LIVE BLOG

अपडेटेड 4 February 2024 at 22:01 IST

JMM और गठबंधन के विधायकों ने रांची में किया लैंड, कल फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल

Jharkhand News: कल चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है। इसके लिए सभी विधायक रांची पहुंच गए हैं।

Follow : Google News Icon  
CM Champai Soren
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन | Image: CM Champai Soren/x Self

4 February 2024 at 21:14 IST

रांची पहुंचे JMM विधायक

JMM और कांग्रेस विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचे।


4 February 2024 at 19:46 IST

विमान से विधायकों की तस्वीर

झामुमो और कांग्रेस विधायक रांची जा रहे हैं।


Advertisement

4 February 2024 at 18:49 IST

Shamshabad Airport पहुंचे बिहार कांग्रेस के विधायक

बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद के Shamshabad Airport पहुंच गए हैं। अभी 16 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है।


4 February 2024 at 17:14 IST

एयरपोर्ट पहुंचे विधायक

JMM और गठबंधन के विधायक हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में रांची के लिए उड़ान भरेंगे। 


Advertisement

4 February 2024 at 17:01 IST

बेगमपेट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए विधायक

झामुमो और कांग्रेस विधायक हैदराबाद के रिसॉर्ट से बेगमपेट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।


4 February 2024 at 15:15 IST

मेघालय में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप

रविवार दोपहर 2:37 बजे पूर्वी गारो हिल्स, मेघालय में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स था।


4 February 2024 at 15:14 IST

आचार्य एस.एन गोयनका जी का व्यक्तित्व निर्मल जल की तरह शांत और गंभीर था: पीएम मोदी

 एस. एन. गोयनका के जन्मशताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एकजुटता की भावना, एकता की शक्ति विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है। आचार्य एस.एन गोयनका जी के जन्मशताब्दी समारोह में आप सभी ने वर्ष भर इसी मंत्र का प्रचार-प्रसार किया है....आचार्य एस.एन गोयनका जी का व्यक्तित्व निर्मल जल की तरह शांत और गंभीर था। एक मूक सेवक की तरह सात्विक वातावरण का संचार करते थे। एक जीवन-एक मिशन के परफेक्ट उदाहरण के रूप में उनका एक ही मिशन था- विपश्यना।


4 February 2024 at 13:27 IST

विरासत को संजोने के हमारी अभियान का हिस्सा-PM मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...असम में आस्था, अध्यात्म और इतिहास से जुड़े सभी स्थानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। विरासत को संजोने के इस अभियान के साथ ही विकास का अभियान भी तेजी से चल रहा है। बीते 10 वर्षों को देखें तो हमने देश में रिकॉर्ड संख्या में कॉलेज, युनिवर्सिटी बनाए हैं..


4 February 2024 at 13:26 IST

कोई भी देश के अतीत को भूलकर विकसित नहीं हो सकता: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, "हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारे आस्था के स्थान सिर्फ दर्शन करने के स्थल नहीं है, ये हज़ारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की निशानियां हैं... दुर्भाग्य से आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक देश में सरकारें चलाई वे भी आस्था के इन पवित्र स्थानों का महत्व समझ नहीं पाए। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी ही संस्कृति, अतीत पर शर्मिंदा होने का एक ट्रेंड बना दिया था। कोई भी देश अपने अतीत को ऐसे भूलकर, अपनी जड़ो को काटकर विकसित नहीं हो सकता।"


4 February 2024 at 13:24 IST

बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर की योजना का ऐलान किया: PM मोदी

गुवाहाटी में जनसभी को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, "इस बजट में एक बहुत बड़ी योजना की घोषणा हुई है। बीते 10 वर्षों तक हमने हर घर तक बिजली पहुंचाने का अभियान चलाया, अब हम बिजली का बिल जीरो करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर की योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में सरकार 1 करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने में मदद करेगी। इससे उनका बिल भी जीरो होगा, साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा कर उसे बेचकर कमाई भी करेगा।"


4 February 2024 at 12:50 IST

असम के लोगों का स्नेह मेरी लिए बड़ी अमानत है-PM मोदी

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आज मुझे एक बार फिर असम के विकास से जुड़ी योजनाएं आपको सौंपने का सौभाग्य मिला है। थोड़ी देर पहले यहां 11,000 की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारी योजनाएं पूर्वोत्तर के साथ ही दक्षिण एशिया के दूसरे देशों के साथ इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे..."


4 February 2024 at 12:48 IST

PM मोदी ने असम को दी करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी के असम दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। 


4 February 2024 at 12:15 IST

गोवाहटी में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) असम (Assam) के दो दिवसीय दौरे का रविवार को आखिरी दिन है। पीएम मोदी आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का गोवाहटी में रोड शो शुरू हुआ।


4 February 2024 at 10:43 IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आमंत्रण नहीं मिला- अखिलेश यादव

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "मुश्किल तो ये है कि कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता है। हम लोग अपने आप निमंत्रण क्या मांगे?..." 


4 February 2024 at 10:42 IST

पीएम मोदी के स्वागत में गुवाहाटी में तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली से पहले गुवाहाटी में तैयारियां चल रही हैं। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी आज गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।


4 February 2024 at 10:40 IST

लद्दाख में हजारों लोगों ने निकाला मार्च

लद्दाख में हजारों लोगों ने कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए लद्दाख को राज्य का दर्जा और केंद्र शासित प्रदेश के लिए संविधान की 6वीं अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग करते हुए मार्च निकाला। 


4 February 2024 at 08:48 IST

दिल्ली में स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन

दिल्ली में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्तन कैंसर जागरूकता वॉकथॉन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।


4 February 2024 at 08:46 IST

सीएम योगी ने में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनी और समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।


4 February 2024 at 08:44 IST

पीएम मोदी आज असम को कई सौगात देंगे

पीएम मोदी आज असम को कई सौगात देंगे। वो जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 498 करोड़ रुपये की मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या पहुंच गलियारा), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डा टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक वाले फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करना (831 करोड़ रुपये) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपये) शामिल हैं।


4 February 2024 at 08:36 IST

असम दौरे पर PM मोदी

PM मोदी असम के दो दिवसीय दौरे का रविवार को आखिरी दिन है। पीएम मोदी आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे खानपाड़ा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और वहां से कई राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 08:40 IST