Live: दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद CM चेहरे पर BJP में मंथन, केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 27 सालों का वनवास खत्म करते हुए बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है वो भी पूर्ण बहुमत के साथ। बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा 48 सीटें जीती है, जबकि तीन साल तक दिल्ली की सत्ता पर शासन करने वाली AAP महज 22 सीटों पर सिमट गई। जीत के बाद जहां BJP में मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन हो रही है तो वहीं, आप भी हार की समीक्षा में जुट गई है। तमाम खबरों के लिए जुडे़ रहें...
- भारत
- 19 min read

BJP दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी कर रही है। विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद नेता से लेकर कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है। वहीं,सीएम के नाम पर भी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा इस रेस में आगे चल रहे हैं। वहीं, AAP भी अपनी चूक में मंथन कर रही है।
महाकुंभ के बारे में हलत सूचना फैलाने पर 14 'X' अकाउंट के खिलाफ एक्शन
महाकुंभ पर गलत सूचना फैलाने के लिए यूपी सरकार ने 14 'एक्स' अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देश के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बढ़ती जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में एक दुकान में आग
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 23 में एक दुकान में आग लग गई- अग्निशमन विभाग।
Advertisement
तूफानी शतक जड़कर फॉर्म में लौटे रोहित
कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) के विस्फोटकीय शतक और शुभमन गिल (60 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी से भारत ने रविवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी बिहार का बहुत सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री हमेशा बिहार के विकास पर ध्यान देते हैं...आज 3-4 जगहों पर स्टेशनों का पुनर्निर्माण और रेल लाइनों का दोहरीकरण किया जा रहा है...आज यह सब मैंने देखा। बिहार में रेलवे के विकास के लिए 95,566 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है और इसका लाभ लोगों को मिलेगा..."
Advertisement
वनडे सीरीज में भारत को 2-0 की बढ़त, फैंस ने फोड़े पटाखे
ओडिशा: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े।
भारत ने इंग्लैंड 4 विकेट से हराया
भारत (308/6) ने इंग्लैंड (304) को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
छत्तीसगढ़: 31 नक्सलियों के शव बरामद, 2 जवान शहीद
छत्तीसगढ़: SP जीतेंद्र कुमार यादव ने कहा, "DRG और STF की सयुंक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी और आज मुठभेड़ हुई...31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं... कई हथियार भी बरामद किए गए हैं...2 जवान शहीद हुए हैं और 2 जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है..."
महाकुंभ में 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया
महाकुंभ में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम से है। #MahaKumbh2025 में अब तक करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया है।
दिल्ली में चतुराई की राजनीति का अंत हो गया- विजय कुमार सिन्हा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "चतुराई की राजनीति का अंत हो गया है...जो वादा करते थे लोगों ने उन्हें नकार दिया है और जो गारंटी देते हैं उसको लोगों ने स्वीकारा है। आज मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है...दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बदलते भारत, विकसित भारत पर मुहर लगाई है..."
आतिशी को बताना चाहिए कि वो केजरीवाल की हार पर नाच क्यों रही थीं- सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...AAP नेता आतिशी को बताना चाहिए कि वो कल अरविंद केजरीवाल की हार पर नाच क्यों रही थीं...उन्हें अभी भी उस लूट का हिसाब देना है जो अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने पिछले 10 सालों में की है..."
पीएम मोदी की गारंटी पर चुनाव एकतरफा हो गया- तरविंदर सिंह मारवाह
जंगपुरा विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। लोग दिवाली मना रहे हैं...प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर चुनाव एकतरफा हो गया...CAG रिपोर्ट पहले विधानसभा सत्र में रखी जाएगी...जो हाईकमान तय करेगा, वो मुख्यमंत्री बनेगा..."
27 साल बाद अपनी पार्टी की जीत देखकर बहुत खुश हूं- हेमा मालिनी
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं 27 साल बाद अपनी पार्टी की जीत देखकर बहुत खुश हूं। इससे पता चलता है कि लोग लंबे समय से इस बदलाव का इंतजार कर रहे थे...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शहर में बहुत सारे विकास के कार्य किए जाएंगे..."
हमने जनता से जो वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगे- चंदन कुमार
संगम विहार विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार चंदन कुमार चौधरी ने कहा, "हमने जनता से जो वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगे..."
AAP-दा से छुटकारा मिला, दिल्ली बदलने जा रही है- मनजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह दिल्ली की जनता की जीत हुई है। लोगों ने एकतरफा वोट डाली हैं...हमारे लिए बहुत खुशी का समय है क्योंकि AAP-दा से छुटकारा मिला है और दिल्ली बदलने जा रही है…"
दिल्ली की जनता ने PM मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया- मेघवाल
दिल्ली चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है। जनता ने AAP के कुशासन को खत्म कर दिया है और विकास में विश्वास रखने वाली भाजपा को चुना है...भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी, यमुना नदी को साफ करेगी..."
27 साल बाद भाजपा की डबल इंजन की सरकार - बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली के मतदाताओं को 27 साल बाद भाजपा की डबल इंजन की सरकार की बहुत बधाई…"
मोदी है तो मुमकिन है, हम करके दिखाएंगे- अजय महावर
घोंडा विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अजय महावर ने कहा, "मुख्यमंत्री का फैसला हमारा शीर्ष नेतृत्व करेगा। हम मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की चर्चा नहीं कर रहे। हम अपने विजन डॉक्यूमेंट में प्रधानमंत्री मोदी ने जो सेवा का भाव दिल्ली के लिए संकल्पित किया है और दिल्ली के लोगों से कहा है कि वो जो सेवा पूरे देश में कर पा रहे हैं, वो दिल्ली में नहीं कर पाए, उस पीड़ा को जो उन्होंने रखा था, दिल्ली के लोगों ने उसपर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मोदी है तो मुमकिन है, वो हम करके दिखाएंगे…हमारे लिए उद्देश्य बड़े हैं..."
दिल्ली खुशहाल और विकसित हो, यही दिल्लीवासियों का सपना- रामवीर सिंह बिधूड़ी
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "दिल्लीवासी दिवाली मना रहे हैं। लंबे समय के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है... दिल्ली खुशहाल और विकसित हो, यही दिल्लीवासियों का सपना है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में दिल्लीवासियों का यह सपना ज़रूर पूरा होगा..."
दिल्ली 27 साल बाद बहुत बड़े बदलाव के लिए तैयार - बैजयंत जय पांडा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, "दिल्ली 27 साल बाद बहुत बड़े बदलाव के लिए तैयार है... लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की 'विकसित दिल्ली' की गारंटी पर पूरा भरोसा है..."
मणिपुर मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह का इस्तीफा
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने इम्फाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा पत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद संबित पात्रा और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
केजरीवाल ने हमें विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाने का आदेश दिया- मुकेश अहलावत
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद AAP नेता मुकेश अहलावत ने कहा, "हमने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्होंने हमें विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाने का आदेश दिया है..."
विपक्ष की भूमिका निभाना भी हमारी जिम्मेदारी- आतिशी
AAP नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने AAP के नवनिर्वाचित 22 विधायकों के साथ बैठक की और सभी विधायकों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि अपने -अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा करनी है...एक विपक्ष की भूमिका निभाना भी हमारी जिम्मेदारी है और जो पार्टी सरकार बना रही है, उसकी जवाबदेही तय करवाना AAP के विधायकों का काम है..."
जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी, हाईकमान मुख्यमंत्री का चयन करेंगे- सिरसा
राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आतिशी जी ने इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि दिल्ली की जनता ने उनसे इस्तीफा लिया है...जल्द ही भाजपा की सरकार बनेगी...हमारे हाईकमान भाजपा के मुख्यमंत्री का चयन करेंगे..."
अब हम दिल्ली को स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ बनाएंगे- किरण बेदी
दिल्ली: पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने कहा,"... अब आरोप-प्रत्यारोप का ज़माना खत्म हो चुका है। लोग चाहते हैं कि अब आगे चला जाए... जनता कहती है कि अब और नहीं गिराओं, दिल्ली को राजधानी बनाओं ताकि यह दुनिया के लिए एक मिसाल बन सके... अब हम दिल्ली को स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ बनाएंगे..."
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए CM भूपेन्द्र पटेल
अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आदिवासी भील सेवा समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।
जहां भाजपा की सरकार है, वहां विकास और सुशासन है- कृष्ण पाल गुर्जर
हरियाणा: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, "... जहां भाजपा की सरकार है, वहां विकास और सुशासन है और जहां विपक्ष की सरकार है, वहां भ्रष्टाचार है... हरियाणा के निकाय चुनाव में भी एक तरफा जीत भाजपा की होगी।"
मिल्कीपुर उपचुनाव में चुनाव नहीं लूट थी-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हम चाहते थे कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी जीते, लेकिन भाजपा जीती। लोकतंत्र में हमें जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हार बहुत कुछ सिखाती है और आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन और मजबूत होगा। मिल्कीपुर उपचुनाव में चुनाव नहीं लूट थी। जनता ने इसे देखा है। जो लोग कह रहे हैं कि हमने अयोध्या की सीट (लोकसभा में) हारने का बदला ले लिया है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप अयोध्या से बदला नहीं ले सकते।
CAG रिपोर्ट पर मनोज तिवारी ने कही बड़ी बात
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल 2013 में जो CAG रिपोर्ट लहराते थे, उसे क्यों रोकना चाहते हैं? प्रधानमंत्री ने सही बात कही कि CAG रिपोर्ट विधानसभा के पहले सत्र में पेश की जाएगी... आप दिल्ली से INDI गठबंधन का भविष्य देख सकते हैं, उन्होंने अलग-अलग लड़कर कांग्रेस को किनारे कर दिया।"
दिल्ली में विकास की आशा प्रधानमंत्री मोदी से है-रेखा गुप्ता
शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विजयी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली में विकास की आशा प्रधानमंत्री मोदी से है। अब दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के साथ चलना और काम करना चाहती है... अरविंद केजरीवाल द्वारा एक भी काम दिल्ली की जनता के हित में नहीं किया गया था। वे दिल्ली के लिए सच में AAP-दा थे और लोगों ने भी इस बात को समझा है... भ्रष्टाचार किसी का भी हो वह ज़रूर सामने आना चाहिए. देश में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो चुका है।
यह पार्टी की ऐतिहासिक जीत है- अनिल शर्मा
आरके पुरम विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार अनिल शर्मा ने कहा, "यह ऐतिहासिक जीत हुई है। मैं आरके पुरम की जनता का बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं... हम 14,500 वोटों से चुनाव जीते हैं... अरविंद केजरीवाल को हारना ही था क्योंकि उन्होंने इतने घोटाले किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की स्वीकृति है-आशीष सूद
जनकपुरी से भाजपा के विजयी उम्मीदवार आशीष सूद ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की स्वीकृति है। यह प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन सरकार की जीत है। CAG की रिपोर्ट आनी ही चाहिए सदन में, निवर्तमान सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए जिस तरह की साजिश रची थी, अब उसे उजागर करने का समय आ गया है... ये दोनों (कांग्रेस-आम आदमी पार्टी) एक साथ हैं, वे A और B टीम हैं, कभी वे एक साथ चुनाव लड़ते हैं और कभी अलग-अलग..."
मुस्तफाबाद का नाम बदलने की पेशकश
मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "... मैंने कहा था कि अगर मैं जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव पुरी या शिव विहार रख दूंगा... मैं ऐसा करूंगा... दिल्ली में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है। मैं प्रयास करूंगा कि जहां पीने का पानी, सड़के, स्कूल, पार्क और आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है, वहां इन कामों को पूरा किया जाए..."
प्रवेश वर्मा ने उपराज्यपाल से की मुलाकात
अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा दिल्ली में बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। तमाम अटकलों के बीच प्रवेश वर्मा उपराज्यपाल के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। आतिशी के इस्तीफा के बाद बीजेपी के नेताओं का उपराज्यपाल से मिलने का सिलसिला जारी है।
दिल्ली को विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ाएंगे-अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "... मैं दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करता हूं... प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि दिल्ली को विकास की पटरी पर तेज़ी से दौड़ाएंगे और विकसित दिल्ली बनाकर दिखाएंगे..."
दिल्ली विधानसभा भंग हुआ
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 08 फरवरी, 2025 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया है।
दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को सजा दी-BJP
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "आपदा के रूप में दिल्ली को लूटने वालों को दिल्ली की जनता ने सजा दी है... दिल्ली की जनता पहले ही कांग्रेस को करारी शिकस्त दे चुकी है, वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। देश को अंदर और बाहर बदनाम करने वालों को जनता लगातार जवाब दे रही है... केजरीवाल की झूठ और आडंबर की राजनीति का एक पूरा अध्याय समाप्त हो गया है। पंजाब के लोग भी दिल्ली की तरह आपदा से मुक्ति चाहते हैं... INDI गठबंधन एक बोझ है, एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले लोगों का भानुमती का कुनबा है। उनका कुनबा बिखर रहा है, दिल्ली की हार INDI गठबंधन के ताबूत में आखिरी कील है।"
CM आतिशी ने सौंपा इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद AAP नेता आतिशी राज निवास से रवाना हुईं।
केजरीवाल ने हमेशा दूसरों को दोष दिया-सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने न केवल झूठ बोला बल्कि दिल्ली के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से भी वंचित रखा। पिछले 10 सालों में दिल्ली की सफाई, यमुना की सफाई जैसे वादे किए गए। पिछले 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने खुद कुछ नहीं किया और दूसरों को दोष दिया, यहां एक ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने वायु प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया... उन्होंने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया।
हरियाणा सीएम सैनी ने बनाई जलेबी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ जलेबी बनाई और बांटी। भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में लौटी है, और दो तिहाई बहुमत के साथ 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं।
यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता-प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "उनका (डॉ. साहिब सिंह वर्मा) जीवन मेरे लिए प्रेरणा है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साथ लेकर चलेंगे और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाएंगे, जहां विकास होगा... दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है, जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है, लोगों को उनके 10 साल के काम पर भरोसा है... यह सिर्फ उनकी और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है... यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी।
जीत के बाद पैतृक गांव मुंडका पहुंच प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड़ जीत हासिल करने के बाद BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा रविवार को अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचा। मुंडका पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान दादा भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की है।
प्रवेश वर्मा ने पिता साहिब सिंह वर्मा को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने अपने पिता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस से हाथ मिलने को नुकसान-प्रदीप भंडारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता प्रदीप भंडारी कहते हैं, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की जीत है। देश में यह भी साबित हो गया है कि जिसने भी कांग्रेस से हाथ मिलाया, वह बर्बाद हो गया। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, कांग्रेस पार्टी एक परजीवी पार्टी बन गई है जो अपने भारतीय गठबंधन के अन्य सहयोगियों की लकीरें छोटी करने में लगी हुई है। आपस में लड़ने वाले इस तथाकथित भारतीय गठबंधन का देश को बर्बाद करने के अलावा कोई साझा एजेंडा नहीं है।
पैतृक गांव मुंडका पहुंचा प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार और सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचा। पैतृक गांव मुंडका पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
BJP में CM के चेहरे पर मंथन
बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा 48 सीटें जीती है, जबकि तीन साल तक दिल्ली की सत्ता पर शासन करने वाली AAP महज 22 सीटों पर सिमट गई। जीत के बाद जहां BJP में मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन हो रही है तो वहीं, आप भी हार की समीक्षा में जुट गई है।