LIVE BLOG

अपडेटेड 18 August 2024 at 23:41 IST

India News : प. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का मांगा समय

India News: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर 9वें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इस बीच ममता सरकार ने जिन 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर करने का आदेश दिया था, उसे भी वापस ले लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
Doctors protesting after woman doctor in Kolkata was raped and murdered
डॉक्टरों की हड़ताल जारी | Image: PTI

18 August 2024 at 23:39 IST

शिवकाशी: पटाखों में विस्फोट होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल

शिवकाशी के पास एक गौशाला में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में विस्फोट होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वेम्बककोट्टई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। 


18 August 2024 at 23:32 IST

सीएम मोहन यादव ने नारायणधाम मंदिर में की पूजा अर्चना

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महिदपुर तहसील के कृष्ण सुदामा के नारायणधाम मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।


Advertisement

18 August 2024 at 23:30 IST

सिर पर AC गिरने से 18 साल के लड़के की मौत

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल से एयर कंडीशनर सीधे उसके सिर पर गिरने से 18 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


18 August 2024 at 23:05 IST

गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल बंगाल की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली में है। 


Advertisement

18 August 2024 at 22:08 IST

कोलकाता रेप-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल से CBI की तीसरे दिन पूछताछ जारी

कोलकाता रेप-मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से सीबीआई की आज तीसरे दिन की पूछताछ लगातार जारी रही। करीब 10 घंटे से ज्यादा से सीबीआई की पूछताछ जारी है। सीबीआई के सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी संजय रॉय का कल भी साइकोलॉजिकल टेस्ट हो सकता है। सीबीआई को जांच में अस्पताल से जुड़ी अहम लीड्स हाथ लगी है, यही वजह है की पूर्व प्रिंसिपल से लगातार पूछताछ जारी है। 


18 August 2024 at 21:53 IST

आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत भयावह होगी- मिथुन चक्रवर्ती

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "मैं बहुत जगह बहुत बार बोलता रहा हूं कि आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत भयावह होगी... मृतक डॉक्टर के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। जो लोग इस घटना से जुड़े हैं उन्हें जल्द से जल्द सज़ा होनी चाहिए, यही मेरी कामना है।"


18 August 2024 at 21:51 IST

कोलकाता रेप-हत्या के विरोध में केरल में प्रदर्शन

केरल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ लोगों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।


18 August 2024 at 21:50 IST

ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए- शहजाद पूनावाला

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार-हत्या की घटना पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "कोलकाता मामले में मृतक डॉक्टर के माता-पिता के बयान के बाद अगर ममता बनर्जी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि माता-पिता के बयान से एक बात साफ है कि ममता बनर्जी की सरकार बेटियों को बचाने, बेटियों को न्याय दिलाने में दिलचस्पी नहीं रखती, उनकी पूरी प्राथमिकता बलात्कारियों बचाओ, सबूत मिटाओ, सच बोलने वालों को दबाओ और सच को छुपाओ है। ममता बनर्जी की सरकार ऐसा कौन सा राज छुपाना चाहती है कि पहले दिन से ही माता-पिता को गुमराह किया गया... आज माता-पिता ने जो बातें बताई हैं उसके बाद क्या ममता बनर्जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए?


18 August 2024 at 20:19 IST

बहनों की सेवा मेरे लिए देवियों की पूजा है- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ये प्रेम परिवार का प्रेम है, बहनों-भाइयों का प्रेम है। ये प्रेम संकल्प पैदा करता है कि मैं अपनी जिंदगी का एक-एक क्षण जनता की सेवा में गुजारूं। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। बहनों की सेवा मेरे लिए देवियों की पूजा है। 


18 August 2024 at 20:15 IST

सीहोर में महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी

मध्य प्रदेश: सीहोर में महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी।


18 August 2024 at 19:42 IST

राजनाथ सिंह ने करुणानिधि शताब्दी समारोह पर स्मारक सिक्का जारी किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करुणानिधि शताब्दी समारोह पर स्मारक सिक्का जारी किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई और   DMK नेताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।


18 August 2024 at 19:09 IST

RG कर अस्पताल से निकली CBI की टीम

RG कर अस्पताल से CBI की टीम निकली गई है। तकरीबन 4 घंटे तक CBI अस्पताल में रही। CBI ने घटना स्थल और आसपास के एरिया की मैपिंग भी की। 


18 August 2024 at 19:07 IST

ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा विरोध जारी रहेगा- सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर कहा, "भाजपा लगातार विरोध करेगी। कल भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में कोलकाता के 15 प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित करेगी... 20 अगस्त को हमारे विधायक विरोध प्रदर्शन करेंगे। 21 अगस्त को हमारे सांसद प्रदर्शन करेंगे। 22 अगस्त को भी विरोध जारी रहेगा और हम उस दिन स्वास्थ्य भवन का घेराव करेंगे। 23 अगस्त को हमारा महिला मोर्चा विरोध करेगा। ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा विरोध जारी रहेगा।


18 August 2024 at 19:05 IST

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएगी- CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा में तीसरी बार भाजपा बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाएगी... हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि वे तीसरी बार यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे। मैं हरियाणा की जनता को आश्वस्त करता हूं कि जब तक उनका ये भाई है, हर व्यक्ति का सम्मान सुनिश्चित करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


18 August 2024 at 18:17 IST

अपमान हुआ, विकल्प तलाशने को मजबूर- चंपई सोरेन

BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सीएम पद से हटाकर उनका अपमान किया गया है। इसके बाद अब वह विकल्प तलाशने को मजबूर हैं। चंपई सोरेन ने लंबे-चौड़े में लिखा, "पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।"


18 August 2024 at 18:01 IST

कोलकाता महिला डॉक्टर की रेप-हत्या मामले में SC ने लिया स्वत: संज्ञान

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामल में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी। मंगलवार को सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुबह सबसे पहले इसी मामले पर सुनवाई करेगी।


18 August 2024 at 17:59 IST

UCC पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को गिरिराज सिंह का जवाब

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के जिक्र के बाद देश में बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि मुसलमानों को एक समान या धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि वो शरिया कानून (मुस्लिम पर्सनल लॉ) से कभी समझौता नहीं करेंगे।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ऐलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क गए हैं। यूसीसी पर AIMPLB के बयान पर उन्होंने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड क्यों विरोध क्यों कर रहे है, हमने सबका साथ सबका विकास की बात की है, एक देश है तो एक कानून क्यों नहीं होना चाहिये।

अब अल्पसंख्यक नहीं रहे, इसपर पुनर्विचार होना चाहिये- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश सेक्यूलर कानून होना चाहिये। क्या देश में शरिया कानून, हलाला और चार शादियां चलेंगी, बहुत हो गया। मुस्लिम अब अल्पसंख्यक नहीं रहे, इसपर पुनर्विचार होना चाहिये, इन्हें अल्पसंख्यक से हटा देना चाहिये। 


18 August 2024 at 17:58 IST

जम्मू-कश्मीर: रियासी में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक नाबालिग समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि मृतकों में दो शिक्षक थे। सभी पीड़ित रियासी के चासाना तहसील के हामुसन इलाके के रहने वाले थे।


18 August 2024 at 17:00 IST

कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या पर पूरे देश में आक्रोश है। पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का भी गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वालों को ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की सोच भी न सके।
हरभजन सिंह ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता में हमारे देश की बेटी के साथ जो हुआ वह बहुत गलत था और उसे न्याय दिलाने के लिए मुझे लगता है कि हम सभी को मिलकर आना चाहिए। मैं अपील करता हूं  कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। लड़की को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।


18 August 2024 at 16:58 IST

19-21 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगे मलेशिया के पीएम

मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम 19-21 अगस्त 2024 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में यह अनवर इब्राहिम की पहली यात्रा होगी।


18 August 2024 at 16:14 IST

...तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बड़ी अजीब बात है और मुझे आश्चर्य होता है...मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून और व्यवस्था उनके हाथ में है और वे सत्ता में हैं...अगर वे इसे संभाल नहीं सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए... अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा। 


18 August 2024 at 16:02 IST

दशरथ गागराई ने BJP में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

चंपई के साथ जेएमएम विधायक दशरथ गागराई का नाम भी खबरों में चल रहा था कि वो भी चंपई के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच दशरथ गागराई एक चिट्ठी लिखकर इन सभी अटकलों को खारिज किया है। उन्होंनें कहा कि मैं गुरुजी यानी शिबू सोरेन के मान सम्मान को नीचा नहीं होने दूंगा। मैं JMM साथ खड़ा हूं।


18 August 2024 at 15:41 IST

चंपई सोरेन कहीं जा नहीं रहे - झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जेएमएम छोड़ने के अटकलों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो का बयान सामने आया है। महतो ने कहा कि ऐसी कोई नाराजगी नहीं है और चंपई सोरेन कहीं जा नहीं रहे। चंपई ने इस बात को लेकर खुद ही कहा कि मैं कहीं भी जा नहीं रहा। सभी नेताओं की ख्वाहिश होती है कि वह सीएम की सीट पर रहकर ज्यादा से ज्यादा काम करें।  घर से जेएमएम का झंडा क्यों हटाया गया उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।


18 August 2024 at 14:39 IST

India News Live: नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए जावेद मिरचल

India News Live: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यह नेशनल कॉन्फ्रेंस का सौभाग्य है कि जावेद मिरचल जैसे नेता जो जनता से जुड़े हुए हैं, जिनका अपने मतदाताओं और लोगों से गहरा रिश्ता है, आज नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं...बड़ी बात यह है कि जावेद मिरचल नेशनल कॉन्फ्रेंस में आए लेकिन उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी...हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और अपने उम्मीदवार उतारेंगे और उम्मीद है कि हम जीतेंगे..."


18 August 2024 at 14:38 IST

India News Live:तमिलनाडु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

India News Live: तमिलनाडु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे आज चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के अत्याधुनिक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र और समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र का उद्घाटन करेंगे।


18 August 2024 at 14:37 IST

India News Live: उदयपुर की घटना में घायल बच्चे की हालत स्थिर

India News Live: उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने कहा, "बच्चे की हालत स्थिर है...हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं...मैं सभी से अफवाह ना फैलाने का आग्रह करता हूं...डॉक्टर उसे सर्वश्रेष्ठ उपचार प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं..."


18 August 2024 at 13:12 IST

India News Live: कोलकाता कांड में सीबीआई जांच पर केसी त्यागी ने जताया भरोसा

India News Live: कोलकाता में डॉक्टर की बलात्कार और हत्या मामले पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "कलकत्ता हाई कोर्ट की सिफारिशों पर यह मामला CBI को सौंपा गया है। CBI लगातार पूछताछ में लगी हुई है। हमें आशा है कि जल्द अच्छे नतीजे निकलेंगे..."


18 August 2024 at 12:50 IST

India News Live: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन पहुंचे दिल्ली

India News Live: बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची रहती है उससे मिलने आया हूं। अपना निजी काम करने आया हूं। वहीं उन्होंने JMM में बने रहने की बात कही है। 
 


18 August 2024 at 12:35 IST

India News Live: चंपई सोरेन के घर से हटा JMM का झंडा

India News Live: सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के जिलिंगगोड़ा आवास से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी झंडा को हटा दिया गया। साथ ही साथ पूरे मार्केट से भी पार्टी झंडा को हटाया गया।


18 August 2024 at 11:24 IST

India News Live: बांसुरी स्वराज ने सेवा बस्ती की बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन

India News Live: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अर्जुन दास कैंप, लक्ष्मी बाई नगर, सरोजिनी नगर में सेवा बस्ती की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।


18 August 2024 at 11:21 IST

India News Live: हेमंत सोरेन को फिर एक बार तकलीफ में लाने की कोशिश हो रही: संजय राउत

India News Live: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "झारखंड से जो खबरे आ रही हैं, आप देखिए वहां क्या हो रहा है...वहां हेमंत सोरेन को फिर एक बार तकलीफ में लाने की कोशिश हो रही है, उनकी सरकार एक मजबूत सरकार है, वहां से कुछ लोगों को तोड़ने की कोशिश हो रही है इसलिए अगर चुनाव घोषित करते तो आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती...वे वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं लेकिन वे 4 राज्य के चुनाव एक साथ नहीं करा सकते..."


18 August 2024 at 11:05 IST

India News Live: बंगाल पुलिस दबाने की कोशिश कर रही थी मामला: BJP सांसद

India News Live: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घटित 'बलात्कार-हत्याकांड' पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मामला CBI को सौंप दिया गया है, इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल पुलिस इसे दबाने की कोशिश कर रही थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री प्रदर्शन कर रही हैं कि आरोपियों को पकड़ा जाए। वो मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री हैं, सवाल यह है कि वे किसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं? मुझे विश्वास है कि CBI आरोपियों को पकड़ लेगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।"


18 August 2024 at 10:57 IST

India News Live: PM मोदी ने थाईलैंड के पीएम इंग शिन को दी बधाई

India News Live:  बधाई हो इंग शिन थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में आपके चुनाव पर। बहुत सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने की उम्मीद है, जो सभ्यता, संस्कृति और लोगों से लोगों के जुड़ाव की मजबूत नींव पर आधारित हैं।


18 August 2024 at 09:15 IST

India News Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता किरण चौधरी का बयान

India News Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भाजपा नेता किरण चौधरी ने कहा, "... हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है, इसलिए विषय किसानों के ही होंगे। भाजपा ने किसानों के लिए जो काम किए हैं, वे ऐतिहासिक हैं... इसके साथ ही पानी, बिजली और रोजगार भी प्रमुख विषय होंगे..."


18 August 2024 at 09:14 IST

India News Live: कोलकाता रेप केस पर क्या बोलीं निर्भया की मां?

India News Live: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर निर्भया की मां आशा देवी कहती हैं, "...मुझे नहीं लगता कि महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कुछ काम किया गया है, कानून ज़रूर बनाए गए लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ। निर्भया के दोषियों को 2020 में फांसी दी गई लेकिन उससे पहले और उसके बाद भी इतनी सारी घटनाएं हुईं...किसको न्याय मिला? घटनाएं रोज़ हो रही हैं...अगर आप दोषियों को सज़ा नहीं देंगे और उन्हें जेल में नहीं डालेंगे... तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलेगी, जब तक फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में काम नहीं होगा और जब तक बनाए गए कानूनों पर काम नहीं होगा, तब तक समाज की मानसिकता नहीं बदलेगी और महिलाएँ सुरक्षित नहीं होंगी"
 


18 August 2024 at 09:13 IST

India News Live:साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर PRO अमित का बयान

India News Live: साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर इलाहाबाद रेलवे डिवीजन के सीनियर PRO अमित मालवीय ने कहा, "विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के बाद, पहली ट्रेन अप लाइन पर चल रही है, इसी पर घटना हुई थी... इस घटना की जांच जारी रहेगी..."


18 August 2024 at 07:58 IST

India News Live: डॉक्टरों की हड़ताल जारी

India News Live: कोलकाता रेप मर्डर केस मामले में 9वें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। हालांकि, सरकार की ओर से डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन प्रशासन के रवैये को देखते हुए Doctors Strike पर हैं।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 07:58 IST