अपडेटेड 2 December 2024 at 23:40 IST
दलित प्रेरणा स्थल पर रुके किसान, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में BJP ने निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 4 दिसंबर को BJP विधायक दल की बैठक होगी। किसानों के दिल्ली कूच पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। वहीं, आज संसद में द साबरमती रिपोर्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। पीएम मोदी के साथ NDA सांसदों ने फिल्म देखी।
- भारत
- 15 min read

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सरकार पूरी तरीके से किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन बार-बार इस तरीके से मार्च करना, पिछले बार भी जिन कानून पर इन्हें एतराज था सरकार ने बिना किसी सर्त के उसे वापस लिया। ये सरकार की सोच को दिखता है कि पूरी तरीके से किसानों की भावना के साथ हमारी सरकार काम करने का प्रयास कर रही है। ऐसी में जब सरकार ने बातचीत का रास्ता खुलकर रखा है तो मुझे लगता है कि पहले बातचीत होनी चाहिए। सरकार बातचीत के लिए तैयार है।"
2 December 2024 at 23:40 IST
दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल से मिले अजित पवार
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार दिल्ली में पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के आवास से रवाना हुए।
2 December 2024 at 22:56 IST
कल से 5 दिन के ओडिशा दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगी। यात्रा के दौरान पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। वह भुवनेश्वर में आदिम ओवार जरपा जाहेर का दौरा करेंगी। इसके अलावापुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगी।
Advertisement
2 December 2024 at 22:21 IST
जयराम ठाकुर का बयान
BJP नेता जयराम ठाकुर ने कहा, " हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा एक बात का जिक्र करते हैं कि जयराम ठाकुर ने बिना बजट के शिलान्यास किए और शिलान्यास के बाद संस्थान खोले। वह कल मेरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से वहां नहीं रहूंगा, लेकिन कल के कार्यक्रम में जिस परियोजना का वह उद्घाटन करने आ रहे हैं, उसका शिलान्यास मैंने किया था, पंडोह के पास बगलामुखी मंदिर के लिए 50 करोड़ रुपए की लागत से नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित देश का पहला रोपवे है।''
2 December 2024 at 22:20 IST
बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल का बयान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक के बाद पार्टी सांसद और महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हमने संसदीय कार्यवाही पर चर्चा की। स्पीकर ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। वे 13-14 और 16-17 दिसंबर को संविधान पर चर्चा के लिए सहमत हुए, 13-14 को लोकसभा में और 16-17 को राज्यसभा में चर्चा होगी। संविधान पर चर्चा हो, यह हमारी मांग थी। भले ही देर हो गई हो, लेकिन उन्होंने अब चर्चा पर विचार किया है। यह अच्छा है, हम निर्णय का स्वागत करते हैं..."
Advertisement
2 December 2024 at 21:06 IST
दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल के आवास पर पहुंचे अजित पवार
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार दिल्ली में पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के आवास पर पहुंचे।
2 December 2024 at 20:46 IST
सरकार किसानों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार- चिराग पासवान
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सरकार पूरी तरीके से किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन बार-बार इस तरीके से मार्च करना, पिछले बार भी जिन कानून पर इन्हें एतराज था सरकार ने बिना किसी सर्त के उसे वापस लिया। ये सरकार की सोच को दिखता है कि पूरी तरीके से किसानों की भावना के साथ हमारी सरकार काम करने का प्रयास कर रही है। ऐसी में जब सरकार ने बातचीत का रास्ता खुलकर रखा है तो मुझे लगता है कि पहले बातचीत होनी चाहिए। सरकार बातचीत के लिए तैयार है।"
2 December 2024 at 20:45 IST
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर राकेश टिकैत का बयान
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "गौतमबुद्धनगर में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना तीन प्राधिकरण हैं, जहां किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से किसानों को 64% अधिक मुआवजा देने को कहा है लेकिन सरकार नहीं कर रही।किसानों को 10% जमीन देने का भी वादा किया गया था, लेकिन सभी किसानों को वह जमीन नहीं दी जा रही है...''
2 December 2024 at 19:16 IST
केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करेंगे- शिवसेना नेता
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, "विपक्ष की करारी हार के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए वे कुछ भी बोल रहे हैं। अगर वे(विपक्ष) उनके (एकनाथ शिंदे के) स्वास्थ्य पर भी राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि शिवसेना बाधा नहीं हैं, वे(केंद्रीय नेतृत्व) जो भी फैसला लेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री को लेकर गेंद हमारे पाले में नहीं है, गेंद भाजपा के पाले में है। महायुति के नेता, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे। इसमें नाराजगी की कोई बात नहीं है।"
2 December 2024 at 18:56 IST
महायुति में कोई संघर्ष नहीं है- NCP सांसद
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर NCP सांसद सुनील तटकरे ने कहा, "गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राज्य(महाराष्ट्र) के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है और उम्मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। जिस दिन हम सभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे कि उसी दिन यह तय हो गया था कि मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। हमने अजीत दादा (पवार) को अपने विधायक दल का नेता चुना है। महायुति में कोई संघर्ष नहीं है।"
2 December 2024 at 18:24 IST
बांग्लादेश के मुद्दे पर कुणाल घोष का बयान
बांग्लादेश के हालात पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "हमारी मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि बांग्लादेश एक अलग देश है और पश्चिम बंगाल एक राज्य है। यह राज्य के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। बांग्लादेश के मुद्दे पर जो भी करना है, वह केंद्र सरकार को करना है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, राज्य उसका समर्थन करेगी। केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। भाजपा पश्चिम बंगाल में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्हें (केंद्र सरकार को) संसद में बयान देना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र से बात करनी चाहिए।"
2 December 2024 at 17:47 IST
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
बांग्लादेश में सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
2 December 2024 at 17:46 IST
दिल्ली के लिए रवाना हुए अजित पवार
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
2 December 2024 at 17:13 IST
बैरिकेड हटने के बाद यातायात सामान्य
संयुक्त सीपी कानून एवं व्यवस्था नोएडा, शिवहरि मीणा ने कहा, "किसानों ने आज 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया था और हम लगातार उनसे बातचीत कर रहे थे। किसानों ने अधिकारियों को अपनी मांगें बताई हैं और अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है। यातायात सामान्य हो गया है..."
2 December 2024 at 16:26 IST
दलित प्रेरणा स्थल के अंदर बैठे किसान
किसान नेताओं को जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगे यूपी के मुख्य सचिव तक पहुंचाई जा रही हैं, लेकिन तबतक किसान सड़क से हटकर दलित प्रेरणा स्थल पर चले जाएं। किसान नेताओं ने ये बात मान ली हैं और दलित प्रेरणा स्थल के अंदर चले गए हैं।
2 December 2024 at 16:14 IST
द साबरमती रिपोर्ट देखने पहुंचे PM मोदी
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने पीएम मोदी बालयोगी ऑडिटोरियम पहुंच गए हैं। ऑडिटोरियम में अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
2 December 2024 at 15:13 IST
PM मोदी से मिले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "आज नई दिल्ली में मुझे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। असम के लोगों की ओर से मुझे उन्हें फरवरी 2025 में असम निवेशक एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन तथा मेगा झुमुर प्रदर्शन को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।"
2 December 2024 at 15:11 IST
BJP ने महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया
भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को महाराष्ट्र के लिए पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
2 December 2024 at 15:10 IST
पीड़ित परिवार मिलने पहुंचे केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक के साथ कल 1 दिसंबर को नारायणा इलाके में चाकू घोंपकर हत्या किए गए व्यक्ति के परिवार से मिले।
2 December 2024 at 13:30 IST
महामाया फ्लाई ओवर पर लगा महाजाम
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी किसान दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए हैं। किसान महामाया फ्लाइओवर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे है हालांकि पुलिस ने रस्सी से रोकने की कोशिश की। मगर किसान रस्सी तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
2 December 2024 at 13:29 IST
दलित प्रेरणा स्थल पर लगे बैरिकेड्स
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, ताकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सड़क को अवरुद्ध किया जा सके क्योंकि उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं।
2 December 2024 at 13:27 IST
5 हजार पुलिसकर्मी की तैनाती
किसान आंदोलन पर संयुक्त SP शिवहरि मीना ने कहा, "किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के लिए किसानों के साथ हम निरंतर वार्ता में हैं। कल भी 3 घंटे हमने वार्ता की है। साथ ही हमने त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार किया है। जिसके तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी विभिन्न रास्तों पर चैकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब PAC के जवान तैनात हैं। इसके अतिरिक्त वाटर कैनन, टियर गैस स्क्वाड और अन्य अनुशासनिक शाखाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं।"
2 December 2024 at 12:58 IST
विपक्ष को लोकतंत्र में भरोसा नहीं - गिरिराज सिंह
संदन में विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "विपक्ष को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। आखिर संसद बना किस लिए है? यह दुखद है और यह नहीं होना चाहिए।
2 December 2024 at 12:24 IST
सदन की कार्यवाही 3 दिसंबर तक स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र में संभल हिंसा का मुद्दा गरमाया हुआ है। सोमवार को भी संभल और अडानी के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
2 December 2024 at 11:31 IST
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही संभल और अडानी के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
2 December 2024 at 11:29 IST
सदन में संविधान पर चर्चा हो- के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम पहले ही स्पीकर से मिल चुके हैं और हम सदन चलाने की मांग करते हैं। हम सदन चलाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते संविधान पर चर्चा हो, जिसका वादा उन्होंने हमसे किया है।
2 December 2024 at 11:27 IST
कांग्रेस संभल घाव भरने जा रहे है- मनोज झा
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "अभी नहीं आए तो कब आएं? जब वे न्योता देंगे तब? हालात पर हम नमक छिड़कने नहीं जा रहे है, जो भी लोग जा रहे हैं वे घाव भरने जा रहे हैं... ये देश के बारे में अच्छा संदेश नहीं देता।"
2 December 2024 at 10:43 IST
संभल हिंसा पर सदन में हंगामे के आसार
संसद के शीतकालीन सत्र की आज फिर से शुरुआत हो रही है। संभल और अडानी के मुद्दे पर हंगामे के आसार है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज संभल जाने वाला है। मगर पुलिस उन्हें इजाजत नहीं दी है। इस मुद्दे को सदन में विपक्ष उठाएगी।
2 December 2024 at 10:15 IST
डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक
उत्तर प्रदेश के किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू कर रहे हैं, जिसके कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी यातायात जाम देखा गया। किसानों के पहुंचने से पहले ही दिल्ली के बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।
2 December 2024 at 10:12 IST
किसान आंदोलन को लेकर चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम
उत्तर प्रदेश के किसानों के आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू होने के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।
2 December 2024 at 10:11 IST
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश के किसानों के आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू होने के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं।
2 December 2024 at 08:56 IST
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में धुंध की एक परत छाई हुई है।
2 December 2024 at 08:53 IST
दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू
यूपी ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सोमवार को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है। इसी के साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू हो गई है। वहीं, सोमवार को गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाए दिए गए हैं।
2 December 2024 at 08:52 IST
दिल्ली में आज किसानों का प्रदर्शन
दिल्ली में किसानों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट में बदलाव किए हैं। गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों पर रूट बदले गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2 December 2024 at 07:57 IST
पांच दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिलने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी नयी सरकार का गठन नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने घोषणा की है कि नयी महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे।
2 December 2024 at 07:48 IST
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री!
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के वरिष्ठ नेता ने बताया कि महाराष्ट्र के नए CM के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, 2 या 3 दिसंबर को होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नये मुख्यमंत्री के चयन के भाजपा के फैसले का समर्थन करेंगे।
2 December 2024 at 07:41 IST
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
सोमवार को महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान संभव है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल के नेता के रूप में चुना जाएगा। शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री तय कर लिया जाएगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 December 2024 at 07:42 IST