LIVE BLOG

राज्यसभा में PM मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया, कांग्रेस पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में आज, 6 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर जवाब दिया। आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव संसद में आने की उम्मीद थी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद EXIT POLL आ गए हैं। EXIT POLL के मुताबिक 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है। तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM modi in Rajyasabha
राज्यसभा में पीएम मोदी | Image: @bjp4india-X

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजधानी की सभी 70 सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार को संपन्न हुई। चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल पर दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत रही है इन सब बातों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। मगर इसे पहले EXIT POLL सामने आने लगे हैं। अलग-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में दिल्ली की सत्ता किसके हाथों में होगी बताया है। अब तक किए गए 6 पोल्स में दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता सौंपती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब दिया।


UGC पर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश सहित 6 राज्यों ने आपत्ति जताई

UGC मसौदा नियमों पर, BJD उपाध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मंत्री देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा, "हमने प्रतिवाद किया है और UGC मसौदा विनियमन के संबंध में एक ज्ञापन दिया। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश सहित 6 राज्यों ने भी आपत्ति जताई। हमारे संविधान में, शैक्षणिक संस्थान राज्य सरकार द्वारा चलाए जाते हैं, राज्य सरकार धन देती है, हालांकि UGC इसे वित्तपोषित करता है... इसे संशोधित करने की आवश्यकता है... हमने इसके संशोधन की मांग की है..."


महाकुंभ में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान MahaKumbh Mela 2025 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मुलाकात की। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "महाकुंभ भारत का केवल प्रतीक ही नहीं है बल्कि यह उसको अपने आप में समावेश करने वाला है। भारत की जो सार्वभौमिक और समावेशी संस्कृति है उसी का संगम नाम है। इसमें विविधता के लिए सम्मान भी है और स्वीकार्यता भी है...यही भारतीय संस्कृति है और इसी का यह पर्व है।"


Advertisement

कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के अपने जवाब में PM मोदी जी ने एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है और अंत्योदय, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को एक नई दिशा दी है। आजादी के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सत्ता के लिए संविधान को कुचलने का काम शुरू किया। देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया और लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने का काम किया गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान को सुनिश्चित करने के साथ-साथ बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।"


भारत और ग्रीस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। ग्रीक विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "पिछले वर्ष हमारे संबंधों में बहुत अधिक प्रगति हुई... हम और अधिक व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग चाहते हैं और शायद यह भी देखना चाहते हैं कि क्या हम कनेक्टिविटी पर काम कर सकते हैं। हम इस बात की सराहना करते हैं कि आप UNSC के सदस्य हैं।"


Advertisement

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा, “...जो जनता की भावना हमने देखी है उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। आम आदमी पार्टी का चरित्र बेनकाब हो गया है... इस बार जनता ने उनकी विदाई तय कर दी है।” राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर उन्होंने कहा, "परिवारवाद को लेकर कुछ राजनीतिक दल के लोग कुछ भ्रांतियां अलग तरह से फैलाने की कोशिश कर रहे थे। परिवारवाद की परिभाषा आज ठीक से परिभाषित हो गई।"


कांग्रेस फैमिली फर्स्ट पार्टी है: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने PM मोदी के राज्यसभा में संबोधन पर कहा, "प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में बात की...कांग्रेस फैमिली फर्स्ट पार्टी है, कांग्रेस तुष्टिकरण की पार्टी है, कांग्रेस लाइसेंस राज की पार्टी है। आज की पीढ़ी के कई लोगों को इस बारे में नहीं पता। इस भाषण से उन्हें पता चलेगा, समझ आएगा।"


प्रधानमंत्री मोदी ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखी: PM मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने पिछले 10 साल की उपलब्धियां रखी। साथ ही अभी तक देश आगे क्यों नहीं बढ़ पाया, इसके कारण भी उन्होंने मजबूती से बताए। उन्होंने कहा कि संतुष्टिकरण की राजनीति है, तुष्टिकरण की नहीं।"


कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ है: संजय कुमार झा

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "उन्होंने कहा कि कैसे कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने भारत की स्थिति (कांग्रेस शासन के दौरान) के बारे में बात की। उन्होंने वर्तमान में हो रहे विकास के बारे में बात की।"


13 महीनों में PM की गारंटी का अधिकांश काम हमने किया: CM साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "13 महीनों की सरकार सब देख चुके हैं। 13 महीनों में पीएम मोदी की गारंटी का अधिकांश काम हमने किया है... हमारी सरकार आते ही आज प्रधानमंत्री आवास बनने भी शुरू हो गए... पहले की सरकार अंतर की राशि को चार बार में देती थी। छत्तीसगढ़ में पैसे हैं लेकिन पहले जो लोग सरकार में बैठे थे उनकी नीयत और नीति खराब थी इसलिए सरकार में दुर्व्यवस्था थी।"


हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया: PM मोदी

हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया, उसे समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करने का काम नहीं हुआ। देश में विभाजन कैसे हो,तनाव कैसे पैदा हो, वही तरीके अपनाए गए। पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबके साथ, सबके विकास के मंत्र के साथ दिया। हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया। इस निर्णय का SC, ST और OBC समाज ने स्वागत किया: PM मोदी


संविधान की आत्मा को कुचला गया: पीएम मोदी

इस देश ने आपातकाल का दौर भी देखा है। संविधान की आत्मा को किस तरह से कुचला गया, वो भी सत्ता सुख के लिए किया गया। ये देश जानता है: पीएम मोदी


OBC आयोग को लेकर कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला

PM Modi ने देश में SC-ST एक्ट और OBC आयोग को लेकर कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किए। पीएम मोदी ने इस दौरान ये कहा कि आज जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन तीन दशक तक, दोनों सदनों में सभी दलों के OBC MPs सरकारों से मांग करते रहे थे कि OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया। क्योंकि शायद उस समय उनकी (कांग्रेस) राजनीति को ये शूट नहीं करता होगा। हमारी सरकार ने SC-ST एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई और उसको बढ़ाया भी।


बाबासाहेब अंबेडकर से कांग्रेस को थी नफरत: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के साथ कांग्रेस को कितनी नफरत रही थी। उनके प्रति इतना गुस्सा था। किसी भी हालत में बाबा साहब की हर बात के प्रति कांग्रेस चिढ़ जाती थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। बाबासाहेब को दो-दो बार चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया। आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है। उनका मुंह सूख जाता है। 


रंग बदलने में माहिर लग रही कांग्रेस: PM मोदी

कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये कांग्रेस भी रंग बदलने में बड़ी माहिर लग रही है। कितनी तेजी से अपना नकाब बदल देते हैं, ये साफ-साफ नजर आ रहा है। हमारा मूलमंत्र रहा सबका साथ सबका विकास, वैसे उनका मूल मंत्र रहा कि दूसरे की लकीर छोटी करना। इसके कारण उन्होंने सरकारों को स्थिर किया। औरों की लकीर छोटे करने का जो रास्ता चुना, लोकसभा के लोग भी उन्हें छोड़कर भाग रहे। उनकी नीतियों का परिणाम है कि आज कांग्रेस का ये हाल हो गया।"


कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा: PM मोदी

कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा...इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं: PM मोदी


हमारी सरकार ने SC और ST एक्ट को मजबूत बनाया: PM मोदी

हमारी सरकार ने SC और ST एक्ट को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई है: PM मोदी


कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती- PM

'सबका साथ, सबका विकास' पर यहां बहुत कुछ कहा गया। ये हम सब का दायित्व है। इसीलिए देश ने हम सब को यहां बैठने का अवसर दिया है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उनसे सबका साथ सबका विकास के संबंध में कुछ अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती है। ये उनकी सोच के बाहर है। उनके रोडमैप में सही नहीं बैठता। इतना बड़ा दल एक परिवार को समर्पित हो गया है, उनके लिए सबका साथ, सबका विकास संभव ही नहीं है: PM मोदी


राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए..."


पीएम मोदी पहुंचे राज्यसभा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब देने के लिए राज्यसभा पहुंचे हैं।


लोकसभा की कार्यवाही 7 फरवरी तक स्थगित

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों के बारे में लोकसभा में बात की। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि विदेश मंत्री का बयान पहले लोकसभा में दिया जाना चाहिए था। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 7 फरवरी तक स्थगित की गई।


एस जयशंकर के बयान के खिलाफ विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

अमेरिका द्वारा भारतीय अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में दिए गए बयान के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।


दिल्ली की जनता ने PM मोदी के काम का सम्मान किया-वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमें उम्मीद है कि एग्जिट पोल सही पोल साबित होंगे। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के काम का सम्मान किया है, दिल्ली की जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती थी और उन्होंने इसके लिए वोट दिया है।" 


हमें सावधानी बरतने की जरूरत-जयशंकर

राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति (अमेरिका से निर्वासित भारतीय) के साथ बैठें और पता लगाएं कि वे अमेरिका कैसे गए, एजेंट कौन था, और हम कैसे सावधानी बरतें ताकि यह फिर न हो। 


दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को नकार दिया- रमेश बिधूड़ी

कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एग्जिट पोल पर कहा, “...अरविंद केजरीवाल ने लोगों को 2 बार गुमराह किया और सफलता प्राप्त की। दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है, जैसे उन्हें पूरे देश में (लोकसभा चुनाव में), उत्तराखंड में, गोवा में, उत्तर प्रदेश में, हरियाणा में नकार दिया गया। 


हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं-जयशंकर

अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों के बारे में राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।"
 


निर्वासित मुद्दे पर राज्यसभा में बोले जयशंकर

अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों पर राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "...यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए। 


एग्जिट पोल की उम्र एक दिन और बची है-सौरभ भारद्वाज

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा एग्जिट पोल से अगर खुश है तो अपना मुख्यमंत्री भी बना ले। एग्जिट पोल की उम्र एक दिन और बची है। परसो नतीजे आ जाएंगे, अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री बनना है और AAP की सरकार बननी है।"


भारतीयों को हथकड़िया, बेड़ियां पहनाकर को लाया गया-प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "बहुत बातें की गई कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत अच्छे मित्र हैं फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़िया, बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।"


विपक्षी नेताओं का संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने अमेरिका से कथित अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 


दोपहर 2 बजे संसद में निर्वासन के मुद्दे पर बोलेंगे जयशंकर

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज दोपहर 2 बजे संसद में अमेरिका से कथित अवैध भारतीय प्रवासियों के निर्वासन के मुद्दे पर बयान देंगे। निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा करने की विपक्षी सांसदों की मांग के बाद हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


पिछले 5 साल में सिर्फ बहाने सुनने को मिले-चिराग पासवान

दिल्ली विधानसभा के एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "पिछले 5 साल में सिर्फ बहाने सुनने को मिले। अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न कर पाऊं तो मुझे वोट मत देना... दिल्ली की जनता ने इस बार डबल इंजन वाली भाजपा सरकार को चुना है।"


PM मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा- रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने एग्जिट पोल पर कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा करके अपना भविष्य तय कर लिया है। दिल्ली जाग चुकी है और 8 तारीख को एग्जिट पोल से भी बेहतर नतीजे आएंगे... इनको (AAP) लगता था कि ये अजेय हैं, इसलिए इन्हें दर्द हो रहा है, इनका घमंड टूट चुका है..."


नतीजे का इतंजार करना चाहिए- संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर कहा, "मुझे लगता है कि हमने जो घोषणाएं की थी उसका व्यापक असर चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा। आप 8 तारीख को परिणाम देख लीजिएगा, अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 
 


भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर सदन में हंगामा

अमेरिका में कथित अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा करने की विपक्षी सांसदों की मांग के बाद हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।


असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा- संजय राउत

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एग्जिट पोल पर कहा, "ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है...ये 8 तारीख को पता चलेगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी...भाजपा वाले यहां पैसे बांट रहे थे लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे लेकिन जनता ताकतवर है।


हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "एग्जिट पोल गलत साबित होते हैं। हमने हाल ही में हुए चुनावों में देखा है। यह सब देखने के बाद किसी भी भारतीय के लिए एग्जिट पोल पर विश्वास करना किसी ऐसी चीज का जश्न मनाने जैसा होगा जो वास्तविकता से बिल्कुल अलग हो सकती है। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए।


एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत-संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा, "अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए... एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत..."


मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एग्जिट पोल पर कहा, इस चुनाव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के चेहरे से नकाब उतार दिया है। जिस तरह से पैसे बांटने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, उससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है। जो भी सर्वे रिपोर्ट (एग्जिट पोल) हैं, मैं उन पर विश्वास नहीं करता। जनादेश इन दोनों पार्टियों के खिलाफ आएगा और कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।


दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंंत्री मोहन यादव ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, दिल्ली निश्चित तौर पर भाजपा की तरफ बढ़ रही है, भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की दुर्दशा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की वजह से है। लोग दोनों पार्टियों से निराश हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि 8 तारीख को दिल्ली में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।


बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। गुस्साई भीड़ ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के निवास और स्मारक पर तोड़फोड़ की, जो बांग्लादेश के धनमंडी 32 में स्थित है। भीड़ ने अवामी लीग - जिस पार्टी की उन्होंने स्थापना की थी - पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।


गौरव गोगोई ने लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार द्वारा 100 से अधिक भारतीय नागरिकों को निर्वासित करने के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया, "यह कार्य अत्यंत दुखद और अपमानजनक परिस्थितियों में किया गया।"


EXIT POLL ने दिल्ली में खिलाया 'कमल'

ल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजधानी की सभी 70 सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार को संपन्न हुई। चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल पर दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत रही है इन सब बातों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। मगर इसे पहले EXIT POLL सामने आने लगे हैं। अलग-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में दिल्ली की सत्ता किसके हाथों में होगी बताया है। अब तक किए गए 6 पोल्स में दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता सौंपती हुई दिखाई दे रही है।


सोनिया गांधी खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव संसद में आ सकता है

संसद के बजट सत्र में आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव संसद में आ सकता है। बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मू पर किए कमेंट को लेकर दोनों को नोटिस दिया गया है। 


राज्यसभा में आज बोलेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में आज, 6 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर जवाब देंगे। PM मोदी राज्यसभा में शाम करीब 5 बजे बोलेंगे। इस दौरान जोरदार हंगामें के आसार है। विपक्ष लगातार महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर बहस की मांग कर रहा है। संसद के बजट सत्र में आज पांचवे दिन की कार्यवाही होगी। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के कारण सदन की स्थगित रही थी। 

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड