LIVE BLOG

Bahraich Encounter: बहराइच हिंसा के दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, मुठभेड़ में दोनों घायल

India News: नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bahraich turns violent
बहराइच हिंसा | Image: ANI

UP के DYCM केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम सैनी को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हरियाणा की विजय ने पूरे देश में अपार उत्साह पैदा किया है। प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अनेक केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बहुत जबरदस्त उत्साह है। मैं नायब सिंह सैनी और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।"


नए न्याय प्रतिमा पर ओडिशा के एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य का बयान

सुप्रीम कोर्ट में नए न्याय प्रतिमा पर ओडिशा के एडवोकेट जनरल पीतांबर आचार्य ने कहा, "यह नए भारत में न्याय की अवधारणा है, न्याय अंधा नहीं है। न्याय को लगभग समभाव और निष्पक्षता के साथ दिया जाना चाहिए... न्याय वितरण प्रणाली सभी के लिए खुली होनी चाहिए।"


Advertisement

बहराइच हिंसा पर भड़के गिरिराज सिंह

बहराइच हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, "ऐसे अपराधियों को तो खत्म कर देना चाहिए। वे जिंदा हैं यही काफी है।"


कैबिनेट में बतौर मंत्री शपथ लेने पर राजेश नागर ने PM मोदी का किया धन्यवाद

भाजपा विधायक राजेश नागर ने हरियाणा कैबिनेट में बतौर मंत्री शपथ लेने पर कहा, "सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं... आज हमें जो दायित्व दिया गया है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को आज मंत्री पद का पदभार दिया।"


Advertisement

हमने जिन वादों को हमारे घोषणापत्र में रखा उसे पूरा करने की उम्मीद: फारूक अब्दुल्ला

JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "आशा है कि हमने जिन वादों को हमारे घोषणापत्र में रखा हम उसे पूरा कर सकें, यहां के लोगों की मुश्किलें दूर कर सकें। कश्मीर तरक्की करे, अमन की ओर चले और हम लोग इस रियासत को बेहतर बना सकें।"


जीशान सिद्दीकी ने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए न्याय की मांग की

विधायक जीशान सिद्दीकी ने अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए न्याय की मांग की, उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों के जीवन और घरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। आज मेरा परिवार टूट गया है लेकिन उनकी मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और निश्चित रूप से इसे व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए!"


विमानों को बम से उड़ाने की फेक धमकी को लेकर राम मोहन नायडू का बयान

विभिन्न उड़ानों में बम होने की झूठी कॉल पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "इस पर कार्रवाई की जा रही है। हम किसी भी तरह की साजिश पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हमें जो थोड़ी बहुत जानकारी है, उसके अनुसार ये कॉल कुछ नाबालिगों और शरारती लोगों की ओर से आ रही हैं। ये सभी छोटी और अलग-अलग घटनाएं हैं। ऐसी कोई साजिश नहीं है जिस पर हम टिप्पणी कर सकें। अपनी तरफ से हम देखेंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हम एयरलाइनों, सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालय के भीतर भी बातचीत कर रहे हैं। विचार-विमर्श चल रहा है।"


जब पुलिस पर कोई गोली बरसाएगा तो वो क्या उसे माला पहनाएगी?: ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "जब पुलिस किसी को पकड़ने जाएगी और उनके ऊपर कोई गोलियों की बौछार करेगा तो क्या पुलिस उसे माला पहनाएगी या उस पर फूलों की वर्षा करेगी?... जिंदा या मुर्दा, उन्हें(अपराधियों को) पकड़ना है। अपराध अगर किया है तो जमीन के अंदर रहना पड़ेगा या जेल में... देश-प्रदेश में व्यवस्था रहनी चाहिए।"


कनाडा सरकार अलगाववादी ताकतों के खिलाफ नहीं कर रही कार्रवाई: रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लोगों की गिरफ्तारी के लिए कनाडाई पक्ष से कुछ साल पहले और हाल में भी अनुरोध किया था। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, किसी को गिरफ़्तार नहीं किया है...वे(कनाडा सरकार) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बहाना देकर ऐसे अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे...उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है और इसके पीछे राजनीतिक मकसद भी है।”


बहराइच हिंसा में पूर्ण रूप से वहां का पुलिस-प्रशासन दोषी: रविदास मेहरोत्रा

बहराइच हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "बहराइच में जो हिंसा, आगजनी और लूट-पाट की घटनाएं हुई हैं उसमें पुलिस, प्रशासन और सरकार की पूरी विफलता थी। कई घंटों तक बहराइच में आगजनी होती रही। वहां पुलिस नहीं पहुंची , प्रशासन नहीं पहुंचा और वहां दंगा भड़क गया... इसमें पूर्ण रूप से वहां का पुलिस-प्रशासन दोषी है जिसे मालूम था कि नवरात्रि के बाद लोग वहां जाएंगे... प्रदेश सरकार और वहां का प्रशासन इस घटना के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार था।"


जहरीली शराब त्रासदी पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा

बिहार में जहरीली शराब त्रासदी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक संवेदना प्रकट नहीं की है... कोई उन पीड़ितों को देखने तक नहीं गया है... समस्या यह है कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रही है... यह लोग दिखाना चाहते हैं कि जहरीली शराब से मृत्यु नहीं हुई है... बिहार सरकार का पूरा आबकारी विभाग अब गिरोह के रूप में काम कर रहा है... कोई भी एक अधिकारी नहीं है जिस पर कार्रवाई की गई हो... बिहार का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां शराब उपलब्ध ना हो... मुख्यमंत्री केवल फोटो खिचवाने के लिए समीक्षा बैठक करते हैं। समीक्षा बैठक हो रही है तो उसका नतीजा क्या है? किस पर कार्रवाई हो रही है?... हैरानी होती है कि उनकी समीक्षा बैठक में DGP मौजूद नहीं होते, प्रमुख शासन सचिव मौजूद नहीं रहते... हमें लगता है कि मुख्यमंत्री के हाथ में बिहार सुरक्षित नहीं है। डबल इंजन की सरकार 'फ्लॉप' हो चुकी है..."


बिहार का कोई जिला नहीं, जहां जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु नहीं हुई: प्रशांत किशोर

बिहार में जहरीली शराब त्रासदी पर जनसुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं पहला व्यक्ति हूं जो सार्वजनिक तौर पर हर मंच से ये बात पिछले 3 साल से कह रहा हूं कि बिहार में शराबबंदी कहीं लागू है ही नहीं। शराबबंदी सिर्फ सरकारी फाइलों में नेताओं के भाषणों में लागू है। कल की घटना बहुत दुखद है। छपरा में 1.5 साल पहले 70 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई थी। बिहार का कोई जिला नहीं है जहां जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु नहीं हुई है। कई घटनाओं का तो रिपोर्ट तक नहीं हुआ है... इसका फायदा केवल भ्रष्ट नेताओं माफियाओं को हो रहा है... इतनी संवेदनहीनता आ गई है कि इतनी मौत के बाद सरकार की ओर से सरकार के मुखिया नीतीश कुमार वहां जाएंगे तक नहीं।"


रामगोपाल की हत्या करने वाले आरोपी सरफराज का एनकाउंटर

यूपी के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एक आरोपी सरफराज का एनकाउंटर कर दिया गया है। सरफराज ने ही रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की थी।


मल्लिकार्जुन खड़गे ने वाल्मिकी मंदिर मार्ग का किया दौरा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर वाल्मिकी मंदिर मार्ग का दौरा किया।


एनडीए की बैठक से पहले राजनाथ सिंह-सीएम योगी को किया गया सम्मानित

चंडीगढ़ में एनडीए की बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ और अन्य पार्टी नेताओं ने सम्मानित किया।


श्रुति चौधरी को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर बोलीं किरण चौधरी

भाजपा विधायक श्रुति चौधरी के मंत्रिपद के शपथ लेने पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "जो शीर्ष नेतृत्व ने श्रुति चौधरी को मंत्री की जिम्मेदारी दी है उसके लिए खूब ईमानदारी के साथ जनहित की नीतियों के लिए वो काम करेंगी।"


नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा कुछ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 


कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह समेत इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।


अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली

नायब सिंह सैनी के बाद कैबिनेट मंत्रियों में से सबसे पहले अनिल विज ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद रहे।


नायब सिंह सैनी ने ली सीएम पद की शपथ

नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद रहे। 


शपथ समारोह में प्रधानमंत्री पहुंचे

नायब सिंह सैनी कुछ देर में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं। 


मंच पर पहुंचे नायब सिंह सैनी

नायब सिंह ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में नायब सैनी मंच पर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि शपथ समारोह में पीएम मोदी थोड़ी देर में पहुंचेगे। 


थोड़ी देर में सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सैनी

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में मौजूद हैं। नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 
 


नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद शाह समेत ये नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।


सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।


सिवान जहरीली शराब त्रासदी पर क्या बोले मनोज झा?

सिवान जहरीली शराब त्रासदी पर RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "ये हादसे बार-बार हो रहे हैं... ये पूरा एक सिंडिकेट है। अभी सरकारी आकड़े आए हैं खबर उससे ज्यादा की है। ये सिंडिकेट शराबबंदी के नाम पर चल रहा है। ये सिंडिकेट बहुत ताकतवर है। सरकार अक्षम है। सत्ता के सबसे रसूखदार लोग इसे संरक्षण दे रहे हैं और इसमें गरीब लोग मारे जा रहे हैं"


'डीवाई चंद्रचूड ने दिल्ली के उपराज्यपाल से पूछे कठिन सवाल'

AAP नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर कहा, "डीवाई चंद्रचूड ने दिल्ली के उपराज्यपाल से बहुत कठिन सवाल पूछे हैं और इतिहास में पहली बार हो रहा कि उपराज्यपाल को कोर्ट में हलफनामा देने के लिए कहा गया है। अबतक उपराज्यपाल का पद इतना गरिमामय हुआ करता था कि कोर्ट में उनको इम्यूनिटी होती थी... आज दिल्ली में ग्रेप 1 लगा हुआ है और उपराज्यपाल दिल्ली में पेड़ कटवा रहे हैं। ये गलत काम है।"


सीएम साय ने नायब सैनी को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि आज नायब सिंह सैनी जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनको छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत बहुत बधाई... यहां की जनता को भी बहुत बहुत बधाई जिन्होंने पीएम मोदी पर विश्वास करके भाजपा की सरकार बनाई।"


भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की यात्रा अनवरत जारी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में कहा, "अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था, ये मेरा सौभाग्य है कि वहां उस आयोजन में भी मैं शामिल हुआ था। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वड़नगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था... पिछले 10 वर्षों में भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थानों से लेकर दुनिया के अलग अलग देशों तक, नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वेसाक समारोह तक मुझे कितने ही पवित्र आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है।"


बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिलेगी- मनोनीत मुख्यमंत्री सैनी

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...हमने जो कहा था वैसे ही हमारी कमीशन ने पहले से ही परिणाम तैयार कर रखे हैं। पहले ही हम परिणाम जारी करने वाले लेकिन कांग्रेस उसमें बाधा बनी थी। हमारी सरकार का वादा है कि बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज 24 हजार युवाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।"


पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस पर समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल हुए।


अमित शाह ने किया अपनी सदस्यता का नवीनीकरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया।


शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदीसे की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चौहान ने पोस्ट किया, "हमने प्रधानमंत्री को अपने बेटों की शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया..."


जो विकास करता है उसी की सरकार आती है- गोवा सीएम सावंत

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं... निश्चित रूप से जो विकास करता है उसी की सरकार आती है।"


मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी नायब सैनी को बधाई

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "... बहुत बधाई है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में... उनके 10 साल के काम का नतीजा है कि उनके विजन को फिर से मौका मिल रहा है।"


भावी सीएम नायब सैनी ने वाल्मिकि मंदिर में की पूजा-अर्चना

हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। आज नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। दोपहर करीब 1 बजे पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह होगा। 


राहुल गांधी ने वाल्मिकि मंदिर में की पूजा-अर्चना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की।


संजीव खन्ना होंगे अगले चीफ जस्टिस

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार को भेजे गए एक पत्र में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि वह 11 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं, इसलिए न्यायमूर्ति खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे। सरकार की मंजूरी मिलने पर न्यायमूर्ति खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। उनका कार्यकाल छह महीने का है, जो 13 मई, 2025 को समाप्त होगा। उसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति होगी।


सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 10  से 12 मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं तो वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आईं। 
 


आज सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के लिए बेहद खास होगा। आज नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेंगे।

Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड