जारी किया गया है। हादसे की खबर के बाद सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख जताया है।


अरविंद केजरीवाल बोले- 'आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है'

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं 10 साल पहले आपसे मिलने आया था। उस समय यहां 8 घंटे बिजली आती थी। अब 24 घंटे बिजली आती है। न तो बिजली कटती है और न ही जनरेटर की जरूरत पड़ती है। BJP बीस राज्यों में सत्ता में है। इनमें से किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती।


जलगांव ट्रेन हादसे को लेकर CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है: उत्तर प्रदेश CMO
 


महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, 11 लोगों की मौत

Jalgaon Train Tragedy: महाराष्ट्र के जलगांव के पास हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 8 यात्री दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।


मनोत तिवारी बोले- 'दिल्ली की जनता केजरीवाल को हटाएगी, BJP लाएगी'

दिल्ली: BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘5 फरवरी को दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को हटाएगी भाजपा सरकार बनाएगी उसके बाद भाजपा समस्याओं को सुलझाएगी। बुजुर्गों के लिए हम 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे। 27 साल से यहां BJP की सरकार नहीं है। मैं BJP का सांसद हूं लेकिन विधायक और मुख्यमंत्री हमारा नहीं बना। दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, पेंशन और राशन कार्ड दिल्ली सरकार का काम है। हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि एक बार हमारी सरकार बनाएं।’ 


केशव प्रसाद बोले- 'अखिलेश यादव को मानसिक रोग और दृष्टि दोष है'

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "यहां मंत्रिपरिषद बैठी, कई बड़ी घोषणाएं की गईं। 2025 के महाकुंभ ने 2031 के अर्धकुंभ के बीज बोए। यहां 4-लेन पुल, एक्सप्रेसवे आदि बनाने की घोषणा की गई है..." समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव को मानसिक रोग, दृष्टि दोष है, उन्हें इलाज करवाना चाहिए। मैं गंगा मां से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दें।'


'सूरजकुंड में 38वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का होगा आयोजन'- अरविंद शर्मा

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग हरियाणा द्वारा 38वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 7/2/25 से 23/2/25 तक सूरजकुंड यानी फरीदाबाद में किया जा रहा है।


योगी कैबिनेट ने की त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना किया।


त्रिवेणी संगम में योगी कैबिनेट ने किया पवित्र स्नान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सभी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने पहुंचे। 


CM योगी ने मंत्रिमडल के साथ संगम में लगाई डुबकी

बुधवार को योगी कैबिनेट की महाकुंभ में बैठक हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।  बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।


तीन नगर निगमों के लिए बॉन्ड जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं। इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे... पिछले एक सप्ताह में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है वो अद्भूत है... प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए एक बॉन्ड जारी करने जा रहा है ऐसे ही आगरा के लिए बॉन्ड जारी होने जा रहा है...”।


योगी कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज निर्माण पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया,जिसमें कैबिनेट में किन-किन प्रस्तावों पर मुहर लगी इसकी जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, केजीएमयू सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 62 आईटीआई, 5 सेंटर ऑफ इनोवेशन, आविष्कार और प्रशिक्षण स्थापित किए जाएंगे।


अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो-केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम मांग करते हैं कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए, प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए। 


महाकुंभ राजनीतिक कार्यक्रम स्थल नहीं- अखिलेश यादव

 प्रयागराज में हो रही उत्तर प्रदेश कैबिनट बैठक पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, कुंभ और प्रयागराज वो स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। कैबिनेट राजनीतिक है और कुंभ के स्थान पर कैबिनेट बैठक करना राजनीतिक है... हम में से बहुत से लोग हैं जो गंगा स्नान कर आए होंगे और तस्वीर भी नहीं डाली होगी।


कोलकाता HC में आरजे कर केस की सुनवाई 27 जनवरी को

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मामले में दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का दरवाजा खटखटाया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।


DGP प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले उन्होंने महाकुंभ मेला क्षेत्र में चल रही योगी कैबिनेट की बैठक में सुरक्षा का जायजा लिया। आज सीएम योगी अपने मंत्रीमंडल के साथ संगम में डूबकी लगाएंगे। 


