LIVE BLOG

अपडेटेड 11 August 2024 at 23:46 IST

India News: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, फसलों की 109 किस्में की जारी

India News: PM मोदी ने भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि कूटनीति के जगत में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: Screengrab

11 August 2024 at 20:53 IST

सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक समूह को घेरा

सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ के खनेड़ इलाके में आतंकियों के एक समूह को घेर लिया है। इस ग्रुप में 3-4 पाकिस्तानी आतंकी बताए जा रहे हैं। 6 अगस्त को भी इस ग्रुप को घेरा गया था, लेकिन वो भाग निकले थे।


11 August 2024 at 20:25 IST

अधिकारियों संग सीएम योगी की बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की।


Advertisement

11 August 2024 at 20:24 IST

कोलकाता पुलिस आयुक्त का बयान

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने कहा "ज्वाइंट सीपी क्राइम ने मृतका के परिवार आज भी मुलाकात की है। परिवारवालों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी गई है। छात्रों के सवाल को सुना गया है और उसके जवाब भी दिए गए हैं। छात्र किसी भी समय हमसे किसी भी समस्या को लेकर के संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कॉलेज के छात्र किसी भी समस्या के लिए हमसे मिल सकते हैं। छात्रों से यही अपील है कि आपके पास अगर कोई भी इनपुट हो तो हमसे शेयर करें। उनकी(छात्रों) मांग थी कि घटना वाली रात में ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त(चंदन गुहा) को यहां पर तैनाती से हटाया जाए, तो हमने उन्हें हटा दिया है। वे(छात्र) अपना प्रदर्शन कब खत्म करेंगे यह उनके ऊपर है लेकिन पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग है। वे बेझिझक हमसे किसी भी समस्या को लेकर के जुड़ सकते हैं।"


11 August 2024 at 19:18 IST

CM मोहन यादव ने लिया बाइक रैली में हिस्सा

गोवा के पाली संखली में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हर घर तिरंगा यात्रा बाइक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "BJP की ओर से पूरे देश में हर घर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम हो रहे हैं। गोवा में भी हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज मेरे निर्वाचन क्षेत्र में युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। बड़े उत्साह के साथ हजारों युवक इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। मैं उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। गोवा में हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।"


Advertisement

11 August 2024 at 19:16 IST

महिलाओं ने CM मोहन यादव को बांधी राखी

मध्य प्रदेश के मंडला में रक्षाबंधन और सावन उत्सव कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी बांधी।


11 August 2024 at 19:15 IST

AIIMS के डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में छात्रा की मौत को लेकर दिल्ली के AIIMS अस्पतालों के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। 


11 August 2024 at 17:10 IST

महिला डॉक्टर से रेप मामले पर सौरभ गांगुली का बयान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और नज़रदारी की ज़रूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर CCTV कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है..."


11 August 2024 at 16:10 IST

पुरी में आयोजित होगा नौसेना दिवस समारोह

इस साल पुरी में मनाए जाने वाले नौसेना दिवस पर पुरी के डीएम सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा, "इस साल नौसेना दिवस समारोह पुरी में आयोजित किया जाएगा, जिसके हिस्से के रूप में, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज पुरी का दौरा किया। यहां एक परिचालन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पुरी प्रशासन भारतीय नौसेना के साथ सहयोग करेगा।"


11 August 2024 at 15:33 IST

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने किसानों के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "मुझे इस बात का संतोष है कि हमारे किसान भाई-बहन प्राकृतिक खेती की ओर भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। आज उनके अनुभवों को करीब से जानने का मौका मिला। इस दौरान हमने प्राकृतिक खेती के लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की।"


11 August 2024 at 15:22 IST

कांग्रेस सिर्फ भटकाने की कोशिश करती है- ज्योतिरादित्य सिंधिया

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “कांग्रेस का एक ही काम है, देश में अराजकता फैलाना और देश को विवादित मामलों में उलझाए रखना। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत को प्रगति और विकास के रास्ते पर ले जा रहा है। कांग्रेस सिर्फ भटकाने और सबको अंधेरे में रखने की कोशिश करती है। यह उनका शुरू से ही तरीका रहा है और वे इसी के अनुसार काम कर रहे हैं।”


11 August 2024 at 15:21 IST

शिवराज सिंह चौहान का बयान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस सरकार का लक्ष्य है अपने किसानों की समृद्धि और खुशहाली, उनसे ही देश खुशहाल बनता है। अपने किसान भाई-बहनों से मैंने खुलकर चर्चा की, संवाद किया। हमारे किसान भाई बहनों के कई सकारात्मक सुझाव आए हैं। किसान भाई-बहनों से ये संवाद जारी रहेगा।"


11 August 2024 at 15:20 IST

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने 9 अगस्त को अस्पताल में एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।


11 August 2024 at 14:10 IST

India News Live: PM मोदी की किसानों को सौगात

India News Live: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "65 फसलों की 109 प्रजातियों के बीज तैयार किए गए हैं... मैं इन किस्मों के बीजों के उत्पादन के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ। 109 किस्म के बीज किसानों का जीवन भी बदलेंगे, मुनाफा भी बढ़ाएंगे, जनता के पोषण के लिए उपयोगी होंगे और निर्यात को बढ़ाएंगे... पीएम मोदी ने कहा कि लैब से लेकर जमीन तक सीधे जानकारी जानी चाहिए... तीन अलग-अलग जगहों पर पीएम मोदी ने 109 किस्म के बीज राष्ट्र को समर्पित किए...पीएम मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की...पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को कुछ सुझाव भी दिए...किसानों की आय बढ़ाना सरकार का संकल्प है...ये एक सतत प्रक्रिया है, जो बीज आज जारी किए गए हैं, तो प्रजनक से लेकर फाउंडेशन बीज तक एक साल का समय लगेगा..."


11 August 2024 at 14:06 IST

India News Live: करहल विधानसभा उपचुनाव पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक क्या बोले?

India News Live: करहल विधानसभा उपचुनाव पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "...करहल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीते इसके लिए आज हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने वाले हैं। हम लोग बूथवार रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और इसके बाद हम कार्ययोजना  बनाएंगे।"


11 August 2024 at 14:05 IST

India News Live: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने की धान की रोपाई

India News Live: कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मांड्या के अरालकुप्पे गांव में धान की रोपाई की।केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "यह मेरे परिवार के सदस्यों का कार्यक्रम है। किसान मेरा परिवार हैं और इस साल की खेती में उनके साथ जुड़ना मेरे लिए सबसे खुशी का पल है। मैं हमारी कृषि समिति में खुशी-खुशी शामिल हो रहा हूं। हमने आज अपने किसानों के साथ मिलकर धान रोपा है। मेरे उनके साथ जुड़ने से किसान बहुत खुश हैं... पिछले साल बारिश की वजह से हमारे किसान समुदाय को बहुत नुकसान उठाना पड़ा था। इस साल किसान खेत में काम करके खुश हैं क्योंकि हमने इस साल बहुत अच्छी बारिश देखी है..."
 


11 August 2024 at 13:20 IST

India News Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर जताया शोक

India News Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री के नटवर सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, एक प्रतिष्ठित राजनयिक से लेकर एक उत्कृष्ट सांसद तक। पद्म भूषण से सम्मानित, वे एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी थे। उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।"


11 August 2024 at 13:16 IST

India News Live: उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान पर तरुण चुघ ने BJP को घेरा

India News Live: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "आज भी देश की गति में कोई रुकावट है तो गांधी-नेहरु परिवार का शासन काल का है। तानाशाही की पराकाष्ठा किस हद तक थी कि अपने अहंकार के लिए पूरे देश को बंदी बना दिया। आज भी वो ही इंदिरा गांधी की तानाशाही वाली आत्मा कांग्रेस के नेताओं में घूम रही है... देश संविधान और नियमों के आधार पर चलेगा न कि आपकी(कांग्रेस) तानाशाही और अहंकार से।"


11 August 2024 at 13:14 IST

India News Live: नटवर सिंह की शोक सभा में शामिल हुए लोग

India News Live:  पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के परिवार के सदस्य और अन्य लोग उनकी शोक सभा में शामिल हुए। कल रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल(12 अगस्त को) लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।


11 August 2024 at 13:10 IST

India News Live: PM मोदी के वायनाड दौरे को लेकर सेना का ट्वीट

India News Live:  भारतीय सेना ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ वायनाड का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने ग्राउंड जीरो, चूरलमाला में भारतीय सेना की बचाव और राहत टीमों के साथ बातचीत की, जहाँ उन्होंने दुखद घटना के दिन से ही लगातार राहत अभियान चलाया हुआ है। प्रधानमंत्री को कन्नूर के स्टेशन कमांडर द्वारा चल रहे खोज और बचाव अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और MIG टास्क फोर्स कमांडर द्वारा ब्रिजिंग ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन में शामिल भारतीय सेना के अटूट समर्पण और उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की।"


11 August 2024 at 12:40 IST

ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, "उन्हें(तेजस्वी यादव) ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वे ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्मकुंडली में जो उनकी चाहत है वो नहीं लिखी हुई है।


11 August 2024 at 11:10 IST

India News Live: पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर एस जयशंकर ने जताया शोक

India News Live:  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके लेखन, विशेष रूप से चीन पर, ने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।"


11 August 2024 at 10:28 IST

India News Live: गुजरात में नर्मदा नदी में छोड़ा गया पानी

India News Live: गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पांच गेट आज सुबह खोल दिए गए और करीब 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एहतियात के तौर पर नर्मदा नदी के आसपास के तटीय इलाकों में बसे गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।


11 August 2024 at 10:23 IST

India News Live: हॉकी प्लेयर सुखजीत सिंह के पिता ने जाहिर की खुशी

India News Live: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने कहा, "वे जीत कर आए हैं, ऐसा लग रहा है कि उन्होंने गोल्ड जीता है। बहुत अच्छा लग रहा है। आते ही मेरे बेटे ने अपना मेडल मेरे गले में पहना दिया। इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती। पूरी टीम को बधाई। भगवान उन्हें आशीर्वाद देते रहें...हमारी इच्छा अब पूरी हो गई है। उन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है...हम बहुत खुश हैं..."


11 August 2024 at 10:20 IST

India News Live: जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से पुल की ब्रेस्ट वॉल क्षतिग्रस्त

India News Live: जम्मू-कश्मीर के द्रुंगली नाले में अचानक आई बाढ़ से पुल की ब्रेस्ट वॉल क्षतिग्रस्त हो गई जिस कारण  यातायात बाधित है। यातायात को डायवर्ट किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर करीम जट्ट ने बताया, "...पानी के तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा बह गया है। जिस कारण इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है... वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई है..."


11 August 2024 at 08:48 IST

India News Live: पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

India News Live: भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "नटवर सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान दिया। वे अपनी बुद्धिमता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 08:50 IST