अपडेटेड 9 May 2025 at 16:58 IST

BIG BREAKING: पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारतीय सेना का जवाबी हमला, कई हथियार डिपो और पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त

India Pakistan: भारत ने उरी, पुंछ, नौशेरा, आरएस पुरा के सामने LoC के पार पाकिस्तान सेना के ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। पहलगाम की घटना के बाद से ही पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन करने में लगा था

Follow : Google News Icon  
India has carried out precision strikes at majority of Pakistan Army bases across LoC
पाकिस्तान को भारत की सेना ने जवाब दिया. | Image: ANI/Republic

India Pakistan: भारत ने उरी, पुंछ, नौशेरा, आरएस पुरा के सामने LoC के पार पाकिस्तान सेना के ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। पहलगाम की घटना के बाद से ही पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन करने में लगा था। भारत की हालिया स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने और भी उकसावे की कार्रवाई की, जिसका जवाब भारतीय सेना उसे जोरदार तरीके से दे रही है। इसी क्रम में एलओसी के पास गोला-बारूद और राशन स्टोर सुविधाओं में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तान निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है, जबकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई सीमित और सेना की चौकियों तक ही सीमित है। शुक्रवार को सुबह-सुबह विशेष रूप से राजौरी और सांबा के सामने दो पाकिस्तानी चौकियों को भारतीय सेना ने उड़ाया। एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सेना के शिविर,उन्हें घुसपैठ के लिए लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

LG मनोज सिन्हा उरी में पहुंचे

इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी में जवानों के बीच पहुंचे हैं और उनसे बातचीत की। जब मनोज सिन्हा ने सेना के जवानों से सवाल किया कि जोश कैसा है? इसके जवाब में जवानों ने कहा हाई सर। यहां उपराज्यपाल ने सुरक्षा बलों से मुलाकात करने के साथ जमीनी हालात की समीक्षा की और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उरी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, '(पाकिस्तान की ओर से) प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि यहां के लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मैं सीमावर्ती क्षेत्रों के उन गांवों में गया, जहां नुकसान हुआ है। घायलों और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नए बंकरों की जरूरत होगी, इसलिए आने वाले दिनों में उनका निर्माण भी किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: तनाव के बीच जम्मू एयरपोर्ट पर अलर्ट, सेना का बड़ा मूवमेंट

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 9 May 2025 at 16:04 IST