महाकुंभ मेले में योगी कैबिनेट की बैठक शुरू

महाकुंभ मेले में यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक चल रही है। बैठक में शामिल होने से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा यहां पर प्रदेश की कैबिनेट और सारे मंत्रीमंडल के सदस्य आए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की सरकार के तरफ सभी संतों का मैं अभिनंदन करता हूं। सभी कैबिनेट मंत्री संगम में स्नान भी करेंगें।


महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-डीजीपी प्रशांत कुमार

यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में मंत्रियों के पवित्र स्नान को लेकर कहा, "कैबिनेट बैठक के बाद सभी कैबिनेट मंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर स्नान करेंगे। उसकी तैयारियों हमने पूरी कर ली है। सभी सेवाएं और सुविधाएं हैं। मौनी अमावस्या के लिए हम इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हम मकर संक्रांति से बेहतर व्यवस्था करेंगे। हमने और अधिक मैनपावर जोड़ा है। आने-जाने के रास्ते में बेहतर सुविधाएं दी जाएगीं।


संदीप दीक्षित ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, कोई भी किसी प्रदेश आए और चुनाव प्रचार करें लेकिन आप सरकारी तंत्र का उपयोग करें, अभी मैंने एक फोटो SHO को भेजी थी जिसमें पंजाब पुलिस की गाड़ियों में AAP के कार्यकर्ता आ रहे हैं। तो ये गलत चीज है...पंजाब पुलिस की गाड़ियां आपको एस्कॉर्ट करें ये कौन-सी राजनीति है? इसी के बारे में मैंने पहले भी शिकायत की थी मैं बार-बार उनसे कह रहा हूं कि इसकी जांच करें। पंजाब पुलिस की गाड़ियां तो दिल्ली में चुनाव के समय तो आनी ही नहीं चाहिए।


UP को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना है- दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज महाकुंभ मेले में होगी। बैठक पर यूपी के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, आज प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक है। इस बैठक से हम उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे। प्रदेश का विकास, प्रदेश के युवा को आगे बढ़ाना और महिलाओं को सशक्त करना, इन सभी चीज़ों पर हमारी योगी सरकार धरातल पर काम कर रही है...आज उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का दिन है।


रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा हो गया। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस पावन मौके पर भगवाान राम की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। 


दिल्ली में डबल इंजन की सरकार से होगा विकास-सीएम धामी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "पूरे देश में जहां-जहां भी डबल इंजन की सरकार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने वाली सरकारें हैं वहां पर तेज गति से विकास हो रहा है। दिल्ली का पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से बहुत सारे विकास के काम रूक गए हैं। तमाम केंद्र की योजनाएं दिल्ली में लागू नहीं है..इन्होंने (AAP) तमाम प्रकार की घोषणाएं की थीं लेकिन उन्होंने एक भी पूरा नहीं किया है जबकि इन्होंने जनता को ठगने का काम किया है...इसलिए ये समय है कि यहां आपदा को हटाकर डबल इंजन की सरकार बनाएं..."


त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान के लिए भीड़

प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान किया और पूजा की। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ 2025 का आज 10वां दिन है। अब तक करीब 8.81 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। 


महाकुंभ में स्टेट ऑफ द आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन

इस्कॉन ने महाकुंभ के दौरान हर दिन एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया है। पूरे महाकुंभ के दौरान 20 निर्दिष्ट स्थानों पर भोजन तैयार करके वितरित किया जाता है।  महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जा रही है।


CM योगी मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 वर्षों के बाद शुरू हुए महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे। इससे पहले CM योगी आदित्यनाथ ने 2019 में भी कुम्भ मेले में अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी। 


महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक

22 जनवरी को महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। बैठक के लिए UP सीएम योगी 54 मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे।  बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। सीएम योगी कैबिनेट बैठक के बाद त्रिवेणी संगम की पावन धारा में पूरे मंत्रिमंडल के साथ स्नान करेंगे। 


PM मोदी BJP के बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

PM मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार, 22 जनवरी को दिल्ली भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सभी 256 वार्ड के 13,033 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता वीडियो कॉल के जरिये PM मोदी का संदेश सुनेंगे। 

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड