Live: आज भारत आएगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा, टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन आमने-सामने
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस को संबोधित किए। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जंग तेज हो गई है। मुंबई 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बुधवार, 8 अप्रैल को भारत लाया जाएगा। NSA अजित डोभाल की निगरानी में आतंकी को भारत लाने की तैयारी है। हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
- भारत
- 15 min read

मुंबई 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बुधवार, 8 अप्रैल को भारत लाया जाएगा। NSA अजित डोभाल की निगरानी में आतंकी को भारत लाने की तैयारी है। पीएम मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में 'नवकार महामंत्र' का जाप किया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जंग तेज हो गई है।
स्वयंसहयता समूह के माध्यम से एक नए प्रकार का सूरज का उदय हुआ- मोहन यादव
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, " आज कई कार्यक्रम था। यहां नागरिकों के चौपाल पर सरकार की योजनाओं पर उनसे बात की है..पार्टी के सम्मेलन में भी हिस्सा लिया...सभी बहनों के जिंदगी में स्वयंसहयता समूह के माध्यम से एक नए प्रकार का सूरज का उदय हुआ और उनकी जिंदगी में लगातार बदलाव आया है। हमने भी उन्हें सारी योजनाओं के बारे में बताया है...
अगर ममता संविधान को नहीं मानती हैं तो यह अराजकता कहलाएगा- गिरिराज सिंह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी तुष्टिकरण के लिए अगर संविधान को तोड़ती हैं, संविधान को नहीं मानती हैं तो यह अराजकता कहलाएगा…"
Advertisement
भारत के उत्पादन की मांग विश्वव्यापक है- ज्योतिरादित्य सिंधिया
अमेरिकी टैरिफ प्रभावों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ रहा है, बल्कि वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। आज हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है 2028 तक हम दुनिया की तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। आज 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब हमारी अर्थव्यवस्था है जो 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी... जो भारत पर टैरिफ लगे हुए उसके आधार दूसरे देशों के तुलना में भारत ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गया है...भारत के उत्पादन की मांग विश्वव्यापक है..'
हमारा एक ही लक्ष्य है कि संविधान को बचाना है- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
गुजरात: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हमारा एक ही लक्ष्य है कि संविधान को बचाना है और देश को मजबूत करना है..."
Advertisement
RSS, भाजपा की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "हम पूरे भारत में RSS, भाजपा की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं...हम पूरी शक्ति के साथ लड़ेंगे…"
गुजरात में कांग्रेस का जो खोया हुआ गौरव है, उसको फिर से प्राप्त करेंगे- किशोरी लाल शर्मा
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "हम गुजरात में कांग्रेस का जो खोया हुआ गौरव है, उसको फिर से प्राप्त करेंगे..."
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे- पंकज कुमार सिंह
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "...दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है। कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और दिल्ली के लोगों को सभी सुविधा मिलेगी जो उनका हक है..."
आर्थिक तूफान आने वाला है, करोड़ों लोगों को नुकसान होगा- राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने नई ट्रैरिफ की घोषणा की। लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा...आज तक वह गायब हैं जनता का ध्यान यहां न चला जाए इसलिए संसद में दो दिन ड्रामा चलाया। लेकिन सच्चाई है कि आर्थिक तूफान आने वाला है...इससे करोड़ों लोगों को नुकसान होगा...."
वक्फ बिल को लेकर यहां के लोग नाराज है - सीएम उमर अब्दुल्ला
वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...वक्फ बिल को लेकर यहां के लोग नाराज है उनको लगता है कि उनके मज़हबी मामलो में हुकूमत दखल दे रही है...हम सब इस बिल से परेशान हुए और हमें लगा कि इसकी जरूरत नहीं थी...हर मजहब के अपने-अपने दायरे हैं लेकिन इस बिल के तहत गैर-मुसलमानों को कहा जा रहा है कि आप रिव्यू कर सकते हो कि वक्फ की गतिविधि क्या है...मुझे बताए क्या आप गैर-हिंदुओं को किसी साइन बोर्ड में डालते हो...लेकिन वक्फ बिल के तहत ये किया गया जो कि गलत है। अब पार्टी इसे सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगे। तो अब कोर्ट फैसला करें.."
वक्फ बिल पर कांग्रेस पार्टी की साजिश का पर्दाफाश हो गया - सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "वक्फ का जिन लोगों ने विरोध किया था उन्हें ही क्यों दिक्कत हो रही है। हम कह रहे थे कि यह गरीब मुसलमानों के हक की लड़ाई है.. फिर भी, कुछ लोग अभी भी इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस और उनके साथ वाले ममता बनर्जी सहित सभी लोग माफी मांगेंगे और वक्फ की भावनाओं को समझकर समाज के कमजोर और गरीब तपके या मुस्लिम समाज के साथ न्याय करेंगे।"
देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व चिराग पासवान कर रहे हैं- अरुण भारती
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर एलजेपी-रामविलास नेता अरुण भारती ने कहा, "अगर तेजस्वी जी बिना गठबंधन की सहमति के खुद को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बता रहे हैं तो मैं मानता हूं कि उनके पास विशेष अधिकार हैं और ये उनका विशेष अधिकार तब से है जब से बिहार में आरजेडी की सरकार आई है। चाहे जंगलराज कांड हो, चाहे भ्रष्टाचार का हो इसके बावजूद भी वो आगे बढ़कर कह रहे है कि वो मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं तो इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। क्या उनके सारे सहयोगी दल कांग्रेस, माले, CPI और CPI-M मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए और वो किस वजह से ऐसा कह रहे हैं? क्या बिहार के युवाओं में किसी को नेता मानने का जो जुनून होना चाहिए क्या उन्हें तेजस्वी यादव में वो चेहरा दिखता है? मैं सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहा हूं, अगर कोई देश के युवाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है तो वो चिराग पासवान जी हैं।"
तिरुपति से काटपाडी तक दोहरीकरण को मंजूरी- अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुपति से काटपाडी तक दोहरीकरण को मंजूरी दी है, जो 1332 करोड़ रुपए की परियोजना है..."
बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में- तेजस्वी
बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हम लोग इस सवाल को लगातार उठाते रहे हैं... बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं... गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के अधीन है। अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। सरकार में बैठे लोग अपराधियों को बाहर निकाल रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं।"
ममता बनर्जी में कोई ताकत नहीं कि वक्फ को वह रोक पाए- सुकांता मजूमदार
बीजेपी नेता सुकांता मजूमदार ने कहा कि यही तुष्टीकरण राजनीति का स्वरूप है ममता बनर्जी पहले से जानती थी कि अपीजमेंट पॉलिसी के कारण उन्होंने विरोध किया। ममता बनर्जी केवल राजनीति के लिए इस धारणा को लोगों में डाला की सम्पति छिन जाएगी। ममता बनर्जी में कोई ताकत नहीं कि वक्फ को वह रोक पाए, यह संसद के द्वारा पारित किया हुआ कानून है। संसद के द्वारा पारित किए गए कानून को कोई नहीं रोक पायेगा। संविधान सबसे ऊपर है। ममता बनर्जी अंग्रेजों से सीखी हुई राजनीति कर रही हैं।
जो सदन में नहीं हो सका वो हम सदन को बाहर करते रहेंगे-उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...जो सदन में नहीं हो सका वो हम सदन को बाहर करते रहेंगे। संसद ने जो वक्फ बिल पास किया उससे जम्मू-कश्मीर की आबादी के एक बहुत बड़े तबके को ठेस पहुंची। ये सत्र खत्म हुआ। आगे जाकर इस बिल को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस को जो करना होगा उसके बारे में हमारी पार्टी के प्रवक्ता आपको बताएंगे... विधानसभा में अजीब अजीब बातें हुई। मेरे खिलाफ आज वो लोग बात कर रहे हैं जिन्होंने भाजपा की गोद में बैठकर दूध और टॉफी की बात की। जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की तबाही की..."
मुफ्ती सईद पर बरसे AAP विधायक मेहराज मलिक
AAP विधायक मेहराज मलिक ने कहा, "मैं मुफ्ती मोहम्मद सईद पर दिए गए अपने बयान पर कायम हूं... वे मुझे डरा नहीं सकते... मुफ्ती सईद की मौत हो चुकी है और यह सच है। मैंने वे शब्द नहीं कहे हैं जिनसे वे डरते हैं... उन्होंने मुस्लिम समुदाय के साथ विश्वासघात किया है। मुफ्ती सईद की वजह से ही मेरी यह हालत हुई है और भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। अगर सदन में मेरी आवाज दबाई जा रही है और सदन के बाहर मुझ पर हमला हो रहा है तो यह मुफ्ती मोहम्मद सईद की वजह से है..."
जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के विरोध के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में वक्फ कानून के विरोध में नेशनल कॉन्फ्रेंस लगातार हंगामा कर रहा है।
बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है- सुवेंदु अधिकारी
मुर्शिदाबाद घटना पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इसके लिए पुलिस और मंत्री जिम्मेदार हैं। मैं अपील करूंगा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध सकते हैं, लेकिन यह सब करना ठीक नहीं है। बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति के लिए जंगल राज चल रहा है। तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, ये लोग बंगाल में ऐसा कर रहे हैं। उन्हें दूसरे राज्यों में ऐसा करने का मौका नहीं मिल रहा है। वहां पुलिस वैध कार्रवाई करती है। यहां पुलिस वैध कार्रवाई नहीं करती है।"
गुजरात में 13 अप्रैल को AAP का महासम्मेलन
AAP के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा, "गुजरात में AAP अपने संगठन निर्माण को गति देने की 13 अप्रैल से शुरूआत करने जा रही है। 13 अप्रैल को विसावदर में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रहे हैं। वहां से सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू करेंगे।"
फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे: सरकारी सूत्र
अमेरिका के टैरिफ के फैसले पर क्या बोले खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अमेरिका ने हमारे खिलाफ 26% टैरिफ लगाया लेकिन उन्होंने संसद में इस पर कोई चर्चा नहीं होने दी। हमने उसी दोपहर यह मुद्दा उठाया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। देश की अर्थव्यवस्था में एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है।
वक्फ कानून के माध्यम से देश के मुस्लिम समुदाय का कल्याण होगा-BJP
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “पूरा देश जानता है कि तुष्टिकरण को छुपाने के लिए कुछ लोगों ने अनेक दशकों तक देश में अपनी राजनीति की है। उन्होंने देश के मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में ही हमेशा इस्तेमाल किया है। वक्फ के बारे में जब सदन में चर्चा हुई तो खुलकर सारी बातें सामने आई कि किस प्रकार से संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया। इस कानून के माध्यम से देश के मुस्लिम समुदाय का कल्याण होगा। यही बात अखिलेश यादव या अन्य विपक्षी नेताओं को पच नहीं रही है।”
विधानसभा में AAP विधायक मेहराज मलिक का 'तांडव'
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर AAP विधायक मेहराज मलिक की PDP विधायक वहीद पारा से तीखी बहस हो गई। AAP विधायक वहीद पारा पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने कोम के साथ गद्दारी की है। सदन में वक्फ कानून के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा।
विधानसभा परिसर में BJP-AAP विधायक भिड़े
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में AAP विधायक मेहराज मलिक की भाजपा विधायकों के साथ तीखी बहस हुई? विधानसभा परिसर में BJP-AAP विधायक आपस में ही भिड़े गए। विधायक एक दूसरे को लात-घूसे मारते नजर आए।
DMK सांसद कनिमोझी अनंथन को दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी अनंथन का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। DMK सांसद कनिमोझी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची।
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा परिसर में विधायकों में झड़प
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा परिसर में विधायकों में झड़प हुई। वक्फ अधिनियम पर चर्चा की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दुबई के क्राउन ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का दौरा किया
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मुंबई के दलाल स्ट्रीट स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का दौरा किया।
RBI ने की रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने के लिए वोट किया।
जैन धर्म हमें खुद को जीतने की प्रेरणा देता है-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नवकार महामंत्र कहता है कि स्वयं पर विश्वास करो, स्वयं की यात्रा शुरू करो, दुश्मन बाहर नहीं है, दुश्मन भीतर है। नकारात्मक सोच, अविश्वास, वैमनस्य, स्वार्थ ही वो शत्रु हैं, जिन्हें जीतना ही असली विजय है। यही कारण है कि जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहीं, बल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है।”
नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं,आस्था का केंद्र है-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...नवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है। ये हमारी आस्था का केंद्र है। हमारे जीवन का मूल स्वर... और इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है। ये स्वयं से लेकर समाज तक सबको राह दिखाता है, जन से जग तक की यात्रा है। इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है।"
PM मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस को संबोधित किया
नवकार महामंत्र दिवस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं नवकार महामंत्र की इस आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने भीतर अनुभव कर रहा हूं। कुछ वर्ष पूर्व मैं बंगलुरू में ऐसे ही एक सामुहिक मंत्रोच्चार का साक्षी बना था, आज वही अनुभूति हुई और उतनी ही गहराई में हुई।
PM मोदी 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। PM मोदी ने अन्य लोगों के साथ नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में 'नवकार महामंत्र' का जाप किया।
आतंकी तहव्वुर राणा को आज लाया भारत जाएगा भारत
मुंबई 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को बुधवार 8 अप्रैल को भारत लाया जाएगा। NSA अजित डोभाल की निगरानी में आतंकी भारत लाने की तैयारी है। राणा को पहले कुछ हफ्तों तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में रखा जा सकता है। उसे दिल्ली या मुंबई के जेल में रखा जा सकता है।
चीन ने हमें हर तरह से लूटा, अब बारी हमारी-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीन को बड़ा झटका देते हुए 104% का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने चीन पर टैरिफ लगाने की पुष्टि की है। इस ऐलान के साथ ही दोनों देशों के बीच टैरिक को लेकर जंग तेज हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ-साफ कह दिया है कि चीन ने 'हमें हर तरह से लूटा है। लेकिन अब लूटने की बारी हमारी है।
मुर्शिदाबाद में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ कल जंगीपुर इलाके में हुए प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
PM मोदी नवकार महामंत्र दिवस को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार, 9 अप्रैल को दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस को संबोधित करेंगे। आज एक साथ 25 हजार से ज्यादा जैन श्रद्धालु नवकार मंत्र का जाप करेंगे और नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इस आयोजन में 108 से ज्यादा देशों के लोग भाग लेंगे, जो एक साथ मिलकर शांति और एकता के लिए सामूहिक रूप से इस मंत्र का उच्चारण करेंगे।