अपडेटेड 13 September 2023 at 18:47 IST
भारत में मिला चिकन पॉक्स का नया वेरिएंट Clad 9, क्या है इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?
भारत में चिकन पॉक्स के एक नए वेरिएंट की खबर सामने आई है। इस नए वेरिएंट का नाम क्लैड 9 (Clad 9) बताया जा रहा है।
- भारत
- 2 min read

भारत में चिकन पॉक्स के एक नए वेरिएंट की खबर सामने आई है। इस नए वेरिएंट का नाम क्लैड 9 (Clad 9) बताया जा रहा है। दरअसल, वैज्ञानिक मंकी पॉक्स से पीड़ित व्यक्तियों के सैंपल की जांच कर रहे थे। सैंपल की जांच के दौरान ही चिकन पॉक्स के नए वेरिएंट क्लैड 9 की पहचान की गई।
खबर में आगे पढ़ें:
- भारत में चिकन पॉक्स का नया वेरिएंट आया
- वैरिकेला जोस्टर वायरस से होता है चिकन पॉक्स
- क्या है Clad 9 के लक्षण?
वैरिकेला जोस्टर नाम के वायरस की वजह से चिकन पॉक्स होता है। ज्यादातर ये बीमारी बच्चों या फिर टीनेज लोगों में होता है। 2023 में भारत में पहली बार चिकन पॉक्स के नए वेरिएंट क्लैड 9 के बारे में पता लगाया गया है।
क्या है Clad 9 के लक्षण?
डॉक्टरों का कहना है कि क्लैड9 का असर तुरंत नजर नहीं आता है। इसके संपर्क में आने के कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लगता है। बिल्कुल चिकन पॉक्स की तरह ही पहले शरीर के अलग-अलग हिस्सों, खासतौर से छाती और चेहरे पर दाने जैसे दिखने लगते हैं। फिर धीरे-धीरे ये पूरे शरीर पर दाने या फिर चकत्ते जैसा होने लगता है। इस दौरान आपको काफी ज्यादा थकान भी महसूस होती है।
Advertisement
कई दानों के अंदर पानी भी भरा होता है। इसक कारण से उस स्थान पर काफी ज्यादा खुजली होती है। मरीज को पहले तो बुखार होता है और फिर शरीर और सिर में दर्द का अनुभव होने लगता है। इस दौरान भूख भी कम लगती है।
कैसे करें बचाव?
क्लैड 9 से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है वैक्सीनेशन कराना। इसके अलावा आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना होने दें। खाने-पीने में सफाई का ध्यान रखें। खांसी या फिर छींक आए तो कपड़े से अपना मुंह ढक लें। सबसे जरुरी है कि जैसे ही आपको लक्षण महसूस हो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो का विमान बार-बार करा रहा फजीहत, 4 साल पहले भी दीवार से टकराया था, जानिए कितनी बार दे चुका है धोखा
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 13 September 2023 at 18:43 IST