भारत ने ब्रह्मांड के बारे में दुनियाभर में समझ पैदा करने में योगदान दिया: एस सोमनाथ

इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को यहां ‘महासलिला’ और ‘सूर्य सिद्धांत’ जैसे प्राचीन ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि भारत हमेशा से एक महान राष्ट्र रहा है जिसने वेदों के समय से लेकर आज के उन्नत वैज्ञानिक युग तक ब्रह्मांड के बारे में दुनियाभर में समझ पैदा करने में योगदान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ISRO Chairman S Somanath highlighted the vital role of cybersecurity in rocket tech at the 16th c0c0n cyber conference, revealing extensive hardware chip safety tests and suggesting AI integration to combat cyber threats.
एस सोमनाथ | Image: PTI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को यहां ‘महासलिला’ और ‘सूर्य सिद्धांत’ जैसे प्राचीन ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि भारत हमेशा से एक महान राष्ट्र रहा है जिसने वेदों के समय से लेकर आज के उन्नत वैज्ञानिक युग तक ब्रह्मांड के बारे में दुनियाभर में समझ पैदा करने में योगदान दिया है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के 60वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने शोध संगठनों, शिक्षा जगत और उद्योग के बीच संबंध की आवश्यकता पर बल दिया।

सोमनाथ ने कहा, ‘‘इस मौके पर मैं भारत की समृद्ध और गौरवशाली ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डालना चाहूंगा। वेदों से लेकर आधुनिक वैज्ञानिक युग तक, भारत हमेशा ब्रह्मांड के संबंध में दुनियाभर में समझ पैदा करने में योगदान देने वाला एक महान राष्ट्र रहा है।’’

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड