Maharashtra Politics: 'पीएम मोदी का हर निर्णय स्वीकार', PC में बोले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है। संभल हिंसा और अडानी मुद्दे को लेकर आज भी हंगामें जारी रहा। वहीं, संभल में अब हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहे हैं। आज से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। वहीं, तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। तमाम बड़ी खबर के लिए बने रहें...
- भारत
- 14 min read

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा अब धीरे-धीरे शांत हो रही है। संभल में हालात में सुधार के बाद आज से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि इंटरनेट पर अब भी प्रतिबंध जारी है। वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। बुधवार को सत्र का दूसरा दिन था। संभल हिंसा और अडानी मुद्दे को लेकर आज भी हंगामा जारी रहा।
Live Blog
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है। संभल हिंसा और अडानी मुद्दे को लेकर आज भी हंगामा जारी है। वहीं, संभल में अब हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहे हैं। आज से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। वहां, अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC अध्यक्ष का बयान
भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, "पिछले 3 महीनों में हमने 29 बैठकें कीं, 147 से अधिक प्रतिनिधिमंडल आए...हमने सभी संगठनों को अवसर दिया है...मैंने संजय सिंह, कल्याण बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी समेत सभी सदस्यों की बात सुनी है...मेरी राय है कि मैं JPC के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए सदन में प्रस्ताव पेश करूंगा..."
राजनेताओं को उत्तेजना फैलाने वाले बयानों से बचना चाहिए: दिनेश शर्मा
संभल में पथराव की घटना पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "जानबूझकर दंगा भड़काना, पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाना, खुलेआम फायरिंग करना, पथराव करना, इस तरह की चीजें उत्तर प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इन घटनाओं के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा...संभल में स्थिति बहुत शांतिपूर्ण है...राजनेताओं को भी उत्तेजना फैलाने वाले बयानों से बचना चाहिए..."
Advertisement
रांची में 28 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल
रांची के जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर यातायात की भीड़ और जाम से बचने के लिए शहर के स्कूल कल, 28 नवंबर को बंद रहेंगे।
सीएम माझी ने आगामी DGP/IGP सम्मेलन के लिए तैयारियों का लिया जायजा
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में आगामी DGP/IGP सम्मेलन के लिए कन्वेंशन सेंटर और राज्य अतिथि गृह में तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव, मुख्य सचिव मनोज आहूजा और DGP वाईबी खुरानिया भी मौजूद थे।
Advertisement
55वें IFFI में शामिल हुए फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर
55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) पर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, "...मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं 20-22 वर्षों से IFFI में आ रहा हूं...मैं इसका बहुत बड़ा हिस्सा रहा हूं...इसलिए यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमेशा अच्छा लगता है..."
भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है: केपी मौर्य
UP के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा, "सपा अब ‘समाजवादी पार्टी’ नहीं, बल्कि ‘संगठित अपराध पार्टी’ बन चुकी है। इसमें हार्ट मतलब दंगाई, किडनी मतलब अपराधी, लीवर मतलब माफिया, और ब्रेन मतलब भ्रष्टाचारी है। पार्टी का पूरा शरीर ‘परिवार’ से चलता है, जो सपा के नाम पर सत्ता की लूट और जनता का शोषण करता है। अखिलेश जी, संभल में भड़काऊ बयान देकर अपनी बची-खुची राजनीति को खत्म न करें, क्योंकि 2027 में सपा का डब्बा पूरी तरह से गोल होने वाला है। जनता ने दंगाईयों और माफियाओं को ठुकरा दिया है। भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। ‘सपा का DNA: दंगाई, भ्रष्टाचारी और अपराधी!’"
जब गठबंधन के अन्य नेता शपथ लेंगे, तब हम भी शपथ लेंगे: गुलाम अहमद मीर
झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, "अभी तक हमारे पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, शायद कल केवल मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ही शपथ लेंगे। जब गठबंधन के अन्य नेता शपथ लेंगे, तब हम (कांग्रेस नेता) भी शपथ लेंगे...अगर आगे कोई प्रगति होती है, तो हम आपको बताएंगे।"
पुडुचेरी और कराईकल में सभी स्कूलों, कॉलेजों में 28 नवंबर को अवकाश
भारी बारिश के कारण, पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों में कल, 28 नवंबर 2024 को अवकाश घोषित किया गया है: पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री, अरुमुगम नमस्सिवयम
हेमंत सोरेन झारखंड को नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं: महुआ मांजी
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "कल का दिन ऐतिहासिक होगा। इतनी प्रचंड बहुमत से जीतना...और अब देखना झारखंड में कैसे विकास होगा। हेमंत सोरेन जी झारखंड को इस देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं...हमें विश्वास है कि इस कार्यकाल में झारखंड इस देश का नंबर वन राज्य बनेगा। अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा एजेंडा है...हेमंत सोरेन जी हर क्षेत्र में काम करेंगे..."
दिल्ली में चर्चा के बाद होगा अंतिम फैसला: अजित पवार
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, "मैं कल दिल्ली जाऊंगा। सारी चर्चाएं वहीं होंगी...कल चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।"
महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं रहा: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, " हमारी महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं रहा है। हमने हमेशा साथ बैठकर निर्णय लिए हैं...कुछ लोगों के मन में जो शंकाएं थीं, उनको दूर करने का काम एकनाथ शिंदे जी ने किया है। जल्द ही हम अपने नेताओं के साथ बैठेंगे और उचित निर्णय लेंगे..."
UK में भारतीय बच्चो से MP के सीएम ने की मुलाकात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यह दौरा हमारे लिए कई अर्थों में बहुत महत्व का है। हमारे सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश आए...मध्य प्रदेश में जो संभावनाएं हैं, उन संभावनाओं को लेकर नई टेक्नोलॉजी का लाभ लेते हुए बड़े पैमाने पर नए निवेशकों ने रुचि दिखाई है...लगभग 60,000 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव हमें प्राप्त हुए हैं...मैंने यहां भारतीय बच्चों से मुलाकात भी की..."
बांग्लादेश सरकार कट्टरपंथियों के दबाव में आ गई: गिरिराज सिंह
ढाका पुलिस द्वारा इस्कॉन बांग्लादेश के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बांग्लादेश सरकार कट्टरपंथियों के दबाव में आ गई हैं। ये कट्टरपंथी मंदिरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। मैं भारत सरकार के दूतावास को धन्यवाद देता हूं जिसने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है लेकिन संयुक्त राष्ट्र को भी इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए..."
JPC पर AIMIM चीफ ओवैसी का बयान
AIMIM सांसद और जेपीसी सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अधिदेश यह है कि रिपोर्ट 29 (नवंबर) को दी जानी चाहिए। हम इसे कैसे दे सकते हैं, इसके लिए एक प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए जो नहीं किया गया है...सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समिति ने बिहार, पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है..."
EVM को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "...मल्लिकार्जुन खरगे जी, प्रधानमंत्री मोदी के घर में EVM मशीन है। E-एनर्जी V-विकास M-मेहनत...प्रधानमंत्री मोदी मशीन की तरह काम करते हैं...हम (भाजपा) EVM की वजह से जीत रहे हैं..."
संभल में पथराव करने वाले आरोपियों की तस्वीर जारी
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे को लेकर हुए पथराव की घटना में पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कीं।
सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं: CM शिंदे
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बहुत आगे बढ़ेंगे और निश्चित रूप से महायुति की सरकार स्थापित होगी। कल मैंने पीएम से भी बात की है मैंने कहा कि सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। आप निर्णय लीजिए, बीजेपी जो अंतिम निर्णय लेगा उस निर्णय की तामिल हो जाएगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जो मुख्यमंत्री पद के बारे में निर्णय लेंगे और बीजेपी का जो उम्मीदवार होगा उसको हमारा पूरा समर्थन होगा।"
ये हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा नहीं था...: संजय सिंह
AAP सांसद और जेपीसी सदस्य संजय सिंह ने कहा, "देश में एक पार्टी का नाम है झगड़ा पार्टी वो देश में झगड़ा कराती है। संभल में जो हुआ वो भी वक्फ की संपत्ति थी। डीएम ने जबरदस्ती सर्वे करा कर झगड़ा करवाया। 4 लोगों की जान गयी। ये हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा नहीं था, सरकार प्रायोजित हिंसा थी। जब तक पूरी रिपोर्ट तैयार ना हो जाए, सभी पक्षों की बात नहीं सुनी जाती और जेपीसी का दौरा पूरा नहीं हो जाता, मुझे लगता है कि उससे पहले मसौदा रिपोर्ट पेश करना गलत है। स्पीकर ने हमें आश्वासन दिया था कि वह जेपीसी का समय बढ़ा देंगे...इन सब बातों को दरकिनार करते हुए आप कह रहे हैं कि मसौदा रिपोर्ट पेश करने के लिए तैयार है। आपने दिल्ली सरकार, जम्मू-कश्मीर सरकार, पंजाब सरकार, यूपी सरकार की बात नहीं सुनी..."
एकनाथ शिंदे कर रहे पीसी
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मैंने हर योजना जनता के लिए बनाई है। PM मोदी और अमित शाह ने हमेशा साथ दिया। हमने जनता के लिए 142 निर्णय लिए। मैं आम आदमी था और हमेशा रहूंगा। मैं समाधान वाला व्यक्ति हूं, रोने वाला नहीं। लाडकी बहनों का मैं लाडका भाई हूं।’
हम सदन में संभल पर चर्चा चाहते हैं-डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, संभल में जो घटना घटी है उस पर चर्चा हो, हमने स्पीकर साहब को लिखकर दिया है और कई सांसदों ने नोटिस दी है। वे चाहते हैं कि जो भी संभल में हुआ है उस पर चर्चा हो....और जिस तरह की अमानवता का व्यवहार सरकार और प्रशासन द्वारा लोगों के लिए दिखाया जा रहा है उस पर हम अपनी बात रखना चाहते हैं... हम चाहते हैं कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो..
रायपुर में जल्द नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होगी
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां सरकार के स्तर पर लगातार हो रही हैं। चुनाव आयोग मतदाता सूची बना रही है और सरकार की स्तर पर जो तैयारियां होनी चाहिए वो तैयारियां हो रही हैं, कुछ और कार्यवाहियां बची हुई हैं उन कार्यवाहियों को जल्द से जल्द पूरा करके नगरीय निकाय के चुनाव कराए जाएंगे।"
संभल की सत्यता पर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे- माता प्रसाद पांडे
संभल घटना पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा, "DG ने कहा है कि हम निष्पक्ष जांच करेंगे। तीन दिन का समय दिया है, हमारी टीम तीन दिन बाद जाएगी। वहां से लौटकर इसपर बात करेंगे। हम वहां की सत्यता पर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे।"
प्रियंका गांधी को मिला उपचुनाव में जीत का प्रमाण पत्र
केरल के वायनाड के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे।
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट
तमिलनाडु में चक्रवात तूफान का असर देखने को मिल रहा है। पुदुकोट्टई शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। IMD ने तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।
कानून को हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई-राजभर
संभल में पथराव घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "प्रदेश में कानून का राज है, बाबा साहब डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में जो व्यवस्था है उस व्यवस्था में सरकार काम कर रही है। कोई भी कानून को अपने हाथ में लेगा तो उसे बख्सा नहीं जाएगा। किसी निर्दोष के साथ कोई कार्रवाई नहीं होगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बने कानून-अश्विनी वैष्णव
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री की जांच के लिए कानूनों पर कहा, हमारे देश की संस्कृति और उन देशों की संस्कृति में बहुत अंतर है जहां से ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आए हैं इसलिए मैं चाहूंगा कि संसद की स्थायी समिति इस मुद्दे को उठाए और इस पर सख्त कानून बने।
लोकसभा के पहले अध्यक्ष गणेश मावलंकर को श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने आज संविधान सदन में लोकसभा के पहले अध्यक्ष गणेश मावलंकर को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
चुनाव हारने के बाद अखिलेश बौखलाए हुए हैं-सिद्धार्थ नाथ सिंह
संभल घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "इसको सांप्रदायिक मोड़ देने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। इतने पत्थर कहां से आ जाते हैं। इन्हें इकट्ठा किया गया होगा। किसी ने साजिश रची होगी। पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव बौखलाए हुए घूम रहे हैं। सांप्रदायिकता किसी की राजनीतिक धरती नहीं हो सकती।"
झांसी अग्निकांड की जांच रिपोर्ट में नया खुलासा
झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "रिपोर्ट आ गई है और आज हम इसका परीक्षण करेंगे। बता दें कि इस अग्निकांड की चपेट में आने से 11 बच्चों ने दम तोड़ दिया था।
संभल हिसा में 3 नाबालिगों का भी नाम- कमिश्नर अनंजय कुमार
मुरादाबाद कमिश्नर अनंजय कुमार सिंह ने संभल घटना पर प्रशासन की जांच पर बताया, "कल तक घटना में 3 नाबालिगों का नाम सामने आया है। नाबालिगों के साथ हम काउंसलिंग की चीजें ही कर रहे हैं। इसके अलावा अभी तक जिन 27 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है, उनके संबंध में हम कोर्ट के जरिए कानूनी कार्यवाही पूरी कर रहे हैं...खतरनाक चाकू मिला है। हमें जो अवैध हथियार मिल रहे हैं, उनकी रिकवरी की जा रही है।"
दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत
राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जबकि CPCB के अनुसार कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि, हालात में पहले से सुधार हुए हैं।
तिरुचिरापल्ली में सभी स्कूल बंद
तमिलनाडु में लगातार बारिश के कारण तिरुचिरापल्ली जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने आज जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश की घोषणा की है। तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है।
अडानी मुद्दे पर कार्य स्थगन नोटिस
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।
CCTV फुटेज में उपद्रवियों की पहचान
संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने बताया, "संभल ज़िले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज खंगाली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
संभल हिंसा में अब तक 27 गिरफ्तार
संभल हिंसा पर मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, "अब तक 7 FIR दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 को गिरफ्तार किया गया है। 74 लोगों की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य करना है। फिलहाल हम सबूत एकत्रित करने का काम कर रहे हैं, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है। संभल हिंसा और अडानी मुद्दे को लेकर आज भी हंगामें के आसार है। सोमवार को सत्र के पहले दिन संभल हिंसा को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर बवाल काटा था।