अपडेटेड 15 February 2024 at 20:43 IST
केन्द्र संग किसान संगठनों की बैठक, संदेशखाली जाएंगे SC कमिशन अध्यक्ष; ज्ञानवापी पर फैसला सुरक्षित
Pm modi: प्रदर्शकारी किसान संगठनों और केन्द्र सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक आज होगी। संदेशखाली मुद्दे पर SC कमिशन का दौरा समेत और भी खबरें लाइव अपडेट्स में।

15 February 2024 at 19:47 IST
केंद्रीय मंत्रियों की सीएम मान के साथ बातचीत
किसानों के प्रदर्शन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्रियों में बैठक हो रही है। किसान संगठनों के साथ बातचीत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा चंड़ीगढ़ गए हैं। वह पंजाब के सीएम के बाद किसान संगठनों से भी बातचीत करेंगे।
15 February 2024 at 18:14 IST
दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले वो दो दिन की यात्रा के लिए यूएई भी गए थे, जहां पीएम मोदी ने BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया।
Advertisement
15 February 2024 at 16:47 IST
18 फरवरी को करेंगे बैठक- किसान नेता
किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा, "आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक...परसों हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी...18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी...उसी बैठक में आगे के फैसले लिए जाएंगे..."
15 February 2024 at 16:45 IST
'संदेशखाली को देखकर नंदीग्राम की याद आती है'
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "संदेशखाली को देखकर नंदीग्राम की याद आती है, जो ग़लतियां वामफ्रंट ने की वहीं ग़लतियां तृणमूल कर रही है... इतिहास दोहरा रहा है... जो जनता तृणमूल को डर के कारण समर्थन कर रही उनका डर खत्म हो गया है... यही कारण था कि मैंने तृणमूल को छोड़ा... यह हर एक जिले की घटना है...ममता बनर्जी को खुद संदेशखाली जाना चाहिए..."
Advertisement
15 February 2024 at 14:01 IST
किसान प्रदर्शन से जन जीवन प्रभावित, सरकार से की अपील
Reaction On Farmer Protest: सड़क पर लंबा जाम लगने से आम लोग परेशान। लोग बोले प्रदर्शन गलत इनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत।
15 February 2024 at 12:24 IST
संदेशखाली मामले को लेकर तेलंगाना में सड़कों पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा
Sandeshkhali Violence Update: भाजपा महिला मोर्चा ने संदेशखाली घटना के खिलाफ अंबेडकर सर्कल पर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पद छोड़ना चाहिए और शाहजहां शेख के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
15 February 2024 at 12:20 IST
पटरियों पर बैठे प्रदर्शनकारी किसान
Farmers Protest Live: पटियाला के प्रदर्शनकारी किसान राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर ट्रेनों को रोक रहे हैं।
15 February 2024 at 11:55 IST
संदेशखाली पीड़ितों से मिले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष
Sandeshkhali Violence: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला पीड़ितों से मिलने संदेशखाली पहुंचे।
15 February 2024 at 11:39 IST
ज्ञानवापी पर फैसला सुरक्षित
Gyanvapi Latest: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी कोर्ट के 21 जनवरी के आदेश को चुनौती देने वाली ज्ञानवापी मस्जिद समिति की अपील पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जो मस्जिद के 'व्यास तहखाना' में नमाज अदा करने की अनुमति देता है।
15 February 2024 at 10:19 IST
हलद्वानी केस में सिविल कोर्ट का बड़ा आदेश
15 February 2024 at 08:02 IST
ज्ञानवापी मामला, तहखाने में पूजा की इजाजत पर इलाहाबाद HC में सुनवाई
Gyanvapi Case Latest: इलाहाबाद हाईकोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की इजाजत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी।
15 February 2024 at 07:59 IST
हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं- पंढेर
Kisan Live: आज मंत्रियों के साथ बैठक पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।"
15 February 2024 at 07:33 IST
प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच बैठक
Farmers Protest Live: प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत की जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दी। खबर के मुताबिक तीन केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसानों के साथ उनकी मांगों को लेकर चर्चा करेंगे। इससे पहले दो दौर की वार्ता बेनतीजा रही है।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 07:42 IST