PM मोदी का मेरठ से चुनावी शंखनाद, जयंत चौधरी दिखे साथ, पीएम बोले- भ्रष्टाचारियों जेल में
India Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन भी है। लाइव में और भी खबरें हैं।
- भारत
- 7 min read

वह PDA सिर्फ पब्लिक डिस्प्ले अफेक्शन था- ओवैसी
AIMIM Chief Update: प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डॉ. पल्लवी पटेल की अपना दल (कमेरावादी) के साथ गठबंधन पर कहा, "वह PDA सिर्फ पब्लिक डिस्प्ले अफेक्शन था, जमीन पर कुछ भी नहीं था। यह जो गठबंधन बना है वह सही मायनों में सामाजिक न्याय के लिए एक बहुत बड़ा कदम होगा। यह सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बनाया गया है, यह आगे भी रहेगा..."
अमित शाह राजस्थान में, सीएम भजनलाल के साथ रोड शो
Amit Shah Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सीकर में रोड शो किया।
Advertisement
क्रांतिकारियों की इस धरती को नमन- पीएम
PM Modi Live:
नरेंद्र मोदी बिहार की चुनावी रैलियों की शुरुआत जमुई से करेंगे- चिराग पासवान
Chirag Paswan On Pm : LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "यह वास्तव में मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की चुनावी रैलियों की शुरुआत जमुई से करेंगे, जो मेरी कर्मभूमि है। 4 अप्रैल को कार्यक्रम तय हुआ है, प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को जमुई आएंगे और यहां की चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे।"
Advertisement
जयंत चौधरी बोले- अगर मोदी पीएम नहीं रहते तो भारत रत्न चौधरी जी को नहीं मिलता...
Jayant Choudhary Meerut Rally: जयंत चौधरी बोले- अगर मोदी पीएम नहीं रहते तो भारत रत्न चौधरी जी को नहीं मिलता...
PM मोदी का मेरठ से चुनावी शंखनाद, राम अरुण गोविल का प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री
PM Modi latest: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरठ की धरती पर चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का प्रचार करने पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
INDI गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि “हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन पीएम मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है”।
INDI गठबंधन की 'महारैली' में कल्पना सोरेन
झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी INDI गठबंधन की 'महारैली' में पहुंचीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आज यहां उमड़ा जल सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं, उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है”।
क्या बोलीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता?
INDI गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे।"
महारैली को संबोधित कर रहीं सुनीता केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता INDI गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने पूछा कि ‘क्या अरविंद को इस्तीफा देना चाहिए’।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को दिया भारत रत्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
INDI महारैली में उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत INDI गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।
'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली- BJP
INDIA ब्लॉक की रैली पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीसी में कहा कि “यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं बल्कि यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है”।
रैली पर बोले AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज
AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर कहा कि ‘लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो'।
नितिन गडकरी ने रोड शो किया
नागपुर में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने रोड शो किया।
'अहिंसा रन' कार्यक्रम में शामिल हुए पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में 'अहिंसा रन' कार्यक्रम में शामिल हुए।
ठाणे के स्क्रैप गोदाम में लगी आग
ठाणे के भिवंडी में स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फायर ऑफिसर शैलेंद्र शिंदे ने बताया कि आग पर कंट्रोल करने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के दल विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। वे रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे और सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे को भी उठाएंगे।
मेरठ में पीएम मोदी की महारैली
पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। उनकी रैली से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ इस रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मेरठ से रामायण फेम एक्टर अरुण गोविल को लोकसभा का टिकट दिया गया है